ससुराल के लिए निकली दुल्हन प्रेमी को भेजती रही लोकेशन, रास्ते में ब्वॉयफ्रेंड लेकर फरार

छत्तीसगढ़ के कांकेर में एक शादी के बाद जो हुआ वो अब तक आपने फिल्मों में ही देखा होगा. दरअसल शादी के मंडप से दूल्हा संग विदा हुई दुल्हन फिल्मी स्टाइल में रास्ते से प्रेमी के साथ फरार हो गई.

इस दौरान दुल्हन लगातार अपने प्रेमी को वाट्सएप पर लोकेशन भेजती रही.

प्रेमी के पास आने के बाद दुल्हन ने बाथरूम जाने के बहाने गाड़ी रूकवाई और पीछे चल रही प्रेमी की कार में बैठकर फरार हो गई. इसके बाद दुल्हन के परिजन थाने पहुंच गए.

पुलिस ने जब दुल्हन को प्रेमी के साथ पकड़ा तो दुल्हन ने कहा कि प्रेमी ने उसे नहीं बल्कि प्रेमी को उसने अपने साथ भगाया. घटना के बाद दूल्हा और उसके घर वाले सीधे मानपुर थाना पहुंच गए क्योंकि बिना बहू लिए सीधे वापस गांव पहुंचने से परिवार को काफी शर्मिंदगी झेलनी पड़ती.

सूचना मिलते ही आसपास के इलाके की पुलिस सतर्क हो गई. नाकेबंदी के बाद दोपहर एक बजे कांकेर थाना की पुलिस ने फरार दुल्हन और उसके प्रेमी को पकड़ लिया.

दोंनों प्रेमी-प्रेमिका की पहचान दंतेवाड़ा निवासी आरती सहारे और बस्तर जिले के रहने वाले विकास गुप्ता के रूप में हुई थी. दोनों शादी करना चाहते थे लेकिन युवती का परिवार शादी के लिए तैयार नहीं था. लड़की के बालिग होते ही महाराष्ट्र के सांवरगांव के युवक से उसकी शादी तय कर दी गई.

युवती ने पिता से काफी मिन्नतें की लेकिन पिता नहीं माने जिसके बाद युवती ने पहले भी प्रेमी संग भागने कोशिश की थी लेकिन पहरेदारी की वजह से नाकाम रही. युवती ने कहा कि वह शादी के दौरान भाग न जाए इसलिए उसकी बुआ पूरे समय उसे पकड़ कर रखती थी. 

चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

अपना न्यूज़ पोर्टल - 9340765733

spot_img
spot_img
spot_img

Recent Posts

पेट्रोल-डीजल महंगाई और पेलमा जनसुनवाई पर भड़के NSUI ब्लॉक अध्यक्ष रोशन साहू”“महंगाई से जनता परेशान, पेलमा में आवाज दबाने का आरोप — रोशन साहू...

“महंगाई और पेलमा मुद्दे पर सरकार के खिलाफ NSUI का हल्लाबोल”“किसान, युवा और मजदूर की लड़ाई लड़ रही NSUI — रोशन साहू”“पेट्रोल-डीजल की मार,...

CHHATTISGARH NEWS

ग्रामीण अंचल की बेटी बनी प्रेरणा: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सराहा उत्कृष्ट प्रदर्शन

सुशासन तिहार में मेधावी छात्रा कुसुम लता बिप्रे का सम्मान, टैबलेट देकर बढ़ाया उत्साह रायपुर--धमतरी जिले के छोटे से ग्राम कंडेल की बेटी कुमारी कुसुम...

RAIGARH NEWS

रायगढ़ जिले के पंचायत बरभौना में 24.69 लाख के विकास कार्यों का जिला पंचायत अध्यक्ष शिखा रविन्द्र गबेल के हाथों हुआ शिलान्यास

मुख्यमंत्री के नेतृत्व में गढ़ रहा नवां छत्तीसगढ़जिले के ग्रामीण अंचलों को मिलेगा बेहतर सुविधाओं का विस्तारबढ़ेगा क्षेत्रीय संपर्क और आर्थिक गतिविधियां, दूरस्थ गांवों...