बालोद के साहू परिवार में शादी की खुशियां महज चंद घंटों में ही मातम में बदल गईं, परिजन बहू के स्वागत की तैयारी कर रहे थे तभी अचानक हुआ ये,

मामला छत्तीसगढ़ के बालोद जिले का है। लाटाबोड़ गांव से बेटे की बारात गई थी। परिजन बहू के स्वागत की तैयारी कर रहे थे, लेकिन तभी दूल्हे की मौत की खबर आ गई। शादी के बाद दुल्हन को विदा कराकर लौटने के दौरान युवक के सीने में दर्द हुआ और उसने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। मामले में एक और दुखद पहलू है। अगले ही दिन बहन की शादी थी। इस घटना के बाद पूरा परिवार और गांव सदमे में है। बताया जा रहा है कि बालोद-दुर्ग मार्ग पर ग्राम लाटाबोड़ निवासी बंशीलाल साहू के बेटे छगनलाल साहू की शादी थी। उसकी बारात धमतरी जिले के ग्राम कुर्रा में पदुमलाल साहू के घर गई थी। सारी रस्में धूमधाम से पूरी हुईं। शादी के बाद बहू को विदा कर सभी खुशी-खुशी घर लौट रहे थे। इसी दौरान रास्ते में अचानक छगनलाल के सीने में दर्द होने लगा। इस पर उसे लेकर अस्पताल पहुंचे, लेकिन वहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

दुलहन को वापस मायके भेजा

दूलहा अपने माता-पिता का इकलौता पुत्र था। चार बहनों में उसकी मझली बहन की भी रविवार को शादी थी। घर के सभी लोग नई बहू के साथ अगले दिन बारात के आगमन की प्रतीक्षा कर रहे थे, तभी यह घटना हो गई। बेटे की मौत के बाद नई दुल्हन के भविष्य को देखते हुए उसे ससुराल लाने की बजाए मायके वापस भेज दिया गया।

चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

अपना न्यूज़ पोर्टल - 9340765733

spot_img
spot_img
spot_img

Recent Posts

ग्रामीण अंचल की बेटी बनी प्रेरणा: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सराहा उत्कृष्ट प्रदर्शन

सुशासन तिहार में मेधावी छात्रा कुसुम लता बिप्रे का सम्मान, टैबलेट देकर बढ़ाया उत्साह रायपुर--धमतरी जिले के छोटे से ग्राम कंडेल की बेटी कुमारी कुसुम...

CHHATTISGARH NEWS

ग्रामीण अंचल की बेटी बनी प्रेरणा: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सराहा उत्कृष्ट प्रदर्शन

सुशासन तिहार में मेधावी छात्रा कुसुम लता बिप्रे का सम्मान, टैबलेट देकर बढ़ाया उत्साह रायपुर--धमतरी जिले के छोटे से ग्राम कंडेल की बेटी कुमारी कुसुम...

RAIGARH NEWS

रायगढ़ जिले के पंचायत बरभौना में 24.69 लाख के विकास कार्यों का जिला पंचायत अध्यक्ष शिखा रविन्द्र गबेल के हाथों हुआ शिलान्यास

मुख्यमंत्री के नेतृत्व में गढ़ रहा नवां छत्तीसगढ़जिले के ग्रामीण अंचलों को मिलेगा बेहतर सुविधाओं का विस्तारबढ़ेगा क्षेत्रीय संपर्क और आर्थिक गतिविधियां, दूरस्थ गांवों...