बृजमोहन अग्रवाल के बयान पर छन्नी ने किया पलटवार….

spot_img

बृजमोहन अग्रवाल के बयान पर छन्नी ने किया पलटवार,

बलात्कारी नहीं हैं तो भाग क्यों रहे भाजपा प्रत्याशी – छन्नी,

हरदीप छाबड़ा,

राजनाँदगाँव/विधानसभा उपाध्यक्ष स्वर्गीय मनोज मंडावी के निधन के पश्चात होने वाले उपचुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी श्रीमती सावित्री मनोज मंडावी के पक्ष में खुज्जी विधायक श्रीमती छन्नी चंदू साहू का सतत जनसम्पर्क अनवरत जारी है । गौरतलब है कि श्रीमती छन्नी चंदू साहू को भानुप्रतापपुर के डोकला सेक्टर का प्रभार सौंपा गया है जहाँ पिछले एक सप्ताह से लगातार ग्रामीण क्षेत्रों में छन्नी साहू मतदाताओं के बीच जाकर कांग्रेस प्रत्याशी के पक्ष में जन समर्थन एकत्र कर रही हैं और शासन की योजनाओं के विषय में जानकारी दे रही हैं । डोकला सेक्टर के ग्राम माहूद, मचांदुर, डोकला, भर्रीटोला मुडखुसरा में श्रीमती छन्नी चंदू साहू सुबह से देर रात तक जनसम्पर्क व् बैठकों के माध्यम से कांग्रेस प्रत्याशी के पक्ष में चुनाव प्रचार कर रही हैं इस दौरान छन्नी चंदू साहू ने उस क्षेत्र के लोगों से मिलकर उनसे बात कर रही हैं ।
चुनाव प्रचार के दौरान छन्नी चंदू साहू ने कहा कि पंद्रह वर्षों तक भाजपा की अत्याचारी सरकार से मुक्ति पाने के बाद जब से प्रदेश में कांग्रेस की सरकार आई है तब से आम जनता व् किसानों के चेहरे खिले हुए हैं और नित नयी जन हितैषी योजनाओं से ना सिर्फ आम जनता को सुविधाएं ज्यादा मिल रही हैं बल्कि उनका आर्थिक स्तर में भी विभिन्न योजनाओं के माध्यम से सुधरा है जिसका फायदा भानुप्रतापपुर उपचुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी बहन सावित्री मनोज मंडावी को मिलेगा ।
प्रचार के दौरान श्रीमती छन्नी चंदू साहू ने भाजपा नेता बृजमोहन अग्रवाल के बयान पर पलटवार भी किया है और कहा है कि बृजमोहन अग्रवाल भाजपा की अग्रिम पराजय को देखते हुए बौखलाए हुए हैं और कुछ भी अनर्गल बयान बाजी कर रहे हैं । खुज्जी विधायक छन्नी चंदू साहू ने कहा कि भाजपा प्रत्याशी ब्रम्हानंद नेताम पर झारखंड में बलात्कार का मामला दर्ज है लेकिन लोकतंत्र की सदैव दुहाई देने वाली भाजपा उसे पुलिस को सौंपने के बजाय उनका बचाव करने में लगी है ।
छन्नी साहू ने कहा कि बृजमोहन अग्रवाल कहते हैं कि कांग्रेस आदिवासियों का अपमान कर रही है जबकि एक बलात्कार के मामले में फांसी आरोपी को बचाने का कुत्सित प्रयास कर के भाजपा ने ये साबित कर दिया है कि उनकी कथनी और करनी में कितना अंतर है और जनता के सामने अब भाजपा का चाल चरित्र और चेहरा सामने आ चुका है ।
खुज्जी विधायक छन्नी चंदू साहू ने कहा कि भाजपा प्रत्याशी ब्रम्हानंद नेताम यदि बलात्कारी नहीं हैं तो फिर पुलिस के सामने आने से डर क्यों रहे हैं और भाग क्यों रहे हैं जबकि उन्हें इस मामले में सामने आकर अपनी गिरफ्तारी दे कर कानून का सहयोग करना चाहिए ।
खुज्जी विधायक छन्नी चंदू साहू ने आगे कहा कि कांग्रेस सरकार की जनहितैषी योजनाओं और लगातार भेंटवार्ता कार्यक्रम के जरिये दिए जा रहे सौगातों से भाजपा सहमी हुई है और अब मुद्दों से हटकर वो किसी भी स्तर तक जा कर राजनीति कर रही है लेकिन भानुप्रतापपुर की जनता जागृत है और हर हाल में कांग्रेस के समर्थन में वो अपना मतदान कर के भाजपा को धुल चटाएगी ।

चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

Recent Posts

अभियान संवेदना” के तहत लैलूंगा पुलिस की त्वरित कार्रवाई

शादी का झांसा देकर युवती का शारीरिक शोषण करने वाला आरोपी 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार पत्रकार हीरालाल राठिया लैलूंगा रायगढ़     रायगढ़, 08 अक्टूबर...

CHHATTISGARH NEWS

अभियान संवेदना” के तहत लैलूंगा पुलिस की त्वरित कार्रवाई

शादी का झांसा देकर युवती का शारीरिक शोषण करने वाला आरोपी 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार पत्रकार हीरालाल राठिया लैलूंगा रायगढ़     रायगढ़, 08 अक्टूबर...

RAIGARH NEWS

अभियान संवेदना” के तहत लैलूंगा पुलिस की त्वरित कार्रवाई

शादी का झांसा देकर युवती का शारीरिक शोषण करने वाला आरोपी 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार पत्रकार हीरालाल राठिया लैलूंगा रायगढ़     रायगढ़, 08 अक्टूबर...