आमाघाट रोड पर ट्रक चालकों से लूटपाट करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, 5 आरोपी गिरफ्तार

तमनार पुलिस की त्वरित कार्रवाई, 24 घंटे के भीतर आरोपियों को दबोचा

spot_img



ट्रकों पर पत्थरबाजी कर वाहन रोकते थे, मोबाइल और नकदी लूटते थे आरोपी

आरोपियों से 6 मोबाइल, एक बाइक जब्त, डकैती की गंभीर धाराओं पर कार्यवाही

वाहन चालकों से लूटपाट करने वालों की अब खैर नहीं” — एसएसपी शशि मोहन सिंह

     3 जून, रायगढ़ । वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री शशि मोहन सिंह के दिशा-निर्देशन पर तमनार पुलिस ने आमाघाट रोड पर ट्रक एवं ट्रेलर चालकों को निशाना बनाकर लूटपाट करने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुए पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस को आरोपियों द्वारा वाहनों पर पत्थरबाजी कर उन्हें रोककर चालक-परिचालकों से मारपीट एवं लूटपाट की सूचना मिल रही थी।

     कल दिनांक 02.06.2026 को प्रार्थी रोहित कुमार पासवान (18 वर्ष), निवासी जिला गढ़वा (झारखंड), हाल मुकाम उर्दना, रायगढ़ ने थाना तमनार में रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह ट्रक क्रमांक CG 10 R 2370 का चालक है। दिनांक 02 जून 2026 की रात लगभग 1 से 2 बजे के बीच जब वह आमाघाट क्षेत्र से गुजर रहा था, तभी सड़क पर मौजूद कुछ युवकों ने उसके ट्रक पर पत्थरबाजी शुरू कर दी। पत्थर लगने से ट्रक का शीशा टूट गया और उसके सिर में चोट आई। चालक द्वारा वाहन रोककर अपनी चोट देखने के दौरान एक आरोपी ट्रक के केबिन में चढ़ गया और उसकी जेब में रखा रियलमी कंपनी का मोबाइल फोन लूटकर फरार हो गया।

     प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना तमनार में अपराध क्रमांक 123/2026 धारा 309(6) बीएनएस के तहत अपराध दर्ज कर विवेचना प्रारंभ की गई।

     घटना की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री शशि मोहन सिंह के निर्देश पर थाना प्रभारी तमनार निरीक्षक प्रशांत राव पुलिस टीम के साथ तत्काल घटनास्थल पहुंचे। ग्रामीणों से पूछताछ के दौरान जानकारी मिली कि ग्राम देलारी निवासी रघुनाथ चौहान अपने साथियों के साथ मिलकर क्षेत्र में इस प्रकार की घटनाओं को अंजाम देता है।

     सूचना के आधार पर पुलिस ने घेराबंदी कर ग्रामीणों की मदद से ग्राम देलारी में रघुनाथ चौहान एवं उसके साथी शिव कुमार अघरिया को पकड़ा। पूछताछ में दोनों आरोपियों ने अपने अन्य साथियों प्रवीण राठिया, जय किशन सोनार और किशन कंवर के साथ मिलकर घटना को अंजाम देना स्वीकार किया।

     आरोपी शिव कुमार अघरिया के कब्जे से लूटे गए मोबाइल फोन सहित कुल 6 मोबाइल बरामद किए गए, जिनमें प्रार्थी का रियलमी मोबाइल भी शामिल है। वहीं आरोपी रघुनाथ चौहान से घटना में प्रयुक्त टीवीएस मोटरसाइकिल जब्त की गई। पुलिस द्वारा अन्य आरोपियों को भी हिरासत में लेकर पूछताछ की गई, जिन्होंने घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार की।

     प्रकरण में आरोपियों की पहचान परेड अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) घरघोड़ा के समक्ष कराई गई, जिसमें प्रार्थी ने सभी आरोपियों की पहचान की। जांच में यह तथ्य सामने आने पर कि पांच आरोपियों ने मिलकर मारपीट एवं लूटपाट की घटना को अंजाम दिया था, प्रकरण में धारा 309(6) बीएनएस को विलोपित कर धारा 310(2) बीएनएस (डकैती) जोड़ी गई।

        सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

एसएसपी शशि मोहन सिंह का सख्त संदेश

     लूटपाट एवं असामाजिक गतिविधियों में संलिप्त तत्वों के विरुद्ध रायगढ़ पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। आम नागरिकों, वाहन चालकों एवं उद्योग क्षेत्र में कार्यरत लोगों की सुरक्षा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। कानून व्यवस्था को प्रभावित करने वाले किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा।”

गिरफ्तार आरोपी

1. रघुनाथ चौहान पिता हरि कीर्तन चौहान, उम्र 25 वर्ष, निवासी ग्राम देलारी, थाना पूंजीपथरा, जिला रायगढ़।
2. शिव कुमार अघरिया पिता सोधन अघरिया, उम्र 24 वर्ष, निवासी ग्राम देलारी, थाना पूंजीपथरा, जिला रायगढ़।
3. प्रवीण राठिया पिता भोलाराम राठिया, उम्र 21 वर्ष, निवासी बरोरा कछार, थाना घरघोड़ा, हाल मुकाम देलारी।
4. जय किशन सोनार पिता अशोक सोनार, उम्र 19 वर्ष, निवासी गौरमुड़ी, थाना पूंजीपथरा, हाल मुकाम देलारी।
5. किशन कंवर पिता संतोष कंवर, उम्र 27 वर्ष, निवासी डेरागढ़, जिला सक्ती, हाल मुकाम देलारी।

सराहनीय भूमिका

     एसएसपी श्री शशि मोहन सिंह, एडिशनल एसपी श्री अनिल सोनी एवं एसडीओपी धरमजयगढ़ श्री सिद्धांत तिवारी के मार्गदर्शन पर आरोपियों की 24 घंटे के भीतर गिरफ्तारी में थाना प्रभारी तमनार निरीक्षक प्रशांत राव, प्रधान आरक्षक दिलदार कुरैशी,  हेम प्रकाश सोन तथा आरक्षक पुरुषोत्तम सिदार, पुष्पेंद्र सिदार, रंजीत भगत एवं थाना पूंजीपथरा स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

Recent Posts

सार्वजनिक स्थान पर शराब पीते पकड़े गए 6 आरोपियों पर भी कार्रवाई

ऑपरेशन आघात के तहत  ग्राम पूंजीपथरा में 15 लीटर महुआ शराब के साथ महिला गिरफ्तार     रायगढ़, 20 सितंबर ।  नशे के विरुद्ध जिले में...

CHHATTISGARH NEWS

सार्वजनिक स्थान पर शराब पीते पकड़े गए 6 आरोपियों पर भी कार्रवाई

ऑपरेशन आघात के तहत  ग्राम पूंजीपथरा में 15 लीटर महुआ शराब के साथ महिला गिरफ्तार     रायगढ़, 20 सितंबर ।  नशे के विरुद्ध जिले में...

RAIGARH NEWS