WhatsApp Image 2026-08-08 at 19.47.36
WhatsApp Image 2026-08-08 at 19.47.37 (1)
WhatsApp Image 2026-08-08 at 19.47.37 (2)

खनिज विभाग के नाक के नीचे बीच शहर में हो रही अवैध रेत की तस्करी , खनिज विभाग मौन

WhatsApp Image 2026-08-09 at 17.42.03
WhatsApp Image 2026-08-09 at 17.42.04
WhatsApp Image 2026-08-08 at 19.47.37
spot_img

खनिज विभाग के नाक के नीचे बीच शहर में हो रही अवैध रेत की तस्करी , खनिज विभाग मौन

चंद्रशेखर जायसवाल

ओवरलोड गाड़ियां से सडक का कर रही सीना जख्मी

रायगढ़/ जिले में खनिज तस्करों का बोलबाला है खनिज विभाग के नीचे केलो नदी किनारे मरीन ड्राइव में ओवरलोड हाईवा से बालू डंप कर ट्रैक्टर के माध्यम से बिना रॉयल्टी के शहरों में खपाया जा रहा है! मरीन ड्राइव के जगह जगह अवैध रूप से बालू डम्प किया गया है और प्रतिदिन ट्रैक्टरों के माध्यम से शहरों में 2000 की दर से वरना प्रति ट्रैक्टर रेत बेची जा रही है!

मरीन ड्राइव सड़क की छमता से अधिक बालू से भरी ओवरलोड वाहनों के परिवहन से सड़क जगह-जगह टूट चुकी है प्राप्त जानकारी के अनुसार केलो नदी मरीन ड्राइव के सड़क किनारे लंबे समय से बिना रॉयल्टी की ओवरलोड हाईवा गाड़ियों से बालू डम्प कर ट्रैक्टरो के माध्यम से शहरों में खपाने का काम किया जा रहा है! तस्करों द्वारा मेरिन ड्राइव सड़क में जगह-जगह बालू डम्प किया गया है! जब हमने ट्रैक्टर में बालू लोड करने वालों से इस विषय में जानकारी ली तो उन्होंने बताया कि हर दूसरे-तीसरे दिन बड़ी हाईवा गाड़ियों के माध्यम थे मरीन ड्राइव सड़क किनारे बालू पहले डम्प किया जाता है फिर ट्रैक्टर के माध्यम से जहां-जहां आर्डर रहता है वहां प्रति ट्रैक्टर बालू की कीमत 2000 की दर से पहुंचाया जाता है!

ओवरलोड गाड़ियां कर रही सड़कों का सीना जख्मी…..
शहर के मध्य अवैधानिक रूप से चल रहे रेत तस्करी को लेकर कई सवाल खड़े हो रहे हैं, महीनों से शहर के बीच रेत तस्करी का काम चल रहा है और खनिज विभाग को इसकी भनक तक नहीं, ऐसा कैसे हो सकता है? पीडब्ल्यूडी विभाग के लिए नासूर बने ओवरलोड गाड़ियों के सड़कों की क्षमता से अधिक परिवहन होने से सड़कों का सीना जख्मी करते हैं और सड़क समय के पहले टूटने लगती है लेकिन विडंबना यह है कि पीडब्ल्यूडी विभाग ओवरलोड गाड़ियों पर कार्यवाही नहीं करती, वही परिवहन विभाग और यातायात विभाग को पीडब्ल्यूडी की सड़क पर रहम तक नहीं आ रहा है? जिला प्रशासन के विभागीय आपसी तालमेल की कमी की वजह से अव्यवस्थाओं का अंबार है? विभागीय अधिकारी सदैव दूसरे विभाग की जिम्मेदारी बताकर अपना पल्ला झाड़ते हुए मुख दर्शक बने बैठे हैं?

चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

Recent Posts

थाने में रात कटी, सुबह मौत की खबर से मचा कोहराम

शराब के आरोप में हिरासत में लिए युवक की मौत से चांपा में बवाल, परिजनों ने पुलिस पर लगाए मारपीट के गंभीर आरोप सैकड़ों...

CHHATTISGARH NEWS

थाने में रात कटी, सुबह मौत की खबर से मचा कोहराम

शराब के आरोप में हिरासत में लिए युवक की मौत से चांपा में बवाल, परिजनों ने पुलिस पर लगाए मारपीट के गंभीर आरोप सैकड़ों...

RAIGARH NEWS

सड़क हादसे में ट्रक के नीचे दबा श्रमिक, तमनार पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से हाइड्रा क्रेन से किया सफल रेस्क्यू

पत्रकार हीरालाल राठिया लैलूंगा रायगढ़          रायगढ़, 10 सितंबर । तमनार क्षेत्र में गुरुवार दोपहर लकड़ी से लदा वन विभाग का ट्रक अनियंत्रित होकर...