तीर-धनुष, लोहे का कत्ता के साथ लोगों को धमका रहा आरोपी गिरफ्तार, आर्म्स एक्ट में कार्रवाई

घरघोड़ा पुलिस ने सूझबूझ से घेराबंदी कर आरोपी को किया काबू, हथियार जब्त कर आर्म्स एक्ट में भेजा जेल

spot_img

पत्रकार हीरालाल राठिया लैलूंगा रायगढ़



   26 जुलाई, रायगढ़ । ग्राम बरौनाकुंडा में लोहे का कत्ता और तीर-धनुष लेकर ग्रामीणों में दहशत फैलाने वाले आरोपी को घरघोड़ा पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के कब्जे से एक लोहे का कत्ता तथा तीर-धनुष जब्त कर उसके विरुद्ध आर्म्स एक्ट की धाराओं 25 एवं 27 के तहत अपराध दर्ज किया गया है। गिरफ्तार आरोपी को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।

       जानकारी के अनुसार, 25 जुलाई 2026 की दोपहर थाना घरघोड़ा में ग्राम बरौनाकुंडा के एक निवासी ने थाना आकर मौखिक सूचना दी कि गांव का विद्याधर अगरिया गली में लोहे का कत्ता और तीर-धनुष लेकर आने-जाने वाले लोगों को भयभीत कर रहा है, जिससे ग्रामीणों में दहशत और असुरक्षा का माहौल बन गया है। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी निरीक्षक कुमार गौरव साहू ने तत्काल पुलिस टीम को मौके पर रवाना किया। पुलिस जब गवाहों के साथ आरोपी के घर के पास पहुंची तो विद्याधर अगरिया पुलिस को देखकर भी उग्र हो गया और हाथ में हथियार लहराते हुए “जो सामने आएगा उसे मार दूंगा” कहकर पुलिस की ओर बढ़ने लगा। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए पुलिस टीम ने संयम और सूझबूझ का परिचय देते हुए घेराबंदी कर आरोपी को सुरक्षित काबू में लिया।

      गिरफ्तार आरोपी की पहचान विद्याधर अगरिया (33 वर्ष), पिता रतिराम अगरिया, निवासी ग्राम बरौनाकुंडा, थाना घरघोड़ा, जिला रायगढ़ के रूप में हुई। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से एक लोहे का कत्ता तथा तीर-धनुष बरामद कर जब्त किया गया। आरोपी के विरुद्ध थाना घरघोड़ा में आर्म्स एक्ट की धारा 25 एवं 27 के तहत विधिवत अपराध पंजीबद्ध कर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।

          एसएसपी श्री शशि मोहन सिंहके मार्गदर्शन पर इस कुशल कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक कुमार गौरव साहू, एएसआई डेविड टोप्पो, आरक्षक बसंत तिर्की एवं उधोराम पटेल की महत्वपूर्ण भूमिका रही। घरघोड़ा पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई से क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखने और आमजन में सुरक्षा का विश्वास मजबूत हुआ।

चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

Recent Posts

गीतिका चक्रधर ने कथक की भाव-भंगिमाओं से बांधा समां

रायगढ़, 15 सितम्बर 2026/ 41वें अंतर्राष्ट्रीय चक्रधर समारोह-2026 की संगीत संध्या में युवा कथक कलाकार गीतिका चक्रधर ने अपनी मनमोहक प्रस्तुति से दर्शकों को...

CHHATTISGARH NEWS

गीतिका चक्रधर ने कथक की भाव-भंगिमाओं से बांधा समां

रायगढ़, 15 सितम्बर 2026/ 41वें अंतर्राष्ट्रीय चक्रधर समारोह-2026 की संगीत संध्या में युवा कथक कलाकार गीतिका चक्रधर ने अपनी मनमोहक प्रस्तुति से दर्शकों को...

RAIGARH NEWS

गीतिका चक्रधर ने कथक की भाव-भंगिमाओं से बांधा समां

रायगढ़, 15 सितम्बर 2026/ 41वें अंतर्राष्ट्रीय चक्रधर समारोह-2026 की संगीत संध्या में युवा कथक कलाकार गीतिका चक्रधर ने अपनी मनमोहक प्रस्तुति से दर्शकों को...