WhatsApp Image 2026-08-08 at 19.47.36
WhatsApp Image 2026-08-08 at 19.47.37 (1)
WhatsApp Image 2026-08-08 at 19.47.37 (2)

महिला उद्यमियों को मिलेगा डिजिटल ऋण आवेदन का लाभ, बिहान मिशन ने दिया ऑनलाइन प्रक्रिया का प्रशिक्षण,स्व-सहायता समूहों की महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में पहल, सात जनपदों के 100 प्रतिभागियों ने लिया प्रशिक्षण

WhatsApp Image 2026-08-09 at 17.42.03
WhatsApp Image 2026-08-09 at 17.42.04
WhatsApp Image 2026-08-08 at 19.47.37
spot_img

रायगढ़ -छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन (बिहान) जिला इकाई, जिला पंचायत रायगढ़ द्वारा महिला स्व-सहायता समूहों को व्यक्तिगत उद्यम ऋण सुविधा से जोड़ने के उद्देश्य से ऑनलाइन ऋण आवेदन प्रक्रिया पर तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। पंचायत प्रशिक्षण केंद्र रायगढ़ में आयोजित इस प्रशिक्षण में जिले के सातों जनपद पंचायतों के वित्त सखी एवं एफएलसीआरपी ने भाग लिया। दो बैचों में आयोजित प्रशिक्षण के प्रथम चरण में 22 से 24 जुलाई तक जनपद पंचायत धरमजयगढ़, लैलूंगा, पुसौर एवं रायगढ़ के प्रतिभागी शामिल हुए। वहीं द्वितीय चरण में 27 से 29 जुलाई तक खरसिया, तमनार एवं घरघोड़ा जनपद पंचायतों के प्रतिभागियों को प्रशिक्षण दिया गया।

दोनों बैचों में लगभग 100 प्रतिभागियों ने ऑनलाइन व्यक्तिगत उद्यम ऋण आवेदन की प्रक्रिया, दस्तावेजों की पूर्ति एवं डिजिटल माध्यम से ऋण आवेदन करने की तकनीकी जानकारी प्राप्त की।बिहान योजना के अंतर्गत स्व-सहायता समूहों से जुड़ी महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए बैंकों के माध्यम से व्यक्तिगत उद्यम ऋण (इंटरप्राइज फाइनेंस) उपलब्ध कराया जाता है। इसके तहत पात्र महिला उद्यमियों को एक लाख रुपये से पांच लाख रुपये तक का ऋण उचित ब्याज दर पर प्रदान किया जाता है।

इस ऋण का उपयोग महिलाएं पशुपालन, किराना दुकान, फैंसी श्रृंगार दुकान, ब्यूटी पार्लर सहित विभिन्न आजीविका गतिविधियों के संचालन एवं विस्तार में कर रही हैं। प्रशिक्षण के दौरान पीआरपी एवं एफएलसीआरपी को ऑनलाइन ऋण आवेदन भरने की प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी दी गई। प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य कम समय में अधिक से अधिक ऋण आवेदन ऑनलाइन माध्यम से जमा कराना, बैंक जाने की प्रक्रिया को सरल बनाना तथा स्व-सहायता समूहों की महिलाओं को डिजिटल वित्तीय सेवाओं से जोड़ना रहा।


जिले में बिहान योजना के माध्यम से ग्रामीण महिलाओं को चक्रीय निधि, सामुदायिक निवेश निधि, बैंक क्रेडिट लिंकेज सहित विभिन्न माध्यमों से आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई जा रही है। इसके परिणामस्वरूप बड़ी संख्या में महिलाएं विभिन्न आजीविका गतिविधियों से जुड़कर आय अर्जित कर रही हैं और आत्मनिर्भरता की ओर आगे बढ़ रही हैं। मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत रायगढ़ अभिजीत बबन पठारे के निर्देशानुसार जिले में बिहान योजना अंतर्गत महिला सशक्तिकरण एवं आजीविका संवर्धन से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता के साथ संचालित किया जा रहा है। इसी क्रम में वित्तीय समावेशन के तहत महिला उद्यमियों को ऋण सुविधा का लाभ सरल एवं सुगम रूप से उपलब्ध कराने के लिए यह प्रशिक्षण आयोजित किया गया।प्रशिक्षण के दौरान सातों जनपद पंचायतों के माध्यम से लगभग 80 से 90 ऑनलाइन ऋण आवेदनों की प्रक्रिया वित्त सखी एवं एफएलसीआरपी द्वारा पूरी की गई। प्रशिक्षण के समापन अवसर पर सभी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र प्रदान किए गए। कार्यक्रम में जिला पंचायत रायगढ़ के अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी नीलाराम पटेल, अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी एवं जिला बिहान प्रभारी महेश पटेल तथा जिला कार्यक्रम प्रबंधक अवीक बासु विशेष रूप से उपस्थित रहे। अतिथियों ने प्रतिभागियों को योजना के प्रभावी क्रियान्वयन एवं महिला उद्यमियों तक ऋण सुविधा पहुंचाने के संबंध में आवश्यक मार्गदर्शन प्रदान किया।

चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

Recent Posts

बीमार छात्रा से कुर्सी साफ कराने के मामले में कलेक्टर सख्त

मस्तूरी के शासकीय प्राथमिक शाला बेलटुकरी का मामला, जिला शिक्षा अधिकारी ने प्रधान पाठक को थमाया नोटिसबिलासपुर, 12 सितंबर 2026। मस्तूरी विकासखंड के शासकीय...

CHHATTISGARH NEWS

बीमार छात्रा से कुर्सी साफ कराने के मामले में कलेक्टर सख्त

मस्तूरी के शासकीय प्राथमिक शाला बेलटुकरी का मामला, जिला शिक्षा अधिकारी ने प्रधान पाठक को थमाया नोटिसबिलासपुर, 12 सितंबर 2026। मस्तूरी विकासखंड के शासकीय...

RAIGARH NEWS