spot_img
spot_img

● पिकअप वाहन से 10 गौवंश मुक्त, दो मवेशी तस्कर गिरफ्तार, लैलूंगा पुलिस की बड़ी कार्रवाई

spot_img
spot_img
spot_img

● पिकअप वाहन से 10 गौवंश मुक्त, दो मवेशी तस्कर गिरफ्तार, लैलूंगा पुलिस की बड़ी कार्रवाई

रिपोर्ट ~ हीरालाल राठिया लैलूंगा

    रायगढ़, 20 नवंबर । एसपी श्री दिव्यांग पटेल, एडिशनल एसपी श्री आकाश मरकाम और धरमजयगढ़ एसडीओपी सिद्दांत तिवारी के मार्गदर्शन में लैलूंगा पुलिस ने आज 20 नवंबर 2025 को मवेशी तस्करी पर बड़ी कार्रवाई करते हुए पिकअप वाहन में अवैध रूप से गौवंश परिवहन कर रहे दो आरोपियों को धर दबोचा। थाना प्रभारी उप निरीक्षक गिरधारी साव के नेतृत्व में की गई इस कार्रवाई में वाहन से 10 नग गौवंश को सुरक्षित मुक्त कराया गया। थाना प्रभारी को मुखबिर से सूचना मिली थी कि पिकअप क्रमांक JH 01 CG 4713 में मवेशी तस्करी की जा रही है, जिस पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने घरघोड़ा से लैलूंगा की ओर आ रहे वाहन को झगरपुर मेनरोड चौक पर घेराबंदी में रोककर जांच की। वाहन में 10 कृषक गौवंश भरे मिले। वाहन चालक ने अपना नाम विपिन कुमार तिर्की पिता स्व. बरनावस तिर्की उम्र 45 वर्ष निवासी दोकड़ा थाना कांसाबेल जिला जशपुर बताया, जबकि उसके साथी ने मनोज राम पिता विश्राम राम उम्र 39 वर्ष निवासी कांसाबेल जिला जशपुर होना बताया। आरोपियों के पास गौवंश परिवहन से संबंधित किसी प्रकार का दस्तावेज नहीं मिला। गवाहों के समक्ष 01 पिकअप वाहन एवं लगभग तीन लाख रुपये कीमत के 10 कृषक गौवंश को वजह-सबूत में जब्त किया गया। आरोपियों का कृत्य कृषक पशु परिरक्षण अधिनियम 2024 की धारा 4, 6, 10, 11 के तहत अपराध पाए जाने पर अपराध क्रमांक 301/2025 दर्ज करते हुए दोनों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है। कार्रवाई में थाना प्रभारी उप निरीक्षक गिरधारी साव, सहायक उप निरीक्षक डीपी चौहान, प्रधान आरक्षक नंद कुमार पैंकरा, आरक्षक गोविंद बनर्जी, राजू तिग्गा और चमार साय की सक्रिय भूमिका रही।

spot_img
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.32 AM
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.32 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.31 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.33 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.31 AM
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.33 AM
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.34 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.34 AM
चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

Recent Posts

रायगढ़: एग्रीस्टैक में किसानों का शत-प्रतिशत पंजीयन कराएं, धान खरीदी की तैयारी समय पर पूरी करें

कलेक्टर मयंक चतुर्वेदी ने समय-सीमा की बैठक में दिए निर्देश, अवैध कब्जे और रेत उत्खनन पर कार्रवाई के भी आदेश रायगढ़, 21 अक्टूबर 2026। रायगढ़...

CHHATTISGARH NEWS

RAIGARH NEWS