WhatsApp Image 2026-08-08 at 19.47.36
WhatsApp Image 2026-08-08 at 19.47.37 (1)
WhatsApp Image 2026-08-08 at 19.47.37 (2)

● मॉडिफाई साइलेंसर लगाकर वाहन चलाते पकड़े गये किशोर पर लैलूंगा पुलिस ने की कोलाहल अधिनियम और मोटर व्हीकल एक्ट की कार्रवाई

WhatsApp Image 2026-08-09 at 17.42.03
WhatsApp Image 2026-08-09 at 17.42.04
WhatsApp Image 2026-08-08 at 19.47.37
spot_img

मॉडिफाई साइलेंसर लगाकर वाहन चलाते पकड़े गये किशोर पर लैलूंगा पुलिस ने की कोलाहल अधिनियम और मोटर व्हीकल एक्ट की कार्रवाई

रिपोर्ट ~ हीरालाल राठिया लैलूंगा

    रायगढ़, 3 जनवरी । पुलिस अधीक्षक दिव्यांग पटेल के दिशा-निर्देशन एवं एसडीओपी धरमजयगढ़ सिद्दांत तिवारी के मार्गदर्शन में लैलूंगा पुलिस द्वारा मॉडिफाई साइलेंसर का उपयोग कर वाहन चलाने वाले बुलेट चालक के विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई की गई है।
     प्राप्त जानकारी के अनुसार आज सुबह थाना चौक लैलूंगा के पास मोटरसाइकिल रॉयल एनफील्ड क्रमांक CG 13 BD 1205 का चालक तेज गति से फर्राटेदार (मॉडिफाई) साइलेंसर लगाकर वाहन चलाते हुए पाया गया। उक्त कृत्य से आमजन को ध्वनि प्रदूषण एवं असुविधा हो रही थी।
      थाना प्रभारी लैलूंगा उप निरीक्षक गिरधारी साव द्वारा चालक को तलब कर वाहन के दस्तावेज (आरसी बुक) एवं ड्राइविंग लाइसेंस प्रस्तुत करने हेतु नोटिस दिया गया। जांच में चालक का कृत्य कोलाहल नियंत्रण अधिनियम की धारा 11(2), 15 एवं मोटर व्हीकल एक्ट की धारा 4/181 एवं 184 के तहत अवैधानिक पाया गया।
      उक्त धाराओं के अंतर्गत आरोपी के विरुद्ध इस्तगासा तैयार कर न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी घरघोड़ा के न्यायालय में प्रस्तुत किया गया है।
      थाना प्रभारी लैलूंगा ने नागरिकों से अपील की है कि वे यातायात नियमों का पालन करें तथा मॉडिफाई साइलेंसर जैसे अवैध उपकरणों का उपयोग न करें, जिससे ध्वनि प्रदूषण एवं दुर्घटनाओं से बचा जा सके।

चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

Recent Posts

BREAKING NEWS | लैलूँगा से बड़ी खबर!NEW PULSAR 125 की धमाकेदार लॉन्चिंग!सिर्फ ₹501/- में Booking और उपहारों की बौछार!

लैलूँगा में New Pulsar 125 की लॉन्चिंग को लेकर बाइक प्रेमियों के बीच जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। श्री श्याम ऑटोमोबाइल्स ने...

CHHATTISGARH NEWS

RAIGARH NEWS