CHHATTISGARH : दो अफसर सस्पेंड

रायपुर. आवास एवं पर्यावरण विभाग के दो बड़े अफसरों पर गाज गिर गई है। ज्वॉइंट डायरेक्टर सूर्यभान सिंह ठाकुर और डिप्टी डायरेक्टर कमला सिंह को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया गया है।

मामला राजनांदगांव की सत्यम परिवेश कॉलोनी के अनुमोदन में कथित गड़बड़ी का है। आरोप है कि नक्शे और प्रक्रिया में हेरफेर कर करोड़ों रुपये का नुकसान कराया गया।

इस मामले में पहले दोनों अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस दिया गया था, फिर जांच समिति बनाई गई। अब रिपोर्ट में पहली नजर में दोषी पाए जाने के बाद सरकार ने सीधा सस्पेंशन कर दिया।

यानि साफ है फाइलों में खेल अब भारी पड़ गया है और आगे इस मामले में और बड़े खुलासे हो सकते हैं।