जिला जांजगीर-चांपा
प्रभारी पुलिस अधीक्षक निवेदिता पाल का पत्रकारों ने किया आत्मीय स्वागत

spot_img

बिलासपुर संभाग हेड सुखदेव आज़ाद

जिला जांजगीर-चांपा
जांजगीर चांपा जिले में प्रभारी पुलिस अधीक्षक निवेदिता पाल के पदभार ग्रहण करने के पश्चात जिले के विभिन्न संगठनों द्वारा उनका स्वागत लगातार किया जा रहा है। इसी कड़ी में राष्ट्रीय पत्रकार मोर्चा के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने भी उनसे भेंट कर पुष्पगुच्छ भेंट करते हुए आत्मीय स्वागत किया।

इस अवसर पर राष्ट्रीय पत्रकार मोर्चा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष कुनाल गुप्ता संभागीय अध्यक्ष राजेन्द्र प्रसाद जायसवाल संभागीय सचिव संतोष कुमार देवांगन सहित मनीराम आजाद संतोष कुमार दुबे, विनोद कुमार यादव एवं अन्य पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे। सभी ने एक स्वर में प्रभारी पुलिस अधीक्षक का अभिनंदन करते हुए जिले में बेहतर कानून-व्यवस्था और जनसुरक्षा की अपेक्षा व्यक्त की।

पत्रकारों ने अपने स्वागत संबोधन में कहा कि पुलिस और मीडिया समाज के दो महत्वपूर्ण स्तंभ हैं जिनके समन्वय से ही पारदर्शिता और न्याय व्यवस्था को मजबूत किया जा सकता है। उन्होंने विश्वास जताया कि निवेदिता पाल के नेतृत्व में

जांजगीर-चांपा जिले में कानून व्यवस्था और अधिक सुदृढ़ होगी तथा आम जनता को त्वरित न्याय एवं सुरक्षा का लाभ मिलेगा।

चर्चा के दौरान बताया कि छत्तीसगढ़ सर्वप्रथम छत्तीसगढ़ में डीएसपी पद मेरी पदस्थापना हुई थी उसके उपरांत छत्तीसगढ़ के कई जिलों में डीएसपी एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के पद पर मेरी पद उन्नति के उपरांत रायगढ़ में सेनानी 6 वी वाहिनी रायगढ़ के पद पर सेवा दे रही हूं वर्तमान में मुझे जिला जांजगीर चांपा प्रभारी पुलिस अधीक्षक पद सेवा करने का अवसर मिला जिसके तहत आम जनता पत्रकार से मिलकर कार्य करूंगी

इस दौरान प्रभारी पुलिस अधीक्षक निवेदिता पाल ने भी पत्रकारों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जिले में शांति सुरक्षा और कानून व्यवस्था बनाए रखना उनकी प्राथमिकता है। उन्होंने मीडिया से सहयोग की अपेक्षा जताई और कहा कि सकारात्मक संवाद एवं सूचनाओं के आदान-प्रदान से समाज में बेहतर वातावरण का निर्माण किया जा सकता है।

कार्यक्रम का माहौल सौहार्दपूर्ण रहा जहां आपसी सहयोग समन्वय और जनहित में कार्य करने की भावना स्पष्ट रूप से देखने को मिली। यह स्वागत कार्यक्रम न केवल एक औपचारिक मुलाकात रहा बल्कि पुलिस और पत्रकारों के बीच बेहतर तालमेल की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम भी साबित हुआ।

चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

Recent Posts

हर घर मुनगा, घर-घर मुनगा: पौध तैयार करने से रोपण और देखभाल तक सीखीं वैज्ञानिक तकनीकें

महिला एवं बाल विकास विभाग की टीम ने उद्यान रोपणी बोइरदादर में लिया प्रशिक्षण; मुनगा उत्पादन, कीट-रोग नियंत्रण और बेहतर उपज के बताए गए...

CHHATTISGARH NEWS

RAIGARH NEWS