कोरबा: बीमार महिला के साथ दुष्कर्म, युवक ने मुंह में कपड़ा ठूंसकर किया रेप, आरोपी गिरफ्तार

कोरबा: जिले में सोमवार देर शाम एक युवक ने घर पर बीमार पड़ी महिला के साथ दुष्कर्म किया। घटना की जानकारी स्थानीय लोगों ने पुलिस को दी, जिसके बाद आरोपी को मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया गया। मामला सिविल लाइन थाना क्षेत्र का है

दरअसल पीड़िता पिछले एक साल से पीलिया से ग्रसित है और उसका इलाज एक निजी अस्पताल में चल रहा है। सोमवार दोपहर वह कमरे में खाट पर लेटी हुई थी। उस समय उसका पति काम पर गया हुआ था और दो छोटे बच्चे घर पर खेल रहे थे।

बच्चे को कमरे से भगाया

पीड़िता को हाथ-पैर में दर्द होने पर उसने एक बच्चे से तेल लगाने को कहा। बच्चा तेल लगा ही रहा था कि तभी आरोपी युवक वहां आया और दोनों बच्चों को कमरे से बाहर जाने के लिए कह दिया। बच्चे खेलते हुए बाहर चले ग

मुंह में कपड़ा ठूंसकर किया रेप

आरोपी ने महिला के मुंह में कपड़ा ठूंस दिया और दुष्कर्म की वारदात को अंजाम देकर मौके से फरार हो गया। जब बच्चे वापस लौटे, तो महिला ने पड़ोसियों को बुलाया। इसके बाद बस्ती के लोग इकट्ठा हुए और तुरंत पुलिस को जानकारी दी गई।

पति के साथ घर आता था आरोपी

पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए मंगलवार को आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए आरोपी की पहचान रामपुर बस्ती निवासी 25 वर्षीय अर्जुन नेताम के रूप में हुई है। आरोपी पीड़िता के पति के साथ घर आता था और घटना से कुछ घंटे पहले भी वह उनके साथ घर आया था।

कोरबा के सीएसपी प्रतीक चतुर्वेदी ने बताया कि दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पीड़िता का बयान लेने और आरोपी की पहचान करवाने के बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

अपना न्यूज़ पोर्टल - 9340765733

spot_img
spot_img
spot_img

Recent Posts

भारत स्काउट्स एवं गाइड्स के वृहद वृक्षारोपण व साइकिल वितरण कार्यक्रम में शामिल हुए बिल्हा विधायक श्री धरमलाल कौशिक

बिलासपुर - भारत स्काउट्स एवं गाइड्स, जिला संघ बिलासपुर के तत्वावधान में स्वामी आत्मानंद कन्या उच्चतर माध्यमिक शाला, चकरभाटा में आयोजित वृहद वृक्षारोपण एवं...

CHHATTISGARH NEWS

विद्यार्थियों के न्यायोचित विषयों का समाधान संवाद, पारदर्शिता एवं संस्थागत सुधारों से हो; हिंसक टकराव दुर्भाग्यपूर्ण : अभाविपप्रतियोगी परीक्षाओं में पारदर्शिता एवं संस्थागत सुधार...

संकीर्ण राजनीतिक स्वार्थ एवं राष्ट्रविरोधी षड्यंत्रों का माध्यम नहीं बनेगा विद्यार्थी: अभाविपअखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) जंतर-मंतर पर नीट-यूजी सहित विभिन्न शिक्षा संबंधी विषयों...

RAIGARH NEWS

पुसौर में जिला स्तरीय शाला प्रवेशोत्सव, नवप्रवेशी बच्चों का हुआ आत्मीय स्वागत शिक्षा से बदलता है जीवन और समाज का भविष्य: ओपी चौधरी

जिला स्तरीय शाला प्रवेशोत्सव में नवप्रवेशी बच्चों का हुआ आत्मीय स्वागत कक्षा 10 वीं एवं कक्षा 12 वीं के 50 से अधिक मेधावी विद्यार्थियों का...