रायगढ़ में राजीव युवा मितान क्लब के पदाधिकारियों एवं सदस्यों के द्वारा अत्यंत अनुकरणीय पहल का अनुसरण करते हुए देखा गया।

spot_img

रायगढ़ में राजीव युवा मितान क्लब के पदाधिकारियों एवं सदस्यों के द्वारा अत्यंत अनुकरणीय पहल का अनुसरण करते हुए देखा गया।

दीपावली के दिन राजीव मितान क्लब के साथियों ने शहीद परिवार के साथ मनाई दीपावली, परिवार वालो की आंखे हुई नम….

देखा गया दीपावली के दिन जब पूरा देश हर वर्ग के लोग खरीदारी पूजा अर्चना एवं अपने परिवार के साथ खुशियां मनाने में व्यस्त रहते है उसी बीच दिवाली के दिन ही राजीव युवा मितान के पदाधिकारी एवं सदस्यों के द्वारा मिलकर , सम्मानीय स्थानीय जनप्रतिनिधि की उपस्थिति में शहीद परिवारों के साथ दीपावली मनाए जाने एवम उनके साथ खुशियां बांटने का बहुत ही अनुकरणीय कार्य किया गया राजीव युवा मितान क्लब के सदस्यों पदाधिकारियों के द्वारा रायगढ़ में निवासरत शहीद हुए जवानों के घर पहुंच कर उनके परिवार से मिलकर साल श्रीफल से उनका स्वागत किया अभिवादन किया तथा उनको मिठाइयां दी एवं बच्चों को चॉकलेट का उपहार दिया राजीव युवा मितान क्लब के युवाओं के इस अनुकरणीय पहल का परिवार वालों ने भावुक होकर धन्यवाद कहा और कहा कि आप सभी का धन्यवाद जो आप दीपावली के दिन हमें अपने परिवार के सदस्य की तरह समझते हुए हमारे साथ दीपावली मनाने पहुंचे राजीव युवा मितान के साथियों के द्वारा शहीद स्वर्गीय मेजर स्व.विप्लव त्रिपाठी जी के यहां पहुंच कर उनकी माताजी एवं पिताजी से भेंट किया शहिद जवान के छायाचित्र में पुष्प अर्पण किया साथ ही उन्होंने उन्हें दीपावली की भेंट दी और उनसे आशीर्वाद प्राप्त किया साथ ही बिनोवा नगर में रहने वाले शहीद प्लाटून कमांडर स्व. गीता राम राठिया के परिवार वालों से मिलकर उन्हें दीपावली की शुभकामनाएं दी मिठाई एवं शाल श्रीफल से स्वागत करते हुए बच्चों को चॉकलेट वितरण किया उसके बाद देर शाम राजीव हुआ मितान क्लब के युवाओं ने स्थानीय पुलिस लाइन पहुंच कर शहीद चौक में दीप प्रज्वलित कर शहीद स्व.वीर सिंह श्रीवास एवं शहीद स्व. राघव राम ओझा की छाया चित्र में पुष्प अर्पण कर उनके परिवार वालों से मिलकर दीपावली की शुभकामनाएं दी और उन्हें भी भेंट स्वरूप मिठाइयां दी और शाल श्रीफल से उनका अभिवादन किया।
उक्त कार्यक्रम में प्रमुख रूप से वार्ड क्रमांक.17 के पार्षद पूर्व सभापति सलीम नियारिया जी, वार्ड.24 के पार्षद डॉ. प्रतीक विश्वाल जी,उर्दना के पार्षद रमेश भगत जी,युवा कांग्रेस के जिला अध्यक्ष और राजीव युवा मितान क्लब के विधानसभा समन्यवयक आशीष जायसवाल जी,रावेन्द्र पांडे जी (जिला महामंत्री), वार्ड क्रमांक 24 से प्रणीत विस्वाल जी अध्यक्ष रायुम ,अमित जाना जी (सचिव)रायुम,जन्मजय ठाकुर जी (कोषअध्यक्ष)रायुम,अभिषेक साहू जी, प्रकाश चौहान जी,रजनीश सिंग जी ,निहाल सिंह जी,विकास शुक्ला,सोनू पुरोहित, रितेश तिवारी,नितेश ठेठवार जी वार्ड.17 से मो.इदरीश जी , हरमिंदर सनसोवा जी,आसिफ खान जी वार्ड क्रमांक.46 रायुम अध्यक्ष संजू कुजूर जी, उपाध्यक्ष शंकरलाल यादव जी,गुरवारु, भोगसिंह भगत जी मुख्य रूप से उपस्थित रहे..।।

चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

Recent Posts

चंदन चौक में गूंजा गणपति बप्पा का जयकारा!ढोल-नगाड़ों की गूंज के बीच भव्य गणेश प्रतिमा की स्थापना, रात में नाटक-आर्केस्ट्रा और जागरण से सजेगा...

सुरंगपानी। ग्राम पंचायत सुरंगपानी के चंदन चौक में गणपति बप्पा मोरया के जयकारों से माहौल भक्तिमय हो गया। विधि-विधान से पूजा-पाठ और ढोल-नगाड़ों की...

CHHATTISGARH NEWS

RAIGARH NEWS