ज्योति विद्या मंदिर के स्वयंसेवको और छात्र छात्राओं ने राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाई सरदार पटेल की जयंती

ज्योति विद्या मंदिर के स्वयंसेवको और छात्र छात्राओं ने राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाई सरदार पटेल की जयंती

गुरुचरण सिंह राजपूत
धरमजयगढ़ अमर स्तंभ

धरमजयगढ़ में स्थित ज्योति विद्या मंदिर के छात्र छात्राओं ने आज लौह पुरुष सरदार पटेल का जन्म दिवस राष्ट्रीय एकता दिवस के रुप में मनाया गया। इस मोके पर रैली भी निकाली। इस।दौरान स्कूल में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए संस्था के स्टाप ने उपस्थित छात्रों को सरदार पटेल के जीवन चरित्र से परिचय कराते हुए उनके द्वारा किए गए महान कार्यों को याद दिलाया, साथ ही उन्हें देश की एकता और अखंडता के प्रतीक बताते हुए उनके जीवन से प्रेरणा लेने का आह्वान किया।आपको बता दे की आज दिनांक 31 2022 दिन सोमवार को धर्मजयगढ़ ज्योति उच्चतर माध्यमिक विद्या मंदिर धर्मजयगढ़ के स्वयंसेवक छात्र/छात्राओं द्वारा भारत सरकार युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय के निर्देशानुसार प्रधानमंत्री द्वारा घोषणा अनुसार “पंच प्रांण” थीम पर आजादी के अमृत महोत्सव के तत्वधान में आयोजित उत्सव, कार्यक्रम, गतिविधि के तहत ज्योति उच्चत्तर माध्यमिक विद्या मंदिर धरमजयगढ इकाई क्रमांक CG- 01-425 के स्वयंसेवक छात्र/ छात्राओं द्वारा विद्यालय परिसर से शुभारंभ कर खरसिया रोड, डाइट मार्ग, गुड़िया चौक, महाराणा प्रताप चौक, रायगढ़ रोड से होते हुए महात्मा गांधी चौक तक साइकिल व पद यात्रा रैली निकाली गई। तत्पश्चात विद्यालय प्रांगण में राष्ट्रीय स्वयंसेवक छात्र /छात्रा एवं विद्यालय के अन्य छात्र/छात्राओं द्वारा राष्ट्रीय एकता दिवस शपथ ग्रहण किया गया। तथा देश की एकता अखंडता को सदा बनाए रखने का संकल्प लिया गया ।उक्त कार्यक्रम में अरविंद कुमार साहनी कार्यक्रम अधिकारी(रा.से.यो.) ,रामेश्वर निषाद सहायक कार्यक्रम अधिकारी, बी.डी. टंडन ,हेमानंद भोय, निर्मला कुटिया, कु. प्रीति चक्रवर्ती, कु. सरिता कुजुर आदि प्रशिक्षकों का सराहनीय योगदान रहा। राष्ट्रीय एकता दिवस तथा लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल जी का जय- जयकार करते हुए कार्यक्रम का समापन किया गया।

चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

अपना न्यूज़ पोर्टल - 9340765733

spot_img
spot_img
spot_img

Recent Posts

धान खरीदी घोटाले में 4 और आरोपी गिरफ्तार, न्यायिक रिमांड पर भेजे गए

बिलासपुर संभाग हेड सुखदेव आजाद सारंगढ़-बिलाईगढ़, थाना सरिया पुलिस ने धान उपार्जन केंद्र साल्हेओना (पंजीयन क्रमांक 245) में खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 के...

CHHATTISGARH NEWS

महतारी वंदन eKYC के नाम पर शुल्क लेने वालों पर होगी कड़ी कार्यवाहीमहतारी वंदन eKYC निशुल्क है, पैसे वसूलने वालों के खिलाफ होगी कार्यवाहीeKYC...

हितग्राहियों से पैसे वसूलने वालों पर होगी कानूनी कार्यवाहीमहतारी वंदन eKYC में किसी प्रकार का शुल्क न दें, वसूली करने वालों पर होगी सख्त...

RAIGARH NEWS

पूछापारा तालाब के पास जुआ खेलते 05 जुआरी गिरफ्तार, कोतवाली पुलिस की जुआ रेड कार्रवाई

जुआ फड़ से 8,650 रुपये नगद, 52 पत्ती ताश जब्त, जुआरियों पर जुआ एक्ट के तहत कार्रवाई के साथ पृथक से प्रतिबंधात्मक कार्रवाई भी पत्रकार...