WhatsApp Image 2026-08-08 at 19.47.36
WhatsApp Image 2026-08-08 at 19.47.37 (1)
WhatsApp Image 2026-08-08 at 19.47.37 (2)

अग्रवाल महिला मंडल पत्थलगांव की नई कार्यकारिणी का गठन, सुमन अग्रवाल बनीं अध्यक्ष

WhatsApp Image 2026-08-09 at 17.42.03
WhatsApp Image 2026-08-09 at 17.42.04
WhatsApp Image 2026-08-08 at 19.47.37

पत्थलगांव। श्री अग्रसेन भवन, पत्थलगांव में अग्रवाल महिला मंडल की बैठक आयोजित कर नए कार्यकाल के लिए कार्यकारिणी का सर्वसम्मति से गठन किया गया। बैठक में उपस्थित सदस्याओं ने श्रीमती सुमन अग्रवाल को सर्वसम्मति से महिला मंडल का अध्यक्ष निर्वाचित किया।
नई कार्यकारिणी में श्रीमती चंदा गर्ग एवं श्रीमती अर्चना गर्ग को संरक्षक, श्रीमती पुष्पा मित्तल को सचिव, श्रीमती नेहा गोयल को कोषाध्यक्ष, श्रीमती श्वेता गोयल एवं श्रीमती मीना गोयल को उपाध्यक्ष, श्रीमती मंजू खजांची जिंदल को सह सचिव तथा श्रीमती रीता अग्रवाल को सह कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई।
नवनिर्वाचित अध्यक्ष श्रीमती सुमन अग्रवाल ने कहा कि अग्रवाल महिला मंडल द्वारा उन पर जताए गए विश्वास पर वह पूरी निष्ठा एवं समर्पण के साथ खरी उतरेंगी। उन्होंने कहा कि सामाजिक, धार्मिक एवं सेवा कार्यों के माध्यम से अग्रवाल महिला मंडल और समाज का नाम नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने का हरसंभव प्रयास किया जाएगा तथा सभी सदस्याओं को साथ लेकर संगठन को और अधिक सक्रिय बनाया जाएगा।
बैठक में पूर्व अध्यक्ष श्रीमती सरोज गर्ग के दो वर्षीय कार्यकाल की सराहना की गई। वक्ताओं ने कहा कि उनके नेतृत्व में महिला मंडल ने अनेक धार्मिक, सामाजिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का सफल आयोजन किया। विशेष रूप से उनके कार्यकाल में आयोजित शिव महापुराण कथा ने व्यापक पहचान दिलाई और उसकी ख्याति प्रदेश ही नहीं, बल्कि देशभर में फैली, जिससे अग्रवाल समाज का गौरव बढ़ा।
बैठक में पूर्व अध्यक्ष श्रीमती सरोज गर्ग, श्रीमती पूजा अग्रवाल, उर्मिला गर्ग, मंजू गर्ग, कमला गर्ग, कुसुम गर्ग, मीरा गोयल, कुन्नी अग्रवाल, मोनिका अग्रवाल, निशा गोयल, रितिका अग्रवाल, उर्मिला गोयल, अनीता अग्रवाल, मंजू सिंहल, लक्ष्मी मित्तल, नीतू सिंहल, मीनू सिंहल, सरोज जिंदल, सुनीता गर्ग, ललिता बंसल, अलका गर्ग, प्रिया सिंहल, सुनीता अग्रवाल, कमला अग्रवाल, श्वेता गोयल, मीना गर्ग, अनीता जिंदल सहित बड़ी संख्या में महिला मंडल की सदस्याएं उपस्थित रहीं। बैठक सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई।

चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

Recent Posts

रायगढ़ में भगवान सहस्रबाहु की भव्य प्रतिमा का अनावरण, शिक्षा और नई पीढ़ी को आगे बढ़ाने पर हुआ मंथन

स्वास्थ्य और वित्त मंत्री ने किया प्रतिमा का अनावरण रायगढ़। प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल एवं वित्त मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी ने...

CHHATTISGARH NEWS

RAIGARH NEWS