spot_img
Friday, April 3, 2026
Friday, April 3, 2026
WhatsApp Image 2025-09-27 at 19.02.00_2560a816
WhatsApp Image 2025-09-27 at 19.02.00_8a3c1831

थाना प्रभारी लैलूँगा ने रायगढ़ पुलिस के नशे के विरुद्ध “ऑपरेशन आघात” और मवेशी तस्करों पर “ऑपरेशन शंखनाद” की दी गई जानकारी

ग्राम चिलकीगुडी में जन चौपाल आयोजित कर ग्रामीणों को नशा मुक्ति और साइबर सुरक्षा के प्रति किया जागरूक

थाना प्रभारी लैलूंगा ने रायगढ़ पुलिस के नशे के विरुद्ध “ऑपरेशन आघात” और मवेशी तस्करों पर “ऑपरेशन शंखनाद” की दी गई जानकारी

बड़ी संख्या में महिलाओं और ग्रामीणों की सहभागिता, गांव को नशा मुक्त बनाने और पुलिस का सहयोग करने का लिया संकल्प

एसएसपी शशि मोहन सिंह का संदेश — “नशा समाज के लिए घातक है, अवैध नशे के कारोबार में लिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध रायगढ़ पुलिस की कठोर कार्रवाई जारी रहेगी”

रिपोर्ट ~ हीरालाल राठिया लैलूंगा



      रायगढ़, 24 फरवरी । वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री शशि मोहन सिंह के दिशा निर्देशन में जिले में चलाए जा रहे जन जागरूकता अभियान के तहत दिनांक 24 फरवरी 2026 को थाना प्रभारी लैलूंगा उप निरीक्षक गिरधारी साव द्वारा ग्राम चिलकीगुडी में पुलिस जन चौपाल का आयोजन किया गया। इस अवसर पर काफी संख्या में गांव की महिला-पुरूष उपस्थित होकर पुलिस द्वारा दी गई जानकारी को गंभीरता से सुना और नशा मुक्त समाज के निर्माण में सक्रिय सहयोग देने का संकल्प लिया।

         जन चौपाल के दौरान थाना प्रभारी ने ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि नशा कई गंभीर अपराधों की जड़ है और इसके कारण परिवार एवं समाज दोनों प्रभावित होते हैं। उन्होंने नशे की वजह से कई दुर्घटनाएं, अपराध की घटनाएं सामने आती हैं, जिससे कई परिवारों का जीवन प्रभावित होता है। उन्होंने ग्रामीणों से नशे से दूर रहने की अपील की।

        उन्होंने बताया कि रायगढ़ पुलिस द्वारा अवैध शराब, गांजा और अन्य नशीले पदार्थों की खरीदी-बिक्री करने वालों पर प्रभावी नियंत्रण के लिए “ऑपरेशन आघात” चलाया जा रहा है तथा “ऑपरेशन शंखनाद”* से गौवंश को सुरक्षित रखने और  मवेशी तस्करों पर कड़ी कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने स्पष्ट किया कि नशे के अवैध कारोबार और मवेशी तस्करी में संलिप्त पाए जाने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध सख्त वैधानिक कार्रवाई की जाएगी । ऐसे कार्यों से दूर रहकर सम्मानजनक जीवन जीने की सलाह दी गई।

        कार्यक्रम में महिला समूहों की सक्रिय भूमिका की सराहना करते हुए थाना प्रभारी ने कहा कि क्षेत्र के कई गांवों में महिलाओं द्वारा शराब बंदी के लिए सराहनीय प्रयास किए जा रहे हैं। ग्राम चिलकीगुडी में पुलिस और महिलाओं के संयुक्त प्रयास से लगातार जन जागरूकता अभियान चलाया जाएगा। उपस्थित ग्रामीणों और महिलाओं ने गांव को नशा मुक्त बनाने के लिए पुलिस का सहयोग करने का भरोसा दिलाया।

        इस दौरान साइबर अपराधों के प्रति भी ग्रामीणों को जागरूक किया गया। थाना प्रभारी ने बताया कि अज्ञात कॉल, ओटीपी मांगने वाले फोन, बैंक या केवाईसी के नाम पर जानकारी मांगने वाले व्यक्तियों तथा लॉटरी या इनाम के झांसे से सावधान रहें। उन्होंने कहा कि किसी भी अनजान व्यक्ति को बैंक संबंधी जानकारी या ओटीपी साझा न करें और किसी भी प्रकार की साइबर धोखाधड़ी की स्थिति में तत्काल पुलिस को सूचित करें।

एसएसपी शशि मोहन सिंह का संदेश

           नशा समाज के लिए घातक है, अवैध नशे के कारोबार में लिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध रायगढ़ पुलिस की कठोर कार्रवाई जारी रहेगी। जन सहयोग से ही सुरक्षित और जागरूक समाज का निर्माण संभव है।

       रायगढ़ पुलिस द्वारा जन जागरूकता के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों में लगातार जन चौपाल और जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर लोगों को नशा मुक्ति, साइबर सुरक्षा और अपराधों की रोकथाम के संबंध में जागरूक किया जा रहा है, जिससे आमजन में कानून के प्रति विश्वास मजबूत हो रहा है और सुरक्षित समाज के निर्माण की दिशा में सार्थक प्रयास किए जा रहे हैं।

01
09
WhatsApp Image 2025-09-29 at 18.52.16_7b78a71e
spot_img
spot_img

अपना न्यूज़ पोर्टल - 9340765733

spot_img
spot_img
spot_img

Recent Posts

जन औषधि योजना गरीबों के लिए संजीवनी साबित हो रही पहल

संभागीय ब्यूरो सुखदेव आजाद जिला मुंगेली माननीय मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के मार्गदर्शन में संचालित प्रधानमंत्री भारतीय जन औषधि परियोजना प्रदेश के मध्यम...
Latest
जन औषधि योजना गरीबों के लिए संजीवनी साबित हो रही पहल आरोग्य जशपुर अभियान: सुदूर वनांचल में स्वास्थ्य क्रांति, नवाचार और सुविधाओं से ब... महिला फुटबॉल में छत्तीसगढ़ का शानदार प्रदर्शन, झारखंड को हराकर जीता स्वर्ण पदक छत्तीसगढ़ में श्रमिकों के न्यूनतम वेतन और महंगाई भत्ते में वृद्धि, नई दरें 1 अप्र... वन विभाग की बड़ी उपलब्धि : बारनवापारा का रामपुर ग्रासलैंड फिर हुआ काले हिरणों से... महाराष्ट्र मंडल के अध्यक्ष अजय काले जैन रत्न अलंकरण से सम्मानित कुंवरगढ़ महोत्सव में छत्तीसगढ़ी कला-संस्कृति की धूम, कलाकारों की प्रस्तुतियों पर... ब्रेकिंग न्यूज़ : लैलूँगा जनपद में 'सत्यनारायण की कथा' से भी पावन है 'कमीशन' की म... ब्रेकिंग न्यूज़ : लैलूँगा जनपद में 'सत्यनारायण की कथा' से भी पावन है 'कमीशन' की म... टेक्नोलॉजी बनी हथियार: “सशक्त एप्स”से बाइक चोर तक पहुँची पुलिस