एक ही घर में बहू बनकर आई है दो बहनें, दहेज लोभी ससुराल वालों ने की हत्या की कोशिश…

spot_img

बिलासपुर। कोनी थाना क्षेत्र अंतर्गत करही गांव में दहेज को लेकर दो सगी बहनों के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। आरोप है कि उनके पति और देवरों ने मिलकर तलवार और लोहे की रॉड से हमला किया, जिसमें दोनों बहनें गंभीर रूप से घायल हो गईं। पीड़ित बहनों पायल लोनिया और अंजना लोनिया ने बताया कि उनकी शादी सगे भाइयों देवी शरण लोनिया और दुखित राम लोनिया से हुई है। विवाह के बाद से ही दोनों को दहेज की मांग को लेकर मानसिक और शारीरिक प्रताड़ना झेलनी पड़ रही थी। स्थिति असहनीय होने पर वे पहले अपने मायके लौट गई थीं।बताया गया कि 11 दिसंबर 2025 को दोनों पक्षों के बीच स्टाम्प पेपर पर लिखित समझौता हुआ था, जिसमें आरोपियों ने भविष्य में किसी भी प्रकार की प्रताड़ना नहीं करने का आश्वासन दिया था। लेकिन ससुराल लौटने के बाद विवाद फिर शुरू हो गया और मारपीट की घटनाएं दोबारा होने लगीं। शनिवार को विवाद ने हिंसक रूप ले लिया, जब आरोपियों ने कथित रूप से तलवार और लोहे की रॉड से दोनों बहनों पर हमला कर दिया। इस हमले में दोनों के सिर और हाथ में गंभीर चोटें आईं। घायल अवस्था में वे अपनी मां उर्मिला के साथ कोनी थाना पहुंचीं, लेकिन वहां उनकी शिकायत पर तत्काल कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई।पीड़िताओं का आरोप है कि पुलिस ने उनकी शिकायत को नजरअंदाज किया और आरोपियों को संरक्षण दिया, जबकि पहले हुए लिखित समझौते में उल्लंघन की स्थिति में कार्रवाई का प्रावधान था। न्याय की उम्मीद में दोनों बहनें बाद में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के कार्यालय पहुंचीं। इसके बाद कोनी थाना प्रभारी राजश्री दामु कोशले ने बताया कि महिलाओं की रिपोर्ट के आधार पर अपराध दर्ज कर लिया गया है और जांच के लिए इसे महिला थाना भेज दिया गया है।

चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

Recent Posts

जिंदल बजाज में ऑफरों की बंपर बरसात! ₹12,000 तक की सीधी बचत… ₹7,999 से डाउन पेमेंट और बिना प्रोसेसिंग फीस के नई पल्सर घर...

पत्थलगांव। अगर आप नई बाइक खरीदने का प्लान बना रहे हैं, तो पालीडीह चौक, जशपुर रोड, पत्थलगांव स्थित जिंदल बजाज लेकर आया है ग्राहकों...

CHHATTISGARH NEWS

जिंदल बजाज में ऑफरों की बंपर बरसात! ₹12,000 तक की सीधी बचत… ₹7,999 से डाउन पेमेंट और बिना प्रोसेसिंग फीस के नई पल्सर घर...

पत्थलगांव। अगर आप नई बाइक खरीदने का प्लान बना रहे हैं, तो पालीडीह चौक, जशपुर रोड, पत्थलगांव स्थित जिंदल बजाज लेकर आया है ग्राहकों...

RAIGARH NEWS

रायगढ़ में 16 अक्टूबर को ‘शुभारंभ 26’ डांडिया महाकुंभ, बॉलीवुड गायकों के साथ होगा लाइव म्यूजिक और डांडिया

बंसीवट मैरिज गार्डन में शाम 6 बजे से आयोजन; BookMyShow पर टिकट बुकिंग शुरू, प्रतिभागियों के लिए दो दिवसीय निःशुल्क डांस वर्कशॉप 16 अक्टूबर को...