spot_img
spot_img

छापेमारी…! नायब तहसीलदार हिमांशू सिंह की धांसू कार्यवाही, जमुना में 115 बोरा अवैध धान जब्त… इलाके में मचा हड़कंप!

spot_img
spot_img
spot_img

छापेमारी…! नायब तहसीलदार हिमांशू सिंह की धांसू कार्यवाही, जमुना में 115 बोरा अवैध धान जब्त… इलाके में मचा हड़कंप!

रिपोर्ट ~ हीरालाल राठिया लैलूंगा


लैलूंगा क्षेत्र में अवैध धान भंडारण के खिलाफ प्रशासन की सख्ती लगातार तेज होती जा रही है। इसी कड़ी में नायब तहसीलदार हिमांशू सिंह के नेतृत्व में आज ग्राम जमुना में की गई ताबड़तोड़  कार्यवाही ने धान माफियाओं में खलबली मचा दी। जानकारी के अनुसार, प्रशासनिक टीम ने गणपत पिता जगरनाथ पैंकरा, निवासी जमुना, के घर पर अचानक दबिश दी, जहां से एक बड़ा खुलासा हुआ। घर में 120 बोरा अवैध धान का जखीरा बरामद किया गया, जिसे बिना किसी वैध दस्तावेज और नियमों के विपरीत भंडारित किया गया था।

सूत्रों के अनुसार, आसपास के ग्रामीणों द्वारा लगातार शिकायतें मिल रही थीं कि जमुना और आसपास के गांवों में कुछ लोगों द्वारा बड़े पैमाने पर धान का अवैध भंडारण किया जा रहा है। इसी सूचना के आधार पर नायब तहसीलदार की टीम ने बिना समय गंवाए तत्काल छापेमारी की योजना बनाई और सुबह ही जमुना गांव में धावा बोल दिया। छापेमारी इतनी ताबड़तोड़ और गोपनीय तरीके से की गई कि किसी को भनक तक नहीं लग सकी। कार्रवाई के दौरान प्रशासनिक टीम ने घर के कमरे, बाहरी परिसर तथा गोदामनुमा हिस्सों की बारीकी से तलाशी ली, जिसमें भारी मात्रा में अवैध धान उपलब्ध पाया गया।

बताया जा रहा है कि जप्त किए गए 120 बोरे धान का वजन करीब 48 क्विंटल के आसपास बताया जा रहा है। प्रारंभिक जांच में यह अनुमान लगाया जा रहा है कि धान को ओड़िशा बॉर्डर से ला के  रास्ते  में बेचने या वहां खपाने की तैयारी चल रही थी। ग्रामीणों का कहना है कि लंबे समय से इस प्रकार के धान माफियाओं की सक्रियता क्षेत्र में बढ़ गई है, जिससे सरकारी खरीदी केंद्रों को नुकसान पहुंच रहा है और किसानों को उचित मूल्य नहीं मिल पा रहा है।

छापेमारी के दौरान नायब तहसीलदार हिमांशू सिंह ने मौके पर ही पंचनामा तैयार करवाया और धान की जप्ती की प्रक्रिया पूरी करवाई। इसके साथ ही मामले में आगे कानूनी कार्रवाई के लिए दस्तावेज तैयार किए जा रहे हैं। प्रशासनिक सूत्रों ने यह भी संकेत दिया है कि आने वाले दिनों में इसी तरह की और भी कड़ी कार्रवाई होने वाली है। पड़ोसी गांवों में भी जांच की तैयारी शुरू हो चुकी है ताकि अवैध धान के पूरे नेटवर्क को पकड़ा जा सके।

कार्रवाई की खबर पूरे क्षेत्र में आग की तरह फैल गई, जिससे अवैध धान कारोबार में लगे लोगों में भारी दहशत है। ग्रामीणों ने प्रशासन के इस कदम का स्वागत करते हुए कहा कि ऐसे अभियान नियमित होने चाहिए ताकि क्षेत्र में होने वाली अवैध गतिविधियों पर पूरी तरह रोक लग सके।

नायब तहसीलदार हिमांशू सिंह की इस ताबड़तोड़ कार्रवाई ने एक बार फिर साबित कर दिया कि प्रशासन अब अवैध धान कारोबार को किसी भी हालत में बर्दाश्त नहीं करने वाला। जमुना में 120 बोरा धान की जप्ती क्षेत्र में चर्चाओं का केंद्र बनी हुई है और आने वाले दिनों में इसके बड़े खुलासे की उम्मीद भी जताई जा रही है।

spot_img
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.32 AM
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.32 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.31 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.33 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.31 AM
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.33 AM
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.34 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.34 AM
चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

Recent Posts

रायगढ़: एग्रीस्टैक में किसानों का शत-प्रतिशत पंजीयन कराएं, धान खरीदी की तैयारी समय पर पूरी करें

कलेक्टर मयंक चतुर्वेदी ने समय-सीमा की बैठक में दिए निर्देश, अवैध कब्जे और रेत उत्खनन पर कार्रवाई के भी आदेश रायगढ़, 21 अक्टूबर 2026। रायगढ़...

CHHATTISGARH NEWS

रायगढ़: एग्रीस्टैक में किसानों का शत-प्रतिशत पंजीयन कराएं, धान खरीदी की तैयारी समय पर पूरी करें

कलेक्टर मयंक चतुर्वेदी ने समय-सीमा की बैठक में दिए निर्देश, अवैध कब्जे और रेत उत्खनन पर कार्रवाई के भी आदेश रायगढ़, 21 अक्टूबर 2026। रायगढ़...

RAIGARH NEWS

रायगढ़: एग्रीस्टैक में किसानों का शत-प्रतिशत पंजीयन कराएं, धान खरीदी की तैयारी समय पर पूरी करें

कलेक्टर मयंक चतुर्वेदी ने समय-सीमा की बैठक में दिए निर्देश, अवैध कब्जे और रेत उत्खनन पर कार्रवाई के भी आदेश रायगढ़, 21 अक्टूबर 2026। रायगढ़...