छत्तीसगढ़ में जनगणना 2027 का पहला चरण 1 मई से होगा शुरू, देनी होगी ये जानकारी

रायपुर। Janaganana 2027: 1 अप्रैल से देशभर में जनगणना 2027 का पहला चरण शुरू हो गया है। वहीं अब छत्तीसगढ़  राज्य में जनगणना 2027 की तैयारियों के तहत पहला चरण 1 मई 2026 से शुरू किया जाएगा। यह चरण 30 मई 2026 तक चलेगा, जिसमें पूरे राज्य में व्यापक स्तर पर मकान सूचीकरण (House Listing) और आवासीय सर्वेक्षण किया जाएगा। इस दौरान सभी आवासीय और गैर-आवासीय भवनों की विस्तृत जानकारी जुटाई जाएगी। प्रत्येक मकान और भवन की स्थिति, उपयोग और उपलब्ध सुविधाओं का डेटा एकत्र किया जाएगा।

प्रमुख बिंदु:

  • सभी मकानों का भौतिक सर्वे किया जाएगा
  • कच्चा, पक्का और अर्ध-पक्का मकानों का वर्गीकरण
  • परिवारों की संख्या और आवासीय स्थिति का रिकॉर्ड
  • पेयजल, शौचालय, बिजली और गैस कनेक्शन की जानकारी
  • इंटरनेट और संचार सुविधाओं का भी सर्वे
  • आवासीय एवं गैर-आवासीय भवनों का अलग-अलग विवरणJanaganana 2027: सरकारी अधिकारियों के अनुसार, यह अभियान देशव्यापी जनगणना 2027 की महत्वपूर्ण तैयारी का हिस्सा है, जिससे राज्य में आवासीय और सामाजिक स्थिति का सटीक डेटा तैयार किया जाएगा। बता दें कि जनगणना 2027 कई मायनों में ऐतिहासिक है. यह पहली बार है जब जनगणना की पूरी प्रक्रिया शत-प्रतिशत डिजिटल होगी। प्रगणक और पर्यवेक्षक अपने खुद के मोबाइल फोन से डेटा दर्ज करेंगे।
चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

अपना न्यूज़ पोर्टल - 9340765733

spot_img
spot_img
spot_img

Recent Posts

संचालनालय आदेश को ठेंगा दिखाना पोड़ी उपरोड़ा बीईओ दयाल को पड़ा भारी : कलेक्टर फटकार के बाद 3 शिक्षकों का संलग्नीकरण किया निरस्त!

0 मौखिक निर्देश के नाम पर नियम तोड़ने पर कलेक्टर हुए नाराज. 0 अब क्या डीईओ करेंगे अनुशासनात्मक की कार्रवाई या फटकार से निपट जाएगा...

CHHATTISGARH NEWS

विद्यार्थियों के न्यायोचित विषयों का समाधान संवाद, पारदर्शिता एवं संस्थागत सुधारों से हो; हिंसक टकराव दुर्भाग्यपूर्ण : अभाविपप्रतियोगी परीक्षाओं में पारदर्शिता एवं संस्थागत सुधार...

संकीर्ण राजनीतिक स्वार्थ एवं राष्ट्रविरोधी षड्यंत्रों का माध्यम नहीं बनेगा विद्यार्थी: अभाविपअखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) जंतर-मंतर पर नीट-यूजी सहित विभिन्न शिक्षा संबंधी विषयों...

RAIGARH NEWS

राज्यपाल रमेन डेका आज रायगढ़ प्रवास परजिला एवं विकासखंड स्तरीय चर्चा में होंगे शामिल, कल ओपी जिंदल विश्वविद्यालय के छठवें दीक्षांत समारोह में करेंगे...

पत्रकार हीरालाल राठिया लैलूंगा रायगढ़ रायगढ़, 31 जुलाई 2026।छत्तीसगढ़ के राज्यपाल श्री रमेन डेका दो दिवसीय प्रवास पर आज रायगढ़ पहुंचेंगे। निर्धारित कार्यक्रम के...