●  गेरवानी लोहरापारा और गोपालपुर कोरियादादर में पूंजीपथरा व चक्रधरनगर पुलिस की शराब रेड कार्रवाई

●  महिला समेत दो आरोपी अवैध शराब के साथ गिरफ्तार

●  गेरवानी लोहरापारा और गोपालपुर कोरियादादर में पूंजीपथरा व चक्रधरनगर पुलिस की शराब रेड कार्रवाई

●  महिला समेत दो आरोपी अवैध शराब के साथ गिरफ्तार

रिपोर्ट ~ हीरालाल राठिया लैलूंगा


     रायगढ़, 17 नवंबर ।  कल दिनांक 16 नवंबर 2025 को अवैध शराब के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत पूंजीपथरा एवं चक्रधरनगर पुलिस ने अलग-अलग स्थानों पर शराब रेड कार्रवाई करते हुए कुल 16 लीटर कच्ची महुआ शराब जब्त कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पहला मामला पूंजीपथरा थाना क्षेत्र का है, जहां ग्राम गेरवानी लोहरापारा में पुलिस ने दबिश देकर निवासी ज्ञानदास महंत (55 साल) को उसके घर के आंगन में 20 लीटर क्षमता वाले डिब्बे में रखी लगभग 10 लीटर महुआ शराब के साथ पकड़ा।
            वहीं दूसरी कार्रवाई चक्रधरनगर पुलिस ने ग्राम गोपालपुर कोरियादादर में की, जहां मुखबिर सूचना पर महिला प्रधान आरक्षक समुंद रनकर और आरक्षक राजेश सिदार ने दबिश देकर श्रीमती बरत बाई यादव (45 साल) को पूछताछ के लिए तलब किया। पूछताछ में महिला ने अवैध रूप से शराब बिक्री करना स्वीकार किया, जिसके बाद उसके निर्माणाधीन मकान में छिपाकर रखी एक प्लास्टिक जरीकेन और पानी की बोतल से कुल 06 लीटर कच्ची महुआ शराब बरामद की गई। दोनों मामलों में आरोपियों के विरुद्ध धारा 34(2), 59-क आबकारी एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर कार्रवाई की गई है।

चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

अपना न्यूज़ पोर्टल - 9340765733

spot_img
spot_img
spot_img

Recent Posts

पामगढ़ पुलिस की बड़ी सफलता: 24 घंटे में सुलझी राइस मिल चोरी, 8 आरोपी गिरफ्तार

जांजगीर-चांपा। पामगढ़ थाना क्षेत्र के चंडीपारा स्थित सिद्धि विनायक राइस मिल में हुई धान चोरी की वारदात का पुलिस ने महज 24 घंटे के...

CHHATTISGARH NEWS

महतारी वंदन eKYC के नाम पर शुल्क लेने वालों पर होगी कड़ी कार्यवाहीमहतारी वंदन eKYC निशुल्क है, पैसे वसूलने वालों के खिलाफ होगी कार्यवाहीeKYC...

हितग्राहियों से पैसे वसूलने वालों पर होगी कानूनी कार्यवाहीमहतारी वंदन eKYC में किसी प्रकार का शुल्क न दें, वसूली करने वालों पर होगी सख्त...

RAIGARH NEWS

बंदी संजय बघेल की मृत्यु प्रकरण : उपलब्ध साक्ष्यों एवं सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस का पक्षडिजिटल एविडेंस के आधार पर एसएसपी शशि...

सीसीटीवी में कैद घटनाक्रम : थाना परिसर में आरोपित के साथ सामान्य एवं संवेदनशील व्यवहारपरिजनों की मौजूदगी में  गिरफ्तारी से जेल रवाना होने तक...