WhatsApp Image 2026-08-08 at 19.47.36
WhatsApp Image 2026-08-08 at 19.47.37 (1)
WhatsApp Image 2026-08-08 at 19.47.37 (2)

सरकार की फ्लैगशिप योजनाओं का बेहतर क्रियान्वयन हो-प्रभारी मंत्री टी एस सिंहदेव
कृषि एवं पंचायत मंत्री श्री रविन्द्र चौबे भी बैठक में हुए शामिल….

WhatsApp Image 2026-08-09 at 17.42.03
WhatsApp Image 2026-08-09 at 17.42.04
WhatsApp Image 2026-08-08 at 19.47.37
spot_img

सरकार की फ्लैगशिप योजनाओं का बेहतर क्रियान्वयन हो-प्रभारी मंत्री टी एस सिंहदेव
कृषि एवं पंचायत मंत्री श्री रविन्द्र चौबे भी बैठक में हुए शामिल

विनय सिंह बेमेतरा

बेमेतरा 20 अक्टूबर 2022-प्रदेश के लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण चिकित्सा शिक्षा, बीस सूत्रीय कार्यान्वयन, वाणिज्यिक कर (जीएसटी) मंत्री श्री टी.एस. सिंहदेव ने आज गुरुवार को कलेक्टोरेट सभाकक्ष बेमेतरा में जिला अधिकारियों की बैठक लेकर विभागीय काम-काज की समीक्षा की। बैठक के दौरान स्वास्थ्य मंत्री ने जिले में समर्थन मूल्य पर धान उपार्जन की तैयारियों की जानकारी ली। साथ ही रबी सीजन के दौरान खाद एवं बीज की उपलब्धता की जानकारी ली। बैठक में प्रदेश के कृषि एवं पंचायत मंत्री श्री रविन्द्र चौबे, विधायक बेमेतरा श्री आशीष छाबड़ा उपस्थित थे।
स्वास्थ्य मंत्री ने स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा के दौरान कहा कि आम नागरिकों को बेहतर चिकित्सा सुविधा मिले, अस्पतालों मंें दवाईयां पर्याप्त रहे, डॉक्टर एवं चिकित्सा स्टॉफ निर्धारित समय पर उपस्थित रहे। इस दिशा में स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी कार्य करें। जिला अस्पताल के सिविल सर्जन ने अस्पताल में उपलब्ध सुविधाओं के संबंध में जानकारी दी। स्वास्थ्य मंत्री श्री सिंहदेव ने कहा कि जिला चिकित्सालय बेमेतरा में आम लोगों को बेहतर से बेहतर चिकित्सा सुविधा मिले इस दिशा में कार्यवाही की जायेगी।
केबिनेट मंत्री श्री सिंहदेव ने कहा कि आम नागरिकों को सरकार की विभिन्न हितग्राही मूलक योजनाओं का लाभ मिले, इस दिशा में अधिकारी अधिक संवेदनशील होकर कार्य करें। कलेक्टर श्री जितेन्द्र कुमार शुक्ला ने केबिनेट मंत्री द्वय को आश्वस्त किया कि विभागीय अधिकारी परस्पर समन्वय से कार्य करते हुए सरकार की विभिन्न योजनाओं एवं कार्यक्रमों का बेहतर क्रियान्वयन करेंगे और इसका अधिक से अधिक लाभ आम जनता तक पहुंचायेंगे। बैठक में पुलिस अधीक्षक आई. कल्याण एलिसेला, जिला पंचायत सीईओ श्रीमती लीना मण्डावी, अपर कलेक्टर डॉ. अनिल बाजपेयी सहित जिला स्तर के अधिकारी, जनपद पंचायत सीईओ, नगरीय निकाय के सीएमओ उपस्थित थे।
स्वास्थ्य मंत्री श्री सिंहदेव ने कहा कि राज्य सरकार की फ्लैगशिप योजनाओं का बेहतर क्रियान्वयन हो इसमें किसी भी प्रकार की उदासीनता एवं लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जायेगी। सुराजी गांव योजना, राजीव गांधी ग्रामीण भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना, गोधन न्याय योजना, राजीव गांधी किसान न्याय योजना जैसे हितग्राही मूलक योजनाओं का अधिक से अधिक लोगों को लाभ मिले। किसानों को उत्पादन बढ़ाने के लिए कृषि मंत्री श्री चौबे ने वर्मी कम्पोस्ट का उपयोग करने की अपील की। श्री चौबे ने गौठान में पैरा एवं चारा की व्यवस्था करने के निर्देश जनपद पंचायतों के सीईओं को दिए। कृषि मंत्री ने कहा कि पैरादान के लिए किसानों को अभी से प्रेरित करें।
केबिनेट मंत्री श्री चौबे ने यह भी कहा कि मुख्यमंत्री का प्रदेशव्यापी विधानसभावार मैदानी क्षेत्र का भ्रमण प्रारंभ हो गया है। इस दौरान वे आम जनता से भेंट-मुलाकात भी कर रहे हैं। उन्होने इसकी तैयारी करने के निर्देश विभागीय अधिकारियों को दिए। उन्होने कहा कि मुख्यमंत्री के भ्रमण के पूर्व सभी राजस्व अधिकारी अपने-अपने तहसील अनुविभाग के अन्तर्गत राजस्व प्रकरणों का निराकरण शीघ्र कर लेवें। इनमें अविवादित नामंतरण, बंटवारा, सीमांकन, फौती के प्रकरण, नवीन राशनकार्ड का निर्माण इत्यादि शामिल है। किसान सम्मान निधि योजना, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के लंबित दावा भुगतान के संबंध में जानकारी लेते हुए इस पर त्वरित कार्यवाही करने के निर्देश दिए। स्वास्थ्य मंत्री ने बैठक में राजस्व, जलसंसाधन आदिमजाति कल्याण, पंचायत, विद्युत, महिला एवं बाल विकास, शिक्षा, मछली पालन, खेल, खाद्य, खनिज, स्वास्थ्य, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी, लोक निर्माण, जल जीवन मिशन, समाज कल्याण सहित अन्य विभागों के काम-काज की समीक्षा की।

चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

Recent Posts

थाने में रात कटी, सुबह मौत की खबर से मचा कोहराम

शराब के आरोप में हिरासत में लिए युवक की मौत से चांपा में बवाल, परिजनों ने पुलिस पर लगाए मारपीट के गंभीर आरोप सैकड़ों...

CHHATTISGARH NEWS

थाने में रात कटी, सुबह मौत की खबर से मचा कोहराम

शराब के आरोप में हिरासत में लिए युवक की मौत से चांपा में बवाल, परिजनों ने पुलिस पर लगाए मारपीट के गंभीर आरोप सैकड़ों...

RAIGARH NEWS

सड़क हादसे में ट्रक के नीचे दबा श्रमिक, तमनार पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से हाइड्रा क्रेन से किया सफल रेस्क्यू

पत्रकार हीरालाल राठिया लैलूंगा रायगढ़          रायगढ़, 10 सितंबर । तमनार क्षेत्र में गुरुवार दोपहर लकड़ी से लदा वन विभाग का ट्रक अनियंत्रित होकर...