काम पर जा रहे तीन दोस्तों को ट्रक ने कुचला, दो की मौत, एक जिंदगी की जंग लड़ रहा

रायगढ़ में दर्दनाक सड़क हादसा : ट्रक की चपेट में आए तीन दोस्त, दो की मौके पर मौत

spot_img

काम पर जा रहे तीन दोस्तों को ट्रक ने रौंदा .. दो की मौत एक कि हालत गंभीर

रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में रविवार की सुबह भारी वाहन की चपेट में आने से बाईक सवार दो युवकों की मौत हो गई वहीं एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गया है। मामला चक्रधर नगर थाना क्षेत्र का है।

मिली जानकारी के अनुसार चक्रधर नगर थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम बंगुरसिया के पास रविवार की सुबह तकरीबन 10ः40 के आसपास भारी वाहन क्रमांक ओडी 16 सी 7859 के चालक ने चालक ने तेज एवं लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुए बाईक सवार तीन युवकों को अपनी चपेट में ले लिया। इस घटना में बाईक सवार युवक प्रकाश राठिया 20 साल की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई वहीं घटना की जानकारी के बाद दो अन्य घायलों को जिला अस्पताल लाया गया जहां प्रारंभिक जांच के दौरान ही दूसरे युवक उम्र करीब 21, साल वहीं तीसरे युवक ज्ञानचंद मिर्धा 21 साल, गंभीर रूप से घायल हो गया है। जिसे जिला अस्पताल से रायगढ़ मेडिकल कालेज अस्पताल भेजा गया है, जहां उसकी हालत भी गंभीर बनी हुई है। बताया जा रहा है कि तीनों युवक तमनार क्षेत्र के ग्राम महलोई के बताये जा रहे हैं जो आज सुबह किसी काम के सिलसिले में रायगढ़ आ रहे थे इसी बीच यह घटना घटित हो गई। घटना की जानकारी के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंचकर आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

Recent Posts

जल जन सेवा संकल्प के तहत अतरमुड़ा एनीकट 5 हजार दीपों से हुआ जगमग

पत्रकार हीरालाल राठिया लैलूंगा रायगढ़ ग्रामीणों की उपस्थिति में हुआ दीप प्रज्ज्वलन, एनीकट के निर्माण एवं संचालन की दी जानकारीरायगढ़, 18 सितम्बर 2026/ सेवा...

CHHATTISGARH NEWS

RAIGARH NEWS