spot_img
spot_img

ग्राम लिबरा में अधूरी पानी टंकी से ग्रामीण परेशान, जिम्मेदारों की अनदेखी पर उठे सवाल

spot_img
spot_img
spot_img

ग्राम लिबरा में अधूरी पानी टंकी से ग्रामीण परेशान, जिम्मेदारों की अनदेखी पर उठे सवाल

लैलूंगा विकास खण्ड/रायगढ़ जिला।
विकासखंड लैलूंगा के ग्राम लिबरा में वर्षों से अधूरी पड़ी पानी टंकी ग्रामीणों के लिए परेशानी का कारण बनी हुई है। पेयजल जैसी मूलभूत सुविधा के अभाव में ग्रामीणों को रोजमर्रा की दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
ग्रामीणों के अनुसार, इस पानी टंकी को लेकर कई बार मीडिया में खबरें प्रकाशित की जा चुकी हैं, लेकिन इसके बावजूद संबंधित विभाग द्वारा अब तक कोई ठोस पहल नहीं की गई है। ग्रामीणों का कहना है कि संबंधित अधिकारी केवल मौके पर आकर देख कर चले जाते हैं, लेकिन समस्या जस की तस बनी हुई है।
ग्रामीणों ने बताया कि पानी टंकी के निर्माण में लापरवाही साफ नजर आती है। टंकी की सीढ़ी (सिडी) का निर्माण तीन-तीन बार किया गया, लेकिन इसके बावजूद कार्य पूर्ण नहीं हो सका है, जिससे निर्माण की गुणवत्ता पर सवाल उठ रहे हैं।
ग्रामीणों ने यह भी बताया कि जहां पानी टंकी बनाई गई है, वहां आसपास कोई स्थायी जल स्रोत उपलब्ध नहीं है। इसके बावजूद उसी स्थान पर दोबारा बोर खनन कराया जा रहा है, जबकि पहले भी वहां बोर खनन असफल रहा है। इससे ग्रामीणों में असंतोष बढ़ता जा रहा है।
ग्रामीणों का कहना है कि इस प्रकार की अधूरी और अव्यवस्थित पानी टंकी क्षेत्र में अन्यत्र कहीं देखने को नहीं मिलती। साथ ही उन्होंने आशंका जताई है कि यदि इसी तरह स्थिति बनी रही तो यह कभी भी किसी बड़ी दुर्घटना का कारण बन सकती है।

spot_img
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.32 AM
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.32 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.31 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.33 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.31 AM
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.33 AM
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.34 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.34 AM
चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

Recent Posts

रायगढ़ में 27 से 29 अक्टूबर तक भारी बारिश की आशंका, प्रशासन अलर्ट

चक्रवात के प्रभाव से बिगड़ सकता है मौसम; कंट्रोल रूम 24 घंटे सक्रिय रखने के निर्देश, निचले इलाकों में राहत-बचाव की तैयारी रायगढ़, 25 अक्टूबर।...

CHHATTISGARH NEWS

रायगढ़ में 27 से 29 अक्टूबर तक भारी बारिश की आशंका, प्रशासन अलर्ट

चक्रवात के प्रभाव से बिगड़ सकता है मौसम; कंट्रोल रूम 24 घंटे सक्रिय रखने के निर्देश, निचले इलाकों में राहत-बचाव की तैयारी रायगढ़, 25 अक्टूबर।...

RAIGARH NEWS

पुसौर में विकासखंड स्तरीय क्विज प्रतियोगिता, 31 संकुलों के विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा

पासिंग राउंड से लेकर बजर राउंड तक रोचक मुकाबला, चयनित विद्यार्थी 14 नवंबर को जिला स्तरीय प्रतियोगिता में लेंगे हिस्सा रायगढ़, 25 अक्टूबर। विद्यार्थियों में...