ऑपरेशन क्लीन हंट” की बड़ी सफलता, 11 साल से फरार बलवा का आरोपी गिरफ्तार

शासकीय वाहन में तोड़फोड़ और बलवा के मामले में फरार था आरोपी

गांव लौटते ही लैलूँगा पुलिस ने मुखबिर सूचना पर दबोचा, भेजा गया न्यायिक रिमांड पर

पत्रकार हीरालाल राठिया लैलूंगा, रायगढ़


फरार आरोपी चाहे कितने भी वर्षों तक कानून से बचने की कोशिश करें, पुलिस उन्हें कानून के कटघरे तक जरूर पहुंचाएगी।” — एसएसपी शशि मोहन सिंह

     01 जुलाई, रायगढ़ । वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के दिशा निर्देशन में जिलेभर में फरार आरोपियों एवं वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे “ऑपरेशन क्लीन हंट” के तहत लैलूंगा पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। वर्ष 2015 से फरार चल रहे बलवा एवं पुलिस टीम पर हमले के आरोपी हेमा राठिया को उसके गांव पहुंचने की सूचना पर गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

पुलिस टीम पर हमला कर 11 वर्षों से था फरार

            प्रकरण वर्ष 2015 का है, जब आरोपी हेमा राठिया अपने अन्य साथियों के साथ बोलेरो, महिंद्रा मैक्सीमो एवं मोटरसाइकिलों में सवार होकर लाठी, डंडा एवं लकड़ी की फालियों से लैस होकर घटनास्थल पर पहुंचे थे। आरोपियों ने मर्ग पंचनामा की कार्रवाई में लगे पुलिस बल के शासकीय कार्य में बाधा पहुंचाते हुए पुलिस अधिकारियों एवं जवानों पर हमला कर मारपीट की थी। जान से मारने की धमकी देते हुए गाली-गलौज की गई तथा पुलिस के शासकीय वाहन में भी तोड़फोड़ की गई थी।

       घटना में पुलिस का शासकीय वाहन भी क्षतिग्रस्त कर दिया गया था।

      घटना के संबंध में तत्कालीन थाना प्रभारी लैलूंगा की रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 152/2015 के तहत धारा 147, 148, 149, 186, 353, 452, 294, 506, 323, 332, 336, 34 भारतीय दंड संहिता के अंतर्गत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना की गई थी।

11 साल बाद गांव लौटा, मुखबिर की सूचना पर दबोचा गया

      विवेचना के दौरान कई आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके विरुद्ध न्यायालय में अभियोग पत्र प्रस्तुत किया गया था, जबकि हेमा राठिया लगातार फरार चल रहा था। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री शशि मोहन सिंह के निर्देश पर फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए सभी थाना प्रभारियों को सक्रिय मुखबिर तंत्र विकसित करने के निर्देश दिए गए हैं।

   इसी क्रम में थाना प्रभारी लैलूंगा उप निरीक्षक गिरधारी साव को सूचना मिली कि फरार आरोपी हेमा राठिया पिता रूपसिंह राठिया, उम्र 35 वर्ष, निवासी ग्राम कुर्रा, थाना लैलूंगा अपने गांव आया हुआ है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने तत्काल दबिश देकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। विधिवत कार्रवाई के बाद उसे न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।

एसएसपी शशि मोहन सिंह का संदेश

          रायगढ़ पुलिस की नजर फरार प्रत्येक आरोपी पर है। अपराध कर कानून से बचने की कोशिश करने वालों के लिए जिले में कोई सुरक्षित ठिकाना नहीं है। ‘ऑपरेशन क्लीन हंट’ के तहत फरार आरोपियों की तलाश और गिरफ्तारी का अभियान लगातार जारी रहेगा तथा हर आरोपी को कानून के कटघरे तक पहुंचाया जाएगा।

चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

अपना न्यूज़ पोर्टल - 9340765733

spot_img
spot_img
spot_img

Recent Posts

“गौमाता हत्याकांड पर फूटा हिंदू संगठन का आक्रोश! पूरी रात डटे रहे धर्म योद्धा, न्याय मिलने तक संघर्ष का ऐलान”

कर्रा-जोर (थाना बागबहार)। ग्राम कर्रा-जोर में सामने आए कथित गौमाता हत्याकांड को लेकर सशक्त हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं ने पूरी रात से लेकर अगले...

CHHATTISGARH NEWS

महतारी वंदन eKYC के नाम पर शुल्क लेने वालों पर होगी कड़ी कार्यवाहीमहतारी वंदन eKYC निशुल्क है, पैसे वसूलने वालों के खिलाफ होगी कार्यवाहीeKYC...

हितग्राहियों से पैसे वसूलने वालों पर होगी कानूनी कार्यवाहीमहतारी वंदन eKYC में किसी प्रकार का शुल्क न दें, वसूली करने वालों पर होगी सख्त...

RAIGARH NEWS

कोतवाली पुलिस का ताबड़तोड़ एक्शन, 24 घंटे में लूटकांड का खुलासा, दो लुटेरे गिरफ्तार

पत्रकार हीरालाल राठिया लैलूंगा रायगढ़ ढिमरापुर रोड पर राहगीर से ₹15,200 की लूट करने वाले दोनों आरोपी दबोचे गएएक आरोपी तीन दिन पहले ही...