भाजपा नेता की गिरफ्तारी की मांग को लेकर कांग्रेस ने सरिया थाने में प्रदर्शन किया…

भाजपा नेता की गिरफ्तारी की मांग को लेकर कांग्रेस ने सरिया थाने में प्रदर्शन किया…

सरिया:- प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री के खिलाफ अशोभनीय शब्दों का प्रयोग करते हुए पुलिस प्रशासन को धमकी देने का आरोप लगाते हुए कांग्रेस ने आज सरिया थाना पहुंचकर भाजपा नेता के खिलाफ एफ आई आर दर्ज कराते हुए गिरफ्तार करने की मांग की है.
विदित हो कि विगत दिनों भाजपा के द्वारा सरिया थाना पहुंचकर पुलिस प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन किया था बताया जाता है कि सरिया थाना से लगा हुआ ग्राम पंचायत कंचनपुर में शासकीय संपत्ति की चोरी के मामले में पुलिस द्वारा निष्क्रियता बढ़ते जाने के कारण भाजपा ने सरिया थाना पहुंचकर प्रदर्शन करते हुए चोरी के मामले में ठोस कार्यवाही की मांग की थी जिस पर आज कांग्रेश के द्वारा अपने नेता छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री के खिलाफ अशोभनीय शब्दों का प्रयोग करने वाले भाजपा नेता के खिलाफ एफ आई आर दर्ज करते हुए शीघ्र गिरफ्तार करने की मांग कर थाने में प्रदर्शन किया पुलिस ने कांग्रेस जनों से आवेदन लेकर उच्च अधिकारियों को अवगत कराया गया है पुलिस का कहना है कि आज शुक्रवार 2 दिसंबर सुबह 12:00 बजे कमल प्रधान कंचनपुर के साथ कांग्रेस जन बड़ी संख्या में यहां पहुंचे थे और भाजपा नेता के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने हेतु आवेदन दिए हैं आवेदन को उच्चाधिकारियों को प्रेषित किया गया है इस मामले पर कांग्रेस का कहना है कि यदि शीघ्र ही भाजपा नेता के खिलाफ कार्यवाही नहीं हुई तो जन आंदोलन किया जावेगा. इसी के साथ कांग्रेस का कहना है कि यदि आवेदन पर ठोस कार्रवाई नहीं हुई तो मामला विधानसभा में भी गूंजेगा!!

चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

अपना न्यूज़ पोर्टल - 9340765733

spot_img
spot_img
spot_img

Recent Posts

भ्रामक खबरों का स्वास्थ्य विभाग ने किया खंडन, प्रशासनिक आदेशों को बताया जनहित में आवश्यक

*स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत बनाने के लिए किए गए हैं अटैचमेंट आदेश – सीएमएचओ*सारंगढ़-बिलाईगढ़। जिले में स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों के अटैचमेंट संबंधी आदेशों...

CHHATTISGARH NEWS

महतारी वंदन eKYC के नाम पर शुल्क लेने वालों पर होगी कड़ी कार्यवाहीमहतारी वंदन eKYC निशुल्क है, पैसे वसूलने वालों के खिलाफ होगी कार्यवाहीeKYC...

हितग्राहियों से पैसे वसूलने वालों पर होगी कानूनी कार्यवाहीमहतारी वंदन eKYC में किसी प्रकार का शुल्क न दें, वसूली करने वालों पर होगी सख्त...

RAIGARH NEWS

पूछापारा तालाब के पास जुआ खेलते 05 जुआरी गिरफ्तार, कोतवाली पुलिस की जुआ रेड कार्रवाई

जुआ फड़ से 8,650 रुपये नगद, 52 पत्ती ताश जब्त, जुआरियों पर जुआ एक्ट के तहत कार्रवाई के साथ पृथक से प्रतिबंधात्मक कार्रवाई भी पत्रकार...