महागौरा गौरी एवं छत्तीसगढ़ी संस्कृति महोत्सव का बरगढ़ राज खरसिया में होगी कलाकारों की प्रस्तुति….

spot_img

महागौरा गौरी एवं छत्तीसगढ़ी संस्कृति महोत्सव का बरगढ़ राज खरसिया में होगी कलाकारों की प्रस्तुति

चंद्र शेखर जायसवाल

रायगढ़/ छत्तीसगढ़ के खरसिया विधानसभा क्षेत्र के बरगढ़राज में महागौरा गौरी एवं छत्तीसगढ़ी संस्कृति महोत्सव का आगाज हुआ है। जहां महागौरा गौरी संस्कृति महोत्सव दिनांक 3 दिसंबर 2022 से 7 दिसंबर 2022 तक छत्तीसगढ़ के परंपरागत लोककला एवं संस्कृति महोत्सव की प्रस्तुति छत्तीसगढ़ के कलाकारों द्वारा दी जायेगी।गौरतलब है कि प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी सहस्त्रबाहु जी के जयंती के उपलक्ष्य पर बरगढ़राज खरसिया में कार्यक्रम में प्रथम दिवस – 3 दिसंबर 2022 को महागौरी गौरी नृत्य महोत्सव , द्वितीय दिवस – 4 दीसंबर 2022 को पंथी नृत्य महोत्सव , तृतीय दिवस – 5 दिसंबर शौर्य रावत नृत्य महोत्सव , चतुर्थ दिवस – 6 दिसंबर 2022 कर्मा महोत्सव , पंचम दिवस – 7दिसंबर2022 को सुवा नृत्य महोत्सव की प्रस्तुति दी जावेगी। छत्तीसगढ़ के परंपरागत खेलो को भी खिलाड़ी अपनी प्रतिभा को बरगढ़राज के मैदान खेलेंगे। जिसमे कबड्डी, खो-खो , फुगड़ी व रंगोली जैसे अन्य छत्तीसगढ़ी खेलो को शामिल किया गया है। उक्त कार्यक्रम को छ. ग. कलार महासभा , छत्तीसगढ़िया सर्व समाज महासंघ, समस्त सामाजिक संगठन एवं रायगढ़, कोरबा, सारंगढ़, सक्ति युवा साथीगण व मातृ शक्ति द्वारा आयोजित की जा रही हैं। जिसमें महागौरा गौरी एवं छत्तीसगढ़ी महोत्सव में शामिल होने के लिए छत्तीसगढ़ वासियों को परिवार सहित अधिक से अधिक संख्या आने का आमंत्रण कलार महासभा के केंद्रीय अध्यक्ष व सर्व समाज महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष विजय जायसवाल ने प्रार्थनीय आग्रह किया है। उक्त कार्यक्रम की जानकारी के लिए निम्न नंबरों पर संपर्क कर सकते है। कार्यालय मोबा.93036 24 275, मोबा. 93 29025517, कमल पिंटू जायसवाल मोबा.7869197144 है।

चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

Recent Posts

जिंदल बजाज में ऑफरों की बंपर बरसात! ₹12,000 तक की सीधी बचत… ₹7,999 से डाउन पेमेंट और बिना प्रोसेसिंग फीस के नई पल्सर घर...

पत्थलगांव। अगर आप नई बाइक खरीदने का प्लान बना रहे हैं, तो पालीडीह चौक, जशपुर रोड, पत्थलगांव स्थित जिंदल बजाज लेकर आया है ग्राहकों...

CHHATTISGARH NEWS

जिंदल बजाज में ऑफरों की बंपर बरसात! ₹12,000 तक की सीधी बचत… ₹7,999 से डाउन पेमेंट और बिना प्रोसेसिंग फीस के नई पल्सर घर...

पत्थलगांव। अगर आप नई बाइक खरीदने का प्लान बना रहे हैं, तो पालीडीह चौक, जशपुर रोड, पत्थलगांव स्थित जिंदल बजाज लेकर आया है ग्राहकों...

RAIGARH NEWS

रायगढ़ में 16 अक्टूबर को ‘शुभारंभ 26’ डांडिया महाकुंभ, बॉलीवुड गायकों के साथ होगा लाइव म्यूजिक और डांडिया

बंसीवट मैरिज गार्डन में शाम 6 बजे से आयोजन; BookMyShow पर टिकट बुकिंग शुरू, प्रतिभागियों के लिए दो दिवसीय निःशुल्क डांस वर्कशॉप 16 अक्टूबर को...