WhatsApp Image 2026-08-08 at 19.47.36
WhatsApp Image 2026-08-08 at 19.47.37 (1)
WhatsApp Image 2026-08-08 at 19.47.37 (2)

महिला एवं बाल सुरक्षा पर रतनपुर पुलिस का जागरूकता अभियान, छात्राओं को साइबर सुरक्षा और आत्मरक्षा की दी जानकारी

WhatsApp Image 2026-08-09 at 17.42.03
WhatsApp Image 2026-08-09 at 17.42.04
WhatsApp Image 2026-08-08 at 19.47.37
spot_img

बिलासपुर – वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक/पुलिस उप महानिरीक्षक बिलासपुर रजनेश सिंह (भापुसे) द्वारा जिला बिलासपुर में संचालित बहुउद्देशीय चेतना कार्यक्रम के तहत तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) मधुलिका सिंह एवं एसडीओपी कोटा नूपुर उपाध्याय के मार्गदर्शन में थाना रतनपुर पुलिस द्वारा स्वामी आत्मानंद कन्या स्कूल में “महिला एवं बालकों के विरुद्ध चेतना कार्यक्रम” का आयोजन किया गया।कार्यक्रम के दौरान छात्राओं को महिला एवं बाल सुरक्षा, साइबर अपराध तथा नशे के दुष्प्रभावों के संबंध में जागरूक करते हुए निम्न महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई—


🔹 बालिका सुरक्षा: Good Touch एवं Bad Touch, POCSO Act तथा बालिकाओं के अधिकारों की जानकारी।
🔹 महिला सुरक्षा: छेड़छाड़, घरेलू हिंसा एवं दहेज संबंधी अपराधों से बचाव तथा आवश्यक कानूनी प्रावधानों की जानकारी।
🔹 साइबर सुरक्षा: सोशल मीडिया का सुरक्षित उपयोग, ऑनलाइन फ्रॉड, साइबर बुलिंग एवं साइबर अपराधों से बचाव के उपाय बताए गए।
🔹 महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबर: आपातकालीन सहायता हेतु 112, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098, महिला हेल्पलाइन 181 एवं पुलिस सहायता हेतु 100 नंबर की जानकारी दी गई।
🔹 आत्मरक्षा एवं आत्मविश्वास: छात्राओं को विपरीत परिस्थितियों में स्वयं को सुरक्षित रखने, सतर्क रहने तथा आवश्यकता पड़ने पर बिना भय के अपनी आवाज उठाने के लिए प्रेरित किया गया।
🔹 नशा मुक्ति एवं कानूनी जागरूकता: बच्चों को नशे के दुष्प्रभावों से अवगत कराते हुए सही एवं गलत के बीच अंतर समझाया गया तथा कानून का पालन करने के लिए प्रेरित किया गया।
कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य महिलाओं एवं बालिकाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करना, उन्हें सुरक्षित वातावरण प्रदान करना तथा अपराधों के प्रति सजग एवं सतर्क बनाना रहा। कार्यक्रम के माध्यम से छात्राओं को जागरूक, आत्मनिर्भर एवं सशक्त बनने का संदेश दिया गया।

चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

Recent Posts

बीमार छात्रा से कुर्सी साफ कराने के मामले में कलेक्टर सख्त

मस्तूरी के शासकीय प्राथमिक शाला बेलटुकरी का मामला, जिला शिक्षा अधिकारी ने प्रधान पाठक को थमाया नोटिसबिलासपुर, 12 सितंबर 2026। मस्तूरी विकासखंड के शासकीय...

CHHATTISGARH NEWS

बीमार छात्रा से कुर्सी साफ कराने के मामले में कलेक्टर सख्त

मस्तूरी के शासकीय प्राथमिक शाला बेलटुकरी का मामला, जिला शिक्षा अधिकारी ने प्रधान पाठक को थमाया नोटिसबिलासपुर, 12 सितंबर 2026। मस्तूरी विकासखंड के शासकीय...

RAIGARH NEWS