लैलूँगा : ग्राम बनेकेला में 22 तारीख को निकलेगी प्रभु श्री जगन्नाथ जी की भव्य रथ यात्रा, कर्मा पार्टी मेले का भी होगा आयोजन

spot_img


लैलूँगा/रायगढ़। रायगढ़ जिले के लैलूँगा विकासखंड अंतर्गत ग्राम बनेकेला में 22 तारीख को भगवान श्री जगन्नाथ जी की भव्य रथ यात्रा श्रद्धा और उत्साह के साथ निकाली जाएगी। रथ यात्रा में आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होने होंगे।
रथ यात्रा के दौरान पूरे गांव में भक्तिमय माहौल रहेगा। श्रद्धालु प्रभु श्री जगन्नाथ, बलभद्र और माता सुभद्रा के दर्शन कर सुख-समृद्धि की कामना करेंगे। आयोजन समिति द्वारा रथ यात्रा की तैयारियां अंतिम चरण में हैं।
रथ यात्रा के साथ ही ग्राम बनेकेला में पारंपरिक कर्मा पार्टी मेले का भी आयोजन किया जाएगा। मेले में सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ स्थानीय लोक कला और लोक संस्कृति की झलक देखने को मिलेगी। ग्रामीणों और क्षेत्रवासियों के लिए मनोरंजन, खान-पान और खरीदारी की भी विशेष व्यवस्था रहेगी।
आयोजन समिति ने क्षेत्र के सभी श्रद्धालुओं और नागरिकों से अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर रथ यात्रा एवं कर्मा पार्टी मेले का आनंद लेने की अपील की है।

मेले का आयोजन किया जाना है। 22 जुलाई दिन बुधवार 2026

चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

Recent Posts

*उल्लास नवभारत साक्षरता पखवाड़ा कार्यक्रम गतिविधि के अंतर्गत उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले कार्यकर्ताओं और नवसाक्षरों का हुआ अभिनंदन*

*सेवा संकल्प अभियान के तहत हुआ सम्मान*देश भर में साक्षरता के प्रसार,प्रौढ़ शिक्षा और बुनियादी साक्षरता अभियान को गति देने वाले वालंटियर्स,शिक्षकों और उत्कृष्ट...

CHHATTISGARH NEWS

*उल्लास नवभारत साक्षरता पखवाड़ा कार्यक्रम गतिविधि के अंतर्गत उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले कार्यकर्ताओं और नवसाक्षरों का हुआ अभिनंदन*

*सेवा संकल्प अभियान के तहत हुआ सम्मान*देश भर में साक्षरता के प्रसार,प्रौढ़ शिक्षा और बुनियादी साक्षरता अभियान को गति देने वाले वालंटियर्स,शिक्षकों और उत्कृष्ट...

RAIGARH NEWS

चक्रधरनगर पुलिस ने 20 लीटर अवैध महुआ शराब के साथ दो आरोपियों को पकड़ा, स्कूटी भी जब्त

लाखा में 9 लीटर अवैध महुआ शराब के साथ महिला गिरफ्तार, बिक्री रकम भी जब्त, कोतवाली पुलिस की कार्रवाईतमनार के मुड़ागांव में 10 लीटर...