सांकरा गौठान में 560 क्विंटल वर्मी खाद का हुआ उत्पादन
सफलता का सफर तय करता सांकरा गौठान…..

सांकरा गौठान में 560 क्विंटल वर्मी खाद का हुआ उत्पादन
सफलता का सफर तय करता सांकरा गौठान

विनय सिंह बेमेतरा

बेमेतरा 18 नवम्बर 2022-सुराजी गांव योजना के अन्तर्गत नरवा गरवा घुरवा अउ बाड़ी के संरक्षण और संवर्धन के लिए जिले में विशेष प्रयास किये जा रहे हैं और इसके बेहतर परिणाम भी सामने आ रहा है। ग्राम पंचायत सांकरा जनपद पंचायत बेरला से लगभग छः सात कि.मी. दूर रायपुर रोड पर स्थित हैं। गोधन न्याय योजना के अंतर्गत निर्मित सांकरा गौठान मुख्य मार्ग से लगा हुआ हैं। इस गौठान में एक आदर्श गौठान के लिये आवश्यक समस्त तत्व विद्यमान है। यहां के लगभग 235 पशु पालकों के 12929 पशु है। इस गौठान मे 44 वर्मी टांके में से 4 भरे हुये है। इस गौठान में लगभग 5 एकड़ रकबे में नेपियर घास लगाया गया है, जिसमें गौठान में चारों ओर हरियाली नजर आती है। इस गौठान को खुबसुरत बनाने के लिए दो एकड़ में 700 विभिन्न पौधों का रोपण किया गया है।

मुख्य मार्ग से गुजरते हुए इस गौठान की हरियाली मन को मोह लेती है। इसे एक आदर्श गौठान के रूप में विकसित किया गया हैं जिसे कलेक्टर बेमेतरा ने गोद लिया है, जिससे इसके समग्र विकास का मार्ग प्रशस्त हो गया है। इसके समग्र विकास हेतु एक कार्य योजना तैयार की गई है। इस कार्य योजना के पूर्ण होने के पश्चात यह गौठान पूरे बेमेतरा जिले का सर्वश्रेष्ठ एवं आदर्श गौठान सह मल्टी क्वालिटी सेंटर बन जायेगा।

सांकरा ग्राम पंचायत में बिहान योजना के अंतर्गत कुल बारह समूह कार्यरत है। इन समूहों में से गौठान में जुड़े समूह मुख्य रूप से महिला विकास स्व-सहायता समूह संघर्ष महिला स्व-सहायता समूह, जय मां बंजारी स्व-सहायता समूह, जय मां बम्लेश्वरी स्व-सहायता समूह, और समृद्धि स्व-सहायता समूह जुडे है। महिला विकास स्व सहायता समूह गोबर से वर्मी कम्पोस्ट का कार्य कर रहा है। यह गौठान में ही अपना कार्य संपादित करता है। इस कार्य के अलावा यह समूह फिनाईल का भी निर्माण करता है। संघर्ष महिला स्व सहायता समूह फेब्रिक वर्क का कार्य पूरी क्षमता के साथ कर रहा है, जय मां बंजारी स्व-सहायता समूह गौठान के चारागाह में बाडी का विकास का कार्य कर रहा है, और मां बमलेश्वरी स्व-सहायता समूह भेंड़ पालन का कार्य कर रहा है। गौठान से जुडा हुआ समृद्धि स्व सहयता समूह हैण्डीकाफ्ट का काम कर रहा है। ये सारे समूह परोक्ष रूप से गौठान से जुडे हुए हैं और मल्टी एक्टिविटी सेण्टर के रूप में विकसित होने में अपना पूरा योगदान दे रहा है। सांकरा गौठान में 1873 क्विंटल के लगभग गोबर कय किया गया। इसमें 560.10 क्विंटल वर्मी खाद का उत्पादन हुआ, जिसमें से 455.50 क्विंटल वर्मी खाद बेची गई। वर्तमान में 104 क्विंटल के लगभग वर्मी खाद शेष हैं। आज इस गौठान से जुड़े ये समूह अपने पैरो में खड़े होने की दिशा में आगे बढ़ रहें हैं। उनके चेहरों में सफलता की आभा देखी जा सकती है। समूह की बहनें उत्साहित होकर कहती हैं कि वे भविष्य में और भी समूहो को जोड़कर मुर्गी पालन, अगरबती निर्माण, मशरूम उत्पादान और फल निर्माण जैसी गतिविधियों से जोडकर इस गौतान को एक अनुकारणीय आदर्श गौठान बनाने की दिशा में आगे बढ़ रहा है।

चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

अपना न्यूज़ पोर्टल - 9340765733

spot_img
spot_img
spot_img

Recent Posts

नवपदस्थ विकासखंड शिक्षा अधिकारी बसंत चतुर्वेदी से छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने की सौजन्य मुलाकात

छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन जिला कोरबा के जिला अध्यक्ष मनोज चौबे,जिला उपाध्यक्ष राजेंद्र नायक,जिला महामंत्री रमेश जांगड़े एवं पदाधिकारीयों ने बम्हनीडीह ब्लाक के नव पदस्थ...

CHHATTISGARH NEWS

विद्यार्थियों के न्यायोचित विषयों का समाधान संवाद, पारदर्शिता एवं संस्थागत सुधारों से हो; हिंसक टकराव दुर्भाग्यपूर्ण : अभाविपप्रतियोगी परीक्षाओं में पारदर्शिता एवं संस्थागत सुधार...

संकीर्ण राजनीतिक स्वार्थ एवं राष्ट्रविरोधी षड्यंत्रों का माध्यम नहीं बनेगा विद्यार्थी: अभाविपअखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) जंतर-मंतर पर नीट-यूजी सहित विभिन्न शिक्षा संबंधी विषयों...

RAIGARH NEWS

रैरूमाखुर्द क्षेत्र में हुए बुजुर्ग की हत्या का खुलासा, जमीन विवाद में टांगी से हत्या को अंजाम देने वाला आरोपी गिरफ्तार

नजूल जमीन पर कब्जे और हिस्सेदारी के विवाद में हुई थी हत्याहत्या में प्रयुक्त टांगी, घटना के समय पहने कपड़े सहित अहम साक्ष्य जब्तरैरूमाखुर्द...