WhatsApp Image 2026-08-08 at 19.47.36
WhatsApp Image 2026-08-08 at 19.47.37 (1)
WhatsApp Image 2026-08-08 at 19.47.37 (2)

बड़ी खबर घरघोड़ा ~ धान खरीदी की मांग पर किसानों का चक्का जाम , तहसीलदार की समझाइस के बाद खुला जाम…. पढ़िए पूरी खबर

WhatsApp Image 2026-08-09 at 17.42.03
WhatsApp Image 2026-08-09 at 17.42.04
WhatsApp Image 2026-08-08 at 19.47.37
spot_img

धान खरीदी की मांग पर किसानों का चक्का जाम , तहसीलदार की समझाइस के बाद खुला जाम

रिपोर्ट ~ हीरालाल राठिया लैलूंगा

घरघोड़ा तहसील के ग्राम नवापारा टेंडा स्थित उपार्जन समिति में अनवरी रिपोर्ट से अधिक धान की खरीदी नहीं किए जाने को लेकर क्षेत्र के किसानों में भारी नाराजगी देखने को मिली। इसी मांग को लेकर सैकड़ों की संख्या में किसानों ने मंडी परिसर के सामने मुख्य सड़क पर चक्का जाम कर दिया। अचानक हुए चक्का जाम से छाल–घरघोड़ा मुख्य मार्ग पर दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं, जिससे आमजन के साथ आवश्यक सेवाओं को भी काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।

किसानों का कहना था कि अनवरी रिपोर्ट के आधार पर तय मात्रा से अधिक धान होने के बावजूद उनकी फसल खरीदी नहीं की जा रही है, जिससे उन्हें आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है। किसानों ने मांग की कि वास्तविक पैदावार के अनुसार धान की खरीदी की जाए और मनमाने नियमों के कारण उनकी उपज को वापस लौटाने की स्थिति न बने।

चक्का जाम की सूचना मिलते ही घरघोड़ा तहसीलदार मनोज कुमार गुप्ता एवं नायब तहसीलदार सहोदर राम पैंकरा मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने सड़क पर बैठे किसानों से सीधे संवाद किया, उनकी समस्याएं विस्तार से सुनीं तथा समिति प्रबंधन को निर्देश दिया कि खरीदी प्रक्रिया में पारदर्शिता रखी जाए और किसानों को बेवजह परेशान न किया जाए।
तहसीलदार ने किसानों को आश्वस्त किया कि उनकी शिकायतों को उच्च अधिकारियों तक पहुंचाया जाएगा और नियमों के दायरे में रहकर समाधान निकालने का प्रयास किया जाएगा। करीब एक घंटे तक चली प्रशासन और किसानों के बीच चर्चा के बाद आपसी सहमति बनी, जिसके पश्चात किसानों ने चक्का जाम समाप्त कर दिया।

चक्का जाम खुलते ही छाल–घरघोड़ा मार्ग पर आवागमन पुनः बहाल हो गया और जाम में फंसे वाहन चालकों ने राहत की सांस ली।

चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

Recent Posts

BREAKING NEWS | लैलूँगा से बड़ी खबर!NEW PULSAR 125 की धमाकेदार लॉन्चिंग!सिर्फ ₹501/- में Booking और उपहारों की बौछार!

लैलूँगा में New Pulsar 125 की लॉन्चिंग को लेकर बाइक प्रेमियों के बीच जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। श्री श्याम ऑटोमोबाइल्स ने...

CHHATTISGARH NEWS

RAIGARH NEWS