लैलूँगा को मिली सौगातों की बारिश! ज्योति भगत की पहल पर वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने दी करोड़ों की शैक्षणिक मंजूरियां



मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, वित्त मंत्री ओपी चौधरी, सांसद राधेश्याम राठिया और राज्यसभा सांसद देवेंद्र प्रताप सिंह को क्षेत्रवासियों ने कहा धन्यवाद

पत्रकार हीरालाल राठिया लैलूंगा, रायगढ़


लैलूंगा। लैलूंगा क्षेत्र के विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध कराने की दिशा में एक बड़ी उपलब्धि सामने आई है। जनपद पंचायत लैलूंगा की अध्यक्ष श्रीमती ज्योति भगत ने क्षेत्र की शैक्षणिक आवश्यकताओं को लेकर राजधानी में वित्त मंत्री ओपी चौधरी से मुलाकात कर मांग पत्र सौंपा। जनहित और शिक्षा के प्रति गंभीरता दिखाते हुए वित्त मंत्री ने मांगों पर त्वरित स्वीकृति प्रदान की।

इस महत्वपूर्ण पहल के तहत हाई स्कूल तोलमा, माध्यमिक शाला भेलवाटोली में नवीन भवन एवं शौचालय निर्माण, तथा प्राथमिक शाला टोगरीपारा कोडासिया, बेगिन झरिया, जमुना, चंवरपुर और आमापाली के लिए आवश्यक निर्माण कार्यों की स्वीकृति प्रदान की गई है।

क्षेत्र में लंबे समय से शैक्षणिक भवनों और मूलभूत सुविधाओं की मांग उठ रही थी। मंजूरी मिलने के बाद विद्यार्थियों, पालकों और ग्रामीणों में खुशी की लहर दौड़ गई है। लोगों का कहना है कि इन कार्यों से बच्चों को बेहतर शिक्षा वातावरण मिलेगा और ग्रामीण क्षेत्रों की शिक्षा व्यवस्था को नई मजबूती मिलेगी।

जनपद अध्यक्ष ज्योति भगत ने इस उपलब्धि के लिए छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, वित्त मंत्री ओपी चौधरी, सांसद राधेश्याम राठिया एवं राज्यसभा सांसद देवेंद्र प्रताप सिंह का आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि जनप्रतिनिधियों के सहयोग और सकारात्मक पहल के कारण लैलूंगा क्षेत्र के विद्यार्थियों को शिक्षा के क्षेत्र में बड़ी सौगात मिली है।



ज्योति भगत की पहल रंग लाई, लैलूंगा के स्कूलों को मिली नई पहचान

ओपी चौधरी ने दिखाई संवेदनशीलता, शिक्षा विकास के लिए तुरंत दी मंजूरी

तोलमा से आमापाली तक विकास की गूंज, विद्यार्थियों के चेहरे खिले

मुख्यमंत्री, वित्त मंत्री और सांसदों के सहयोग से लैलूंगा को मिली बड़ी शैक्षणिक सौगात

चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

अपना न्यूज़ पोर्टल - 9340765733

spot_img
spot_img
spot_img

Recent Posts

रायगढ़ जिले में 27 जुलाई तक 463.1 मि.मी.औसत वर्षा दर्ज

रायगढ़ -रायगढ़ जिले में 27 जुलाई तक 463.1 मि.मी.औसत वर्षा दर्ज की गई है। बीते 24 घंटे में जिले में 10.1 मिली मीटर औसत...

CHHATTISGARH NEWS

विद्यार्थियों के न्यायोचित विषयों का समाधान संवाद, पारदर्शिता एवं संस्थागत सुधारों से हो; हिंसक टकराव दुर्भाग्यपूर्ण : अभाविपप्रतियोगी परीक्षाओं में पारदर्शिता एवं संस्थागत सुधार...

संकीर्ण राजनीतिक स्वार्थ एवं राष्ट्रविरोधी षड्यंत्रों का माध्यम नहीं बनेगा विद्यार्थी: अभाविपअखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) जंतर-मंतर पर नीट-यूजी सहित विभिन्न शिक्षा संबंधी विषयों...

RAIGARH NEWS

रायगढ़ जिले में 27 जुलाई तक 463.1 मि.मी.औसत वर्षा दर्ज

रायगढ़ -रायगढ़ जिले में 27 जुलाई तक 463.1 मि.मी.औसत वर्षा दर्ज की गई है। बीते 24 घंटे में जिले में 10.1 मिली मीटर औसत...