समस्त जिलेवासियों व क्षेत्रवासियों को 9 अगस्त विश्व मूलनिवासी दिवस पर गोविंद सिंह कंवर ने दी हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं

spot_img


कोरबा। 9 अगस्त विश्व मूलनिवासी दिवस के अवसर पर सर्व आदिवासी समाज जिला कोरबा के गोविंद सिंह कंवर ने जिले सहित समस्त आदिवासी समाज के भाई-बहनों एवं क्षेत्रवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।उन्होंने कहा कि आदिवासी समाज की पहचान उसकी समृद्ध संस्कृति, परंपरा, रीति-रिवाज और प्रकृति से गहरे जुड़ाव में है। जल, जंगल और जमीन आदिवासी समाज के जीवन, अस्तित्व और अधिकार का महत्वपूर्ण आधार हैं। अपनी संस्कृति और परंपराओं को संरक्षित रखते हुए आने वाली पीढ़ियों तक पहुंचाना हम सभी की जिम्मेदारी है।गोविंद सिंह कंवर ने कहा कि विश्व मूलनिवासी दिवस हमें अपने अधिकारों, सामाजिक एकता और सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण के प्रति जागरूक होने का संदेश देता है। उन्होंने सभी से समाज की एकजुटता और आपसी भाईचारे को मजबूत करने का आह्वान किया।उन्होंने समस्त आदिवासी समाज के सुख, समृद्धि एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए पुनः विश्व मूलनिवासी दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित कीं।

चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

Recent Posts

Shardiya Navratri 2026: 11 अक्टूबर से शुरू होंगे नवरात्र, 20 को दशहरा; जानें अष्टमी-नवमी की तारीख

तिथि क्रम में बदलाव के चलते इस बार नवरात्रि के पर्व को लेकर खास चर्चा, 19 अक्टूबर को अष्टमी-नवमी के पूजन का संयोग Shardiya Navratri...

CHHATTISGARH NEWS

Shardiya Navratri 2026: 11 अक्टूबर से शुरू होंगे नवरात्र, 20 को दशहरा; जानें अष्टमी-नवमी की तारीख

तिथि क्रम में बदलाव के चलते इस बार नवरात्रि के पर्व को लेकर खास चर्चा, 19 अक्टूबर को अष्टमी-नवमी के पूजन का संयोग Shardiya Navratri...

RAIGARH NEWS

15 अक्टूबर तक भारी वाहनों के रूट में बड़ा बदलाव!बाकारूमा में HPC निर्माण से बदलेगा भारी वाहनों का रास्ता, लैलूँगा-घरघोड़ा मार्ग पर डायवर्जन

04 से 15 अक्टूबर तक लागू रहेगा नया रूट, SDM लैलूंगा ने जारी किया आदेश; कलेक्टर से मिल चुकी अनुमति पत्रकार हीरालाल राठिया लैलूंगा रायगढ़...