सर्व रविदास समाज छत्तीसगढ़ की बिलासपुर संभागीय बैठक संपन्न

spot_img

💥👉बिलासपुर संभाग हेड सुखदेव आजाद

बिलासपुर संभाग

जिला पदाधिकारियो का चयन और
अरुण ग्रेवाल व मनीराम आजाद बने मीडिया प्रभारी

छत्तीसगढ़ में सर्व रविदास समाज की महत्वपूर्ण संभागीय बैठक दिनांक 5 अप्रैल 2026 को बिलासपुर संभाग में आयोजित की गई। बैठक में समाज के संगठन को मजबूत बनाने, सामाजिक मुद्दों पर चर्चा करने तथा संगठनात्मक विस्तार को लेकर व्यापक विचार-विमर्श किया गया।

बैठक में बिलासपुर संभाग के विभिन्न जिलों से आए समाज के वरिष्ठ पदाधिकारी समाजसेवी एवं कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। इस दौरान समाज की एकता सामाजिक उत्थान शिक्षा के प्रसार तथा युवाओं को संगठन से जोड़ने जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। वक्ताओं ने कहा कि समाज की उन्नति के लिए संगठित प्रयास और मजबूत नेतृत्व अत्यंत आवश्यक है।

बैठक के दौरान सर्वसम्मति से समाज के विभिन्न पदों पर जिला पदाधिकारियों का चयन किया गया।

साथ ही समाज की गतिविधियों कार्यक्रमों और जनहित के कार्यों को आम लोगों तक पहुंचाने के उद्देश्य से मीडिया प्रभारी की जिम्मेदारी भी सौंपी गई।

बैठक में सर्वसम्मति से अरुण ग्रेवाल और मनीराम आजाद को सर्व रविदास समाज का संभागीय मीडिया प्रभारी नियुक्त किया गया। दोनों को यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिलने पर उपस्थित समाजजनों ने उनका स्वागत किया और शुभकामनाएं दीं।


नवनियुक्त मीडिया प्रभारी अरुण ग्रेवाल और मनीराम आजाद ने कहा कि वे समाज के विश्वास पर खरा उतरने का प्रयास करेंगे और समाज के कार्यक्रमों गतिविधियों तथा समाजहित से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से जन-जन तक पहुंचाने का कार्य करेंगे। उन्होंने समाज के सभी लोगों से एकजुट होकर संगठन को मजबूत बनाने की अपील भी की।

अशोक सोनवानी सहित रामदास रामकुमार लखेश्वर चंद्रशेखर मनहरण प्रकाश परमानंद रामगोपाल

रामप्रसाद सूरज उमाशंकर नीलकंठ समारु नरेंद्र मोहन सीनाराम संजय राजेंद्र अजय कान्हा छतराम बलदाऊ मनहरण रोहित चैतूराम मिरि सोनू अशोक ललित और अजय सहित कई समाजसेवी एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे।

सभी ने समाज के विकास शिक्षा के प्रसार युवाओं को आगे बढ़ाने तथा सामाजिक समरसता को बढ़ावा देने के लिए मिलकर कार्य करने का संकल्प लिया। बैठक का समापन समाज की एकता और प्रगति के संकल्प के साथ किया गया।

उपस्थित सभी पदाधिकारियों और सदस्यों ने समाज के उत्थान के लिए निरंतर प्रयास करने और संगठन को मजबूत बनाने की प्रतिबद्धता जताई

चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

Recent Posts

रायपुर सेंट्रल जेल के बाहर मंगौड़ी सेंटर में छापे की खबर, गांजा-नशीली गोलियां और नकदी बरामदगी का दावा

सूत्रों के मुताबिक कार्रवाई में गांजा, नशीली गोलियां, गुटखा, मोबाइल और करीब 70 हजार रुपये मिले; जेल विभाग की आधिकारिक पुष्टि का इंतजार रायपुर। राजधानी...

CHHATTISGARH NEWS

रायपुर सेंट्रल जेल के बाहर मंगौड़ी सेंटर में छापे की खबर, गांजा-नशीली गोलियां और नकदी बरामदगी का दावा

सूत्रों के मुताबिक कार्रवाई में गांजा, नशीली गोलियां, गुटखा, मोबाइल और करीब 70 हजार रुपये मिले; जेल विभाग की आधिकारिक पुष्टि का इंतजार रायपुर। राजधानी...

RAIGARH NEWS

हर घर मुनगा, घर-घर मुनगा: पौध तैयार करने से रोपण और देखभाल तक सीखीं वैज्ञानिक तकनीकें

महिला एवं बाल विकास विभाग की टीम ने उद्यान रोपणी बोइरदादर में लिया प्रशिक्षण; मुनगा उत्पादन, कीट-रोग नियंत्रण और बेहतर उपज के बताए गए...