CG – इस दिन देशी-विदेशी मदिरा दुकान रहेगी बंद, कलेक्टर ने जारी किया आदेश, जाने वजह…..

कांकेर। शराब प्रेमियों के लिए एक बड़ी खबर निकलकर सामने आई है। 30 मई को शराब की दुकान बंद रहेगी। इस संबंध में कलेक्टर ने आदेश भी जारी कर दिया है। इसके तहत चारामा क्षेत्र की देशी और विदेशी शराब दुकानें पूरी तरह बंद रहेंगी।

दरअसल, नगरपालिकाओं और त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव 2026 को लेकर प्रशासन ने बड़ा फैसला लिया है। कांकेर कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी निलेशकुमार महादेव क्षीरसागर ने नगरपालिकाओं एवं त्रिस्तरीय पंचायतों में आम/उप निर्वाचन-2026 हेतु मतदान दिवस 30 मई को शुष्क दिवस घोषित किया है।

उन्होंने छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम 1915 की धारा 24 की उपधारा(1) में प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए उक्त तिथि को देशी एवं विदेशी मदिरा दुकान चारामा तथा देशी एवं विदेशी मदिरा अहाता चारामा को मतदान समाप्ति के 48 घंटे पूर्व अर्थात 30 मई 2026 को शाम 05 बजे से मतदान समाप्ति तक पूर्ण रूप से बंद रखने के लिए शुष्क अवधि/शुष्क दिवस घोषित किया गया है। अर्थात मतदान अवधि में संबंधित क्षेत्र में मदिरा का सम्पूर्ण संव्यवहार प्रतिबंधित रहेगा।

चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

अपना न्यूज़ पोर्टल - 9340765733

spot_img
spot_img
spot_img

Recent Posts

कंवरान सामाजिक कार्यशाला एवं कैरियर मार्गदर्शन कार्यक्रम में कंवर यूथ क्लब रायगढ़ का गठन

कंवरान सामाजिक कार्यशाला एवं कैरियर मार्गदर्शन कार्यक्रम में कंवर यूथ क्लब रायगढ़ का गठन रायगढ़, 12 जुलाई 2026। कंवर समाज भवन, रायगढ़ में आयोजित कंवरान...

CHHATTISGARH NEWS

महतारी वंदन eKYC के नाम पर शुल्क लेने वालों पर होगी कड़ी कार्यवाहीमहतारी वंदन eKYC निशुल्क है, पैसे वसूलने वालों के खिलाफ होगी कार्यवाहीeKYC...

हितग्राहियों से पैसे वसूलने वालों पर होगी कानूनी कार्यवाहीमहतारी वंदन eKYC में किसी प्रकार का शुल्क न दें, वसूली करने वालों पर होगी सख्त...

RAIGARH NEWS

जनदर्शन में कलेक्टर ने सुनी आमजन की समस्याएं, त्वरित निराकरण के दिए निर्देशजर्जर स्कूल भवन की मरम्मत और शिक्षकों की व्यवस्था के निर्देशतेंदूपत्ता पारिश्रमिक...

पत्रकार हीरालाल राठिया लैलूंगा रायगढ़ रायगढ़, 13 जुलाई 2026/ कलेक्टर मयंक चतुर्वेदी ने प्रत्येक सोमवार को आज कलेक्टोरेट कार्यालय में आयोजित जनदर्शन कार्यक्रम में...