लैलूँगा में पानी के विवाद ने लिया बवाल का रूप! गाली-गलौच, मारपीट, कपड़े फाड़े… महिला ने थाना पहुँच कर दर्ज कराई शिकायत, गांव में खौफ का माहौल

लैलूंगा में पानी के विवाद ने लिया बवाल का रूप! गाली-गलौच, मारपीट, कपड़े फाड़े… महिला ने थाना पहुँच कर दर्ज कराई शिकायत, गांव में खौफ का माहौल

रिपोर्ट ~ हीरालाल राठिया लैलूंगा


लैलूंगा। क्षेत्र में एक बार फिर पानी के मामूली विवाद ने बड़ा रूप ले लिया है। मामला कुंजारा (नवीन) का है, जहाँ सानी बोरिंग के पास पानी भरने गई साधमती कसेर पति लक्ष्मी नारायण (उम्र लगभग 50 वर्ष) के साथ मारपीट और गाली-गलौच का गंभीर मामला सामने आया है। पीड़िता के अनुसार 29 दिसंबर 2025 की सुबह वह अपने पति के साथ पानी लेने गई थीं तभी जनेश्वर कुशवाहा ने वहां पहुंचकर “यहाँ पानी क्यों गिरा रहे हो” कहते हुए विवाद शुरू कर दिया। देखते ही देखते बात इतनी बढ़ गई कि कथित तौर पर गाली-गलौच करते हुए हाथापाई कर दी गई। पीड़िता का आरोप है कि झूमाझटकी के दौरान उसके कपड़े तक फाड़े गए और पूरे बस्ती के सामने उसकी बेइज्जती की गई।

घटना के बाद डरी-सहमी पीड़िता सीधे थाना लैलूंगा पहुँची और थाना प्रभारी से आरोपी के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की मांग की। उसने अपनी लिखित शिकायत में साफ कहा है कि खुलेआम गाली-गलौच और मारपीट जैसी हरकत से न सिर्फ उसका सम्मान आहत हुआ है बल्कि बस्ती में भी भय का माहौल बन गया है। महिला ने पुलिस से न्याय की गुहार लगाते हुए कहा कि यदि समय रहते कार्रवाई न हुई तो ऐसे लोगों के हौसले और बुलंद होंगे और आम लोगों की सुरक्षा पर सवाल खड़े हो जाएंगे।

इधर घटना की जानकारी फैलते ही क्षेत्र में चर्चा तेज हो गई है। ग्रामीणों में भी नाराजगी देखी जा रही है और लोग प्रशासन से सख्त कदम की उम्मीद लगाए बैठे हैं। वहीं पुलिस सूत्रों के अनुसार शिकायत प्राप्त हो गई है और मामले की जांच की जा रही है। सत्यता की पुष्टि के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

लैलूंगा जैसे शांत क्षेत्र में लगातार बढ़ते विवाद और मारपीट की घटनाओं ने चिंता बढ़ा दी है। सवाल यह है कि कब तक मामूली बातों पर हिंसा हावी होती रहेगी? क्या कानून का डर खत्म होता जा रहा है? फिलहाल सभी की निगाहें पुलिस कार्रवाई पर टिकी हैं। पीड़िता को न्याय मिलेगा या नहीं… इसका फैसला आने वाले दिनों में होगा, लेकिन फिलहाल कुंजारा (नवीन) में यह घटना बड़ी चर्चा का विषय बनी हुई है।

चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

अपना न्यूज़ पोर्टल - 9340765733

spot_img
spot_img
spot_img

Recent Posts

रायगढ़ क्षेत्रीय एफएसएल में शुरू हुई वैज्ञानिक जांच प्रक्रिया, थाना लैलूँगा का गांजा परीक्षण हेतु पहुंचा पहला जप्त मादक पदार्थ

पत्रकार हीरालाल राठिया लैलूंगा, रायगढ़ रायगढ़, सक्ती और सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिलों की पुलिस को मिलेगा स्थानीय स्तर पर फॉरेंसिक जांच का लाभसमय पर जांच रिपोर्ट...

CHHATTISGARH NEWS

महतारी वंदन eKYC के नाम पर शुल्क लेने वालों पर होगी कड़ी कार्यवाहीमहतारी वंदन eKYC निशुल्क है, पैसे वसूलने वालों के खिलाफ होगी कार्यवाहीeKYC...

हितग्राहियों से पैसे वसूलने वालों पर होगी कानूनी कार्यवाहीमहतारी वंदन eKYC में किसी प्रकार का शुल्क न दें, वसूली करने वालों पर होगी सख्त...

RAIGARH NEWS

नकली शराब बनाने वाले सिंडिकेट के घर रायगढ़ पुलिस का छापा, 3 दिन के भीतर थाने में हाजिर होने का दिया नोटिस

नकली शराब सिंडिकेट पर रायगढ़ पुलिस का शिकंजा लगातार कसता जा रहाग्राम धनागर में 240 लीटर नकली शराब फैक्ट्री के खुलासे के बाद फरार...