सड़क दुर्घटना के प्रकरण में सहायता राशि स्वीकृत



रायगढ़, 23 अप्रैल 2026/ अनुविभाग रायगढ़ अंतर्गत सड़क दुर्घटना में एक व्यक्ति की आकस्मिक मृत्यु होने के फलस्वरूप प्रशासन द्वारा मृतक के निकटतम वारिसान को आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत की गई है। अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व), रायगढ़ द्वारा जारी आदेश के अनुसार प्रकरणों की जांच एवं तहसीलदार की अनुशंसा के उपरांत पात्रता के आधार पर मृतक के परिजन को 25 हजार रुपये की वित्तीय सहायता अनुदान राशि प्रदान की गई है। न्यायालय अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार 2 नवम्बर 2025 को सड़क दुर्घटना में तहसील पुसौर के ग्राम-दर्रामुड़ा निवासी मोहन लाल केंवट की आकस्मिक मृत्यु हो गई थी। यह आर्थिक सहायता छत्तीसगढ़ शासन के सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा निर्धारित प्रावधानों के अंतर्गत स्वीकृत की गई है, जिसका उद्देश्य दुर्घटना से प्रभावित परिवारों को कठिन समय में आर्थिक संबल प्रदान करना है।

चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

अपना न्यूज़ पोर्टल - 9340765733

spot_img
spot_img
spot_img

Recent Posts

लैलूंगा थाना क्षेत्र से एक दुखद खबर सामने आ रही है, जहां एक तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आने से एक गौवंश की...

मिली जानकारी के अनुसार, यह घटना लैलूंगा थाना क्षेत्र के अंतर्गत कुंजारा मुख्य मार्ग पर हुई, जहां एक तेज गति से आ रहा ट्रक...

CHHATTISGARH NEWS

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की बड़ी पहल: मुख्यधारा में लौटे युवाओं को स्वास्थ्य सुरक्षा और नई उम्मीद

आयुष्मान कार्ड से लाखों का मुफ्त इलाज, पुनर्वासित युवाओं में दिखा उत्साह रायपुर, 23 अप्रैल 2026 - मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय के नेतृत्व में माओवाद...

RAIGARH NEWS

तमनार ब्लाक के वरिष्ठ पत्रकार डॉ. फणीन्द्रनाथ पटनायक का निधन पत्रकार जगत में शोक की लहर

रायगढ़। तमनार ब्लाक के वरिष्ठ पत्रकार एवं सामाजिक सरोकारों से जुड़े प्रखर व्यक्तित्व डॉ. फणीन्द्रनाथ पटनायक का  दिनांक 23 अप्रैल 2026 को सुबह लगभग...