spot_img
spot_img

कोतवाली पुलिस की बड़ी सफलता — लापता नाबालिग बालिका 24 घंटे के भीतर दस्तयाब

बालिका को बहला-फुसलाकर भगाने वाला युवक गिरफ्तार, पॉक्सो एक्ट के तहत भेजा गया जेल

spot_img
spot_img
spot_img

रिपोर्ट ~ हीरालाल राठिया लैलूंगा

कोतवाली पुलिस की बड़ी सफलता — लापता नाबालिग बालिका 24 घंटे के भीतर दस्तयाब

बालिका को बहला-फुसलाकर भगाने वाला युवक गिरफ्तार, पॉक्सो एक्ट के तहत भेजा गया जेल

नाबालिगों से अपराध करने वालों पर कठोरतम कानूनी कार्रवाई की जावेगी…. एसएसपी शशि मोहन सिंह

आरोपी के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता व पॉक्सो एक्ट के तहत सख्त कानूनी कार्रवाई

        रायगढ़, 31 जनवरी ।  कोतवाली पुलिस ने थानाक्षेत्र से लापता हुई नाबालिग बालिका को रिपोर्ट के महज 24 घंटों के भीतर दस्तयाब कर बड़ी सफलता हासिल की है। साथ ही बालिका को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने वाले युवक को गिरफ्तार कर पॉक्सो एक्ट के तहत न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है।

        मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि 29 जनवरी को बालिका की मां द्वारा थाना सिटी कोतवाली रायगढ़ में रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी कि उनकी नाबालिग बेटी 28 जनवरी की सुबह बिना बताए घर से चली गई है। आसपास क्षेत्र, रिश्तेदारी एवं संभावित स्थानों में पतासाजी के बावजूद बालिका का कोई सुराग नहीं मिला, जिस पर किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा बहला-फुसलाकर भगा ले जाने की आशंका व्यक्त की गई। रिपोर्ट पर थाना सिटी कोतवाली रायगढ़ में अपराध क्रमांक 34/2026 धारा 137(2) भारतीय न्याय संहिता* के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की गई।

            प्रकरण वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के संज्ञान में आते ही थाना प्रभारी कोतवाली को गुम बालिका की शीघ्र पतासाजी के निर्देश दिए गए। निर्देशों के पालन में कोतवाली पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चक्रधरनगर थाना क्षेत्र से बालिका को *आरोपी आशीष चौहान पिता कमलेश चौहान उम्र 19 वर्ष निवासी रामभांठा रायगढ़* के कब्जे से सुरक्षित दस्तयाब किया। आगे की जांच में बालिका के कथन और मेडिकल पर आरोपी के विरूद्ध पॉक्सो एक्ट की धाराएं जोड़ी गईं तथा आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।
एसएसपी का सख्त संदेश
          वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह ने स्पष्ट शब्दों में कहा है—
नाबालिग बच्चों से जुड़े अपराध अत्यंत गंभीर श्रेणी में आते हैं। ऐसे मामलों में संलिप्त किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा। जिले में बच्चों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है। नाबालिगों के साथ अपराध करने वालों पर पुलिस कठोरतम कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित करेगी। आम नागरिकों से अपील है कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें, ताकि समय रहते कार्रवाई की जा सके।
               
                कार्रवाई में निरीक्षक सुखनंदन पटेल, उप निरीक्षक दिलीप बेहरा और हमराह स्टाफ की अहम भूमिका रही है ।

spot_img
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.32 AM
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.32 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.31 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.33 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.31 AM
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.33 AM
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.34 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.34 AM
चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

Recent Posts

केदारनाथ जा रहे हेलीकॉप्टर की बौराड़ी स्टेडियम में इमरजेंसी लैंडिंग, पायलट समेत 6 लोग थे सवार

तकनीकी खराबी की आशंका के चलते पायलट ने लिया एहतियाती फैसला, हेलीकॉप्टर बाद में देहरादून के सहस्त्रधारा लौटा नई टिहरी। उत्तराखंड के नई टिहरी में...

CHHATTISGARH NEWS

केदारनाथ जा रहे हेलीकॉप्टर की बौराड़ी स्टेडियम में इमरजेंसी लैंडिंग, पायलट समेत 6 लोग थे सवार

तकनीकी खराबी की आशंका के चलते पायलट ने लिया एहतियाती फैसला, हेलीकॉप्टर बाद में देहरादून के सहस्त्रधारा लौटा नई टिहरी। उत्तराखंड के नई टिहरी में...

RAIGARH NEWS

🔥 जुआरियों में हड़कंप! रायगढ़ पुलिस की डबल स्ट्राइक, दो ठिकानों पर छापा—6 गिरफ्तार

ऑपरेशन अंकुश” के तहत कोतवाली पुलिस की दो जुआ फड पर रेड, 6 जुआरी गिरफ्तारबाउलीकुआं और दीनदयाल कॉलोनी ढिमरापुर में अलग-अलग कार्रवाई, जुआ खेलते...