spot_img
Saturday, April 4, 2026
Saturday, April 4, 2026
WhatsApp Image 2025-09-27 at 19.02.00_2560a816
WhatsApp Image 2025-09-27 at 19.02.00_8a3c1831

● कोतवाली थाना में जनप्रतिनिधियों और गणमान्य नागरिकों की बैठक, सामाजिक सेवाओं में उत्कृष्ट योगदान पर सम्मान

● कोतवाली थाना में जनप्रतिनिधियों और गणमान्य नागरिकों की बैठक, सामाजिक सेवाओं में उत्कृष्ट योगदान पर सम्मान

     रायगढ़, 10 दिसंबर । पुलिस अधीक्षक श्री दिव्यांग पटेल के मार्गदर्शन पर आज दिनांक 10 दिसंबर 2025 को थाना कोतवाली में स्थानीय जनप्रतिनिधियों, गणमान्य नागरिकों एवं कोटवारों की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक श्री सुखनंदन पटेल ने की, जिसमें वार्ड पार्षद और जन प्रतिनिधियों से वार्ड स्तर की समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की गई। थाना प्रभारी ने उपस्थित नागरिकों से अपील की कि झगड़ा, मारपीट जैसी घटनाओं की सूचना तत्काल पुलिस को दें, ताकि समय रहते प्रभावी कार्रवाई की जा सके। इसके साथ ही उन्होंने क्षेत्र में घूमने वाले संदिग्ध व्यक्तियों अथवा असामान्य गतिविधियों की जानकारी भी तुरंत देने का आग्रह किया, जिससे अपराधों पर अंकुश लगाया जा सके।
       बैठक के दौरान थाना प्रभारी द्वारा समाज के विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट सेवा देने वाले शिक्षकों, पैरा लीगल वालेंटियर और स्वास्थ्यकर्मियों को उनके कार्यों के साथ सामाजिक सहभागिता के लिए प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति-चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। सम्मानित नागरिकों में –
1. शासकीय सरदार वल्लभ भाई पटेल स्कूल के व्याख्याता डॉ. बरतराम पटेल, अध्यापन कार्य के साथ छात्र-छात्राओं को आपदा प्रबंधन, नशा मुक्ति एवं सड़क सुरक्षा कार्यक्रमों में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं
2. विधिक सेवा केंद्र पी.डी. कॉमर्स कॉलेज के डॉ. प्रदीप शर्मा, इनके द्वारा निःशुल्क विधिक सलाह, प्रशिक्षण व जागरूकता प्रदान किया जा रहा है
3. पैरा लीगल वालेंटियर गायत्री खटकर, निःशुल्क विधिक सलाह प्रदाय करने के साथ सामाजिक कार्यों में शामिल रहती हैं
4. किरोड़ीमल जिला अस्पताल की नर्स विरजिनया लकड़ा एवं नर्स अलबिना मिंज, अपने नियमित कार्य के साथ दुर्घटना के घायलों के उपचार में विशेष सहयोग कर रही हैं
5. रामगुड़ी तेलीपारा निवासी सुरेश ठाकुर द्वारा दुर्घटनाजन्य क्षेत्रों में कमी लाने पुलिस को लगातार सहयोग प्रदान किया जा रहा है
        इस अवसर पर उप निरीक्षक ऐनु देवांगन, दिलीप बेहरा सहित समस्त थाना स्टाफ उपस्थित रहा और बैठक को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

01
09
WhatsApp Image 2025-09-29 at 18.52.16_7b78a71e
spot_img
spot_img

अपना न्यूज़ पोर्टल - 9340765733

spot_img
spot_img
spot_img

Recent Posts

महतारी वंदन योजना के हितग्राहियों के ई-केवाईसी हेतु प्रशिक्षण आयोजितलैलूँगा एवं तमनार में सीएससी संचालक और आंगनबाड़ी सुपरवाइजर को दिया गया प्रशिक्षण01 अप्रैल से...

रिपोर्ट ~ हीरालाल राठिया लैलूंगारायगढ़, 03 अप्रैल 2026/महतारी वंदन योजना के हितग्राहियों के द्वितीय चरण के ई-केवाईसी कार्य को सुचारू एवं प्रभावी ढंग से...
Latest
महतारी वंदन योजना के हितग्राहियों के ई-केवाईसी हेतु प्रशिक्षण आयोजित

लैलू...
घरघोड़ा की बेटी दिव्या पैंकरा बनीं एसआई,
प्रथम आगमन पर नगर में जोरदार स्वागत...
राजपुर मंडल के भाजयुमो ने सोशल मीडिया प्रभारी की नियुक्ति, युवा पत्रकार शशि सिदा... मनरेगा में बड़ा घोटाला! जेसीबी से कराई खुदाई, मजदूरों का छीना हक ‘मास्क के पीछे छिपे चेहरे’ बेनकाब 48 घंटे में डबल मर्डर केस का खुलासा खारुन नदी पर 4.81 करोड़ की पुलिया को मिली मंजूरी, गमेकेला –कुंजारा की दूरी अब हो... जन औषधि योजना गरीबों के लिए संजीवनी साबित हो रही पहल आरोग्य जशपुर अभियान: सुदूर वनांचल में स्वास्थ्य क्रांति, नवाचार और सुविधाओं से ब... महिला फुटबॉल में छत्तीसगढ़ का शानदार प्रदर्शन, झारखंड को हराकर जीता स्वर्ण पदक छत्तीसगढ़ में श्रमिकों के न्यूनतम वेतन और महंगाई भत्ते में वृद्धि, नई दरें 1 अप्र...