लमडांड उपस्वास्थ्य केंद्र में जीवन दीप समिति की हाई-वोल्टेज बैठक, आय–व्यय का खुला लेखा-जोखा, व्यवस्था सुधार पर कड़े फैसले

लमडांड उपस्वास्थ्य केंद्र में जीवन दीप समिति की हाई-वोल्टेज बैठक, आय–व्यय का खुला लेखा-जोखा, व्यवस्था सुधार पर कड़े फैसले

लैलूंगा। ग्राम पंचायत लमदाण्ड के उपस्वास्थ्य केंद्र में आज जीवन दिप समिति की अहम बैठक धमाकेदार तरीके से सम्पन्न हुई। स्वास्थ्य सेवाओं की बेहतरी, पारदर्शिता और व्यवस्था सुधार को लेकर आयोजित इस बैठक में आय–व्यय का पूरा लेखा-जोखा खुले मंच पर साझा किया गया। समिति द्वारा केंद्र की कार्यप्रणाली, मरीजों की सुविधा और उपलब्ध संसाधनों को लेकर गंभीर चर्चा की गई।

बैठक में मौजूद जनपद अध्यक्ष ज्योति भगत, लैलूंगा मंडल अध्यक्ष मनोज सतपति, जनप्रतिनिधि और स्थानीय जिम्मेदारों ने स्वास्थ्य केंद्र की कमियों व सुविधाओं पर कड़ी निगरानी और सुधार के स्पष्ट निर्देश दिए। उपस्थित अधिकारियों ने यह साफ कहा कि स्वास्थ्य व्यवस्था से खिलवाड़ किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

कार्यक्रम में लैलूंगा BMO डॉ. धरम साय पैंकरा, अस्वनी पैंकरा, ग्राम पंचायत सरपंच, BDC सदस्य समेत दर्जनों ग्रामीण मौजूद रहे। बैठक में स्वास्थ्य केंद्र में दवाइयों की नियमित उपलब्धता, साफ–सफाई, मरीजों के लिए समय पर उपचार और स्टाफ की जवाबदेही पर ठोस निर्णय लिए गए। समिति ने आय–व्यय की पारदर्शिता सुनिश्चित करने तथा हर खर्च की मासिक समीक्षा अनिवार्य करने का प्रस्ताव पारित किया।

जनप्रतिनिधियों ने ग्रामीणों से स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार के लिए सहयोग की अपील की और कहा कि लमदाण्ड उपस्वास्थ्य केंद्र को मॉडल केंद्र बनाने की दिशा में तेजी से काम होगा। बैठक के दौरान कई महत्वपूर्ण सुझाव दिए गए और स्वास्थ्य सेवाओं को और मजबूत करने की ठोस रूपरेखा तैयार की गई।

कुल मिलाकर लमदाण्ड में हुई यह बैठक विकास, पारदर्शिता और स्वास्थ्य सुरक्षा को नई दिशा देने वाली बड़ी कार्यवाही साबित हुई

चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

अपना न्यूज़ पोर्टल - 9340765733

spot_img
spot_img
spot_img

Recent Posts

नगर पंचायत पलारी में 19 जून को होगा भाजपा नवनिर्वाचित पार्षदों का शपथ ग्रहण समारोह

गुरुर । भारतीय जनता पार्टी के नवनिर्वाचित पार्षदों का शपथ ग्रहण कार्यक्रम कल 19 जून 2026 को नगर पंचायत पलारी में आयोजित किया जाएगा।...

CHHATTISGARH NEWS

महतारी वंदन eKYC के नाम पर शुल्क लेने वालों पर होगी कड़ी कार्यवाहीमहतारी वंदन eKYC निशुल्क है, पैसे वसूलने वालों के खिलाफ होगी कार्यवाहीeKYC...

हितग्राहियों से पैसे वसूलने वालों पर होगी कानूनी कार्यवाहीमहतारी वंदन eKYC में किसी प्रकार का शुल्क न दें, वसूली करने वालों पर होगी सख्त...

RAIGARH NEWS

अमलीपाली में पानी की समस्या हुई दूरमहिलाओं को मिली बड़ी राहत, समय की हुई बचतस्वच्छ जल से बेहतर हुआ स्वास्थ्य और जीवन स्तर

पत्रकार हीरालाल राठिया लैलूंगा, रायगढ़ रायगढ़, 18 जून 2026/ विकासखंड पुसौर के ग्राम अमलीपाली, ग्राम पंचायत आमापाली में जल जीवन मिशन ने ग्रामीणों के...