*सक्ती: सीईओ वासु जैन का ग्राम जर्वे में औचक निरीक्षण, आयुष्मान केंद्र में डॉक्टर मिले अनुपस्थित*

spot_img

बिलासपुर संभाग हेड सुखदेव आज़ाद

जिला सक्ति

सक्ती। जिले के मुख्य कार्यपालन अधिकारी (सीईओ) वासु जैन ने ग्राम जर्वे का औचक निरीक्षण कर विभिन्न शासकीय योजनाओं की जमीनी हकीकत का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने आयुष्मान केंद्र, सार्वजनिक वितरण प्रणाली (पीडीएस) और बागवानी गतिविधियों की विस्तार से समीक्षा की।

निरीक्षण के दौरान आयुष्मान केंद्र में डॉक्टर अनुपस्थित पाए गए, जिस पर सीईओ ने नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को तत्काल व्यवस्था सुधारने और स्वास्थ्य सेवाओं को नियमित रूप से संचालित करने के निर्देश दिए।
सीईओ ने पीडीएस व्यवस्था की भी जांच की और हितग्राहियों को समय पर एवं सही मात्रा में राशन वितरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इसके अलावा बागवानी गतिविधियों का निरीक्षण करते हुए उन्होंने योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर जोर दिया।
इस दौरान वासु जैन ने किसानों से चर्चा कर उनकी समस्याएं सुनीं और अधिकारियों को उनके शीघ्र निराकरण के निर्देश दिए।

औचक निरीक्षण का उद्देश्य शासकीय योजनाओं की वास्तविक स्थिति का आकलन कर आवश्यक सुधार सुनिश्चित करना था।

चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

Recent Posts

हर घर मुनगा, घर-घर मुनगा: पौध तैयार करने से रोपण और देखभाल तक सीखीं वैज्ञानिक तकनीकें

महिला एवं बाल विकास विभाग की टीम ने उद्यान रोपणी बोइरदादर में लिया प्रशिक्षण; मुनगा उत्पादन, कीट-रोग नियंत्रण और बेहतर उपज के बताए गए...

CHHATTISGARH NEWS

RAIGARH NEWS