मोर आवास, मोर अधिकार के प्रचार प्रसार करने गाँव गाँव पहुँच रही है – सभापति मिरे….

spot_img

मोर आवास, मोर अधिकार के प्रचार प्रसार करने गाँव गाँव पहुँच रही है – सभापति मिरे….

विनय सिंह बेमेतरा

प्रधानमंत्री आवास योजना की क्रियान्वयन में पूरी तरह विफल रही राज्य सरकार की नाकामी को लेकर जिला पंचायत सभापति बिंदिया अश्वनी मिरे ने मोर आवास, मोर अधिकार पी एम आवास योजना के प्रदेश प्रभारी विजय शर्मा एवं जिला प्रभारी पूर्व संसदीय सचिव लाभ चंद बाफना द्वारा बेमेतरा जिला भाजपा कार्यसमिति की बैठक में दिए गए निर्देश के मंशानुरूप हाट बाजार एवं गांवों में जनसंपर्क कर प्रधानमंत्री आवास से वंचित एवं किस्त नही मिलने के कारण से मकान पूरा नही कर पाए बेघर हुए हरदी, लालपुर, जोगीपुर, घोठा, तिलईपार, भीमपुरी, गनिया के लोगों से चर्चा कर राज्य सरकार की नाकामी गिना रही है । श्रीमती मिरे ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों मे कई लोगों ने प्रधान मंत्री आवास मिलने की आस में अपने रहने की मकान को तोड दिए है। तो वहीं कई गांवों में प्राकृतिक आपदा जैसे बाढ व तुफान के चलते मकान क्षतिग्रस्त हो जाने से लोगों के रहने के लिए घर नही बचे है। ऐसे लोग कबेलु या टूटे फूटे मकानों में झिल्ली पन्नी डालकर या फिर दुसरे के यहाँ आश्रय लेकर रहने को विवश है। राज्य सरकार की संवेदनहीनता के चलते इन पिडित लोगों को प्रधान मंत्री आवास का लाभ नही मिल पा रहा है l राज्य सरकार जानबुझकर ग्रामीण क्षेत्रों मे पीएम आवास को बंद कर रखा है । जबकि शहरी क्षेत्रों में ये योजना लागू है। राज्य सरकार ग्रामीण क्षेत्र के लोगों के साथ सौतेला व्यवहार कर रही है। इसके मददेनजर भाजपा ब्लाक , जिला एवं प्रदेश स्तरीय दुर्ग में धरना प्रदर्शन करेगी जिसमें अधिक से अधिक संख्या में भाग लेने का आहवान श्रीमती मिरे ने की है ।सरकार नरवा गरवा और कागजों में गोबर बेचकर आय गिनाने से बाहर नही निकल पा रही है। इस अवसर पर फोटकू राम जांगड़े, जितेन्द्र साहू, पवारा बाई, मंगलीन यादव, केजहा सेन, भजिहारिन बाई, केजा बाई, दशोदा, खोरबहरिन बाई, मिलापा बाई, सुन्दरी बाई ,भरत डहरिया, शारदा ध्रव सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे ।

चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

Recent Posts

घरघोड़ा बना क्षय से सुरक्षित विकासखंड, टीबी मुक्त भारत की दिशा में रायगढ़ की उल्लेखनीय उपलब्धि

‘टीबी हारेगा, देश जीतेगा’ के संकल्प के साथ हुआ जिला स्तरीय कार्यक्रम, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जे.पी. नड्डा ने किया वर्चुअल संबोधन रायगढ़, 8 अक्टूबर 2026/...

CHHATTISGARH NEWS

घरघोड़ा बना क्षय से सुरक्षित विकासखंड, टीबी मुक्त भारत की दिशा में रायगढ़ की उल्लेखनीय उपलब्धि

‘टीबी हारेगा, देश जीतेगा’ के संकल्प के साथ हुआ जिला स्तरीय कार्यक्रम, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जे.पी. नड्डा ने किया वर्चुअल संबोधन रायगढ़, 8 अक्टूबर 2026/...

RAIGARH NEWS

अभियान संवेदना” के तहत लैलूंगा पुलिस की त्वरित कार्रवाई

शादी का झांसा देकर युवती का शारीरिक शोषण करने वाला आरोपी 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार पत्रकार हीरालाल राठिया लैलूंगा रायगढ़     रायगढ़, 08 अक्टूबर...