spot_img
spot_img

इंद्रप्रस्थ स्टेडियम में देशभक्ति का महासंग्राम!

अजेय योद्धा मनोज अग्रवाल ने फहराया तिरंगा, लैलूंगा बना राष्ट्रभक्ति का केंद्र

spot_img
spot_img
spot_img

इंद्रप्रस्थ स्टेडियम में देशभक्ति का महासंग्राम!

अजेय योद्धा मनोज अग्रवाल ने फहराया तिरंगा, लैलूंगा बना राष्ट्रभक्ति का केंद्र

लैलूंगा।
इंद्रप्रस्थ स्टेडियम लैलूंगा में गणतंत्र दिवस का आयोजन इस वर्ष ऐतिहासिक और अविस्मरणीय बन गया। प्रतिवर्ष की परंपरा को निभाते हुए इस बार भी सामूहिक गणतंत्र दिवस समारोह पूरे शान-ओ-शौकत और देशभक्ति के जोश के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम में जनपद पंचायत उपाध्यक्ष लैलूंगा मनोज अग्रवाल ने पूरे गौरव के साथ तिरंगा फहराया, जैसे ही तिरंगा लहराया, स्टेडियम भारत माता की जय और वंदे मातरम् के नारों से गूंज उठा।

तिरंगे गुब्बारों को आकाश में छोड़कर विश्व शांति और सौहार्द का संदेश दिया गया। कार्यक्रम के विशेष अतिथि नगर पंचायत अध्यक्ष कपिल सिंघानिया रहे। विभिन्न शालाओं से आए विद्यार्थियों ने भव्य परेड प्रस्तुत की, जिसमें मुख्य अतिथियों द्वारा सलामी ली गई। परेड और अनुशासन ने दर्शकों का मन मोह लिया।

सांस्कृतिक कार्यक्रमों में शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, अमरदीप स्कूल, सेजस लैलूंगा, कन्या माध्यमिक शाला एवं रामेश्वर गहरा गुरु कॉलेज के विद्यार्थियों ने देशभक्ति से ओत-प्रोत प्रस्तुतियां दीं। रंग-बिरंगी वेशभूषा में बच्चों की प्रस्तुतियों ने पूरे माहौल को राष्ट्रभक्ति के रंग में रंग दिया।

इस अवसर पर विकास खंड लैलूंगा के विभिन्न विभागों के उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मचारियों को सम्मानित किया गया। अपने प्रेरक संबोधन में मनोज अग्रवाल ने विश्व शांति, भाईचारे और सौहार्द बनाए रखने पर जोर दिया। कार्यक्रम में भाग लेने वाले सभी बच्चों को पुरस्कार वितरण किया गया एवं आम जनता व विद्यार्थियों को प्रसाद वितरण भी किया गया।

कार्यक्रम में नगर पंचायत उपाध्यक्ष कृष्णा जायसवाल, उमेश अग्रवाल, शांता साय, जिला मंत्री भाजपा, एसडीएम भरत कौशिक, तहसीलदार शिवम पांडे, नायब तहसीलदार उज्ज्वल पांडे, सीईओ प्रीति नायडू, सीएमओ पुष्पा खलखो, बीईओ रवि सारथी सहित प्रशासन, शिक्षा विभाग और जनप्रतिनिधियों की गरिमामयी उपस्थिति रही।

इंद्रप्रस्थ स्टेडियम का यह आयोजन लैलूंगा के इतिहास में देशभक्ति और एकता का सुनहरा अध्याय बन गया।

spot_img
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.32 AM
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.32 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.31 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.33 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.31 AM
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.33 AM
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.34 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.34 AM
चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

Recent Posts

केदारनाथ जा रहे हेलीकॉप्टर की बौराड़ी स्टेडियम में इमरजेंसी लैंडिंग, पायलट समेत 6 लोग थे सवार

तकनीकी खराबी की आशंका के चलते पायलट ने लिया एहतियाती फैसला, हेलीकॉप्टर बाद में देहरादून के सहस्त्रधारा लौटा नई टिहरी। उत्तराखंड के नई टिहरी में...

CHHATTISGARH NEWS

केदारनाथ जा रहे हेलीकॉप्टर की बौराड़ी स्टेडियम में इमरजेंसी लैंडिंग, पायलट समेत 6 लोग थे सवार

तकनीकी खराबी की आशंका के चलते पायलट ने लिया एहतियाती फैसला, हेलीकॉप्टर बाद में देहरादून के सहस्त्रधारा लौटा नई टिहरी। उत्तराखंड के नई टिहरी में...

RAIGARH NEWS

🔥 जुआरियों में हड़कंप! रायगढ़ पुलिस की डबल स्ट्राइक, दो ठिकानों पर छापा—6 गिरफ्तार

ऑपरेशन अंकुश” के तहत कोतवाली पुलिस की दो जुआ फड पर रेड, 6 जुआरी गिरफ्तारबाउलीकुआं और दीनदयाल कॉलोनी ढिमरापुर में अलग-अलग कार्रवाई, जुआ खेलते...