spot_img
spot_img

CGPSC : पुलिस भर्ती मुख्य परीक्षा की बदली तारीख, अब 2 से 4 नवंबर तक होगी परीक्षा

spot_img
spot_img
spot_img

शिक्षक भर्ती परीक्षा से तारीख टकराने के बाद मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देश पर लिया गया फैसला

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेश के युवाओं के हित में संवेदनशील निर्णय लेते हुए शिक्षक भर्ती परीक्षा और सूबेदार/उप निरीक्षक संवर्ग/प्लाटून कमांडर मुख्य परीक्षा की तारीखों में टकराव की समस्या का संज्ञान लिया। मुख्यमंत्री के निर्देश के बाद छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (CGPSC) ने सूबेदार/उप निरीक्षक संवर्ग/प्लाटून कमांडर (मुख्य) परीक्षा-2024 की संशोधित तिथियां जारी कर दी हैं।

अब 2, 3 और 4 नवंबर को होगी परीक्षा

पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार पुलिस भर्ती की मुख्य परीक्षा 24, 25 और 26 अक्टूबर 2026 को प्रस्तावित थी। वहीं 25 अक्टूबर को शिक्षक भर्ती परीक्षा आयोजित होने के कारण दोनों परीक्षाओं की तारीख आपस में टकरा रही थी।

अब संशोधित कार्यक्रम के अनुसार सूबेदार/उप निरीक्षक संवर्ग/प्लाटून कमांडर (मुख्य) परीक्षा-2024 का आयोजन 2, 3 और 4 नवंबर 2026 को किया जाएगा। तारीख बदलने से दोनों परीक्षाओं की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों को राहत मिलेगी।

4 अगस्त को जारी हुआ था प्रारंभिक परीक्षा का परिणाम

छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग ने गृह (पुलिस) विभाग के अंतर्गत सूबेदार/उप निरीक्षक संवर्ग/प्लाटून कमांडर परीक्षा-2024 की प्रारंभिक लिखित परीक्षा का परिणाम 4 अगस्त 2026 को जारी किया था। इसके बाद मुख्य परीक्षा के लिए 24 से 26 अक्टूबर की संभावित तिथियां निर्धारित की गई थीं।

परीक्षा की तारीख शिक्षक भर्ती परीक्षा से टकराने के कारण अभ्यर्थियों के सामने किसी एक परीक्षा से वंचित होने की स्थिति बन रही थी।

मुख्यमंत्री बोले- युवाओं का हित सर्वोपरि

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले युवा वर्षों तक मेहनत करते हैं। ऐसे में परीक्षा कार्यक्रम से जुड़ी व्यावहारिक समस्या के कारण उन्हें दो अवसरों में से किसी एक को चुनने के लिए मजबूर नहीं किया जाना चाहिए।

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार युवाओं की आकांक्षाओं के प्रति संवेदनशील है और उनके भविष्य से जुड़े मामलों में तत्परता से निर्णय लेने के लिए प्रतिबद्ध है।

अभ्यर्थियों को ऑनलाइन आवेदन की सलाह

CGPSC ने मुख्य परीक्षा के लिए चिन्हित अभ्यर्थियों को अलग से ऑनलाइन आवेदन प्रस्तुत करने की सलाह दी है। आवेदन से संबंधित विस्तृत जानकारी आयोग द्वारा अलग से जारी की जाएगी।

अभ्यर्थियों को सलाह दी गई है कि वे परीक्षा से जुड़ी नवीनतम जानकारी के लिए आयोग की आधिकारिक वेबसाइट का नियमित रूप से अवलोकन करते रहें।

परीक्षार्थियों को राहत, टकराव की स्थिति हुई दूर

परीक्षा की तारीख में बदलाव से शिक्षक भर्ती और पुलिस भर्ती मुख्य परीक्षा की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों को बड़ी राहत मिली है। अब पात्र अभ्यर्थियों को परीक्षा की तारीखों के टकराव के कारण किसी एक अवसर को छोड़ने की मजबूरी नहीं होगी।

मुख्यमंत्री श्री साय ने आगामी भर्ती परीक्षाओं में शामिल होने वाले सभी अभ्यर्थियों को उनके उज्ज्वल भविष्य और सफलता के लिए शुभकामनाएं दी हैं।

spot_img
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.32 AM
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.32 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.31 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.33 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.31 AM
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.33 AM
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.34 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.34 AM
चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

Recent Posts

रायगढ़ में यात्री बसों पर प्रशासन की कार्रवाई, 45 बसों से वसूला 1.14 लाख रुपये जुर्माना

बिना फिटनेस और टैक्स के चल रही एक बस जब्त, ओवरलोडिंग, अधिक किराया वसूली और सुरक्षा मानकों की अनदेखी पर भी कार्रवाई रायगढ़, 28 अक्टूबर...

CHHATTISGARH NEWS

रायगढ़ में यात्री बसों पर प्रशासन की कार्रवाई, 45 बसों से वसूला 1.14 लाख रुपये जुर्माना

बिना फिटनेस और टैक्स के चल रही एक बस जब्त, ओवरलोडिंग, अधिक किराया वसूली और सुरक्षा मानकों की अनदेखी पर भी कार्रवाई रायगढ़, 28 अक्टूबर...

RAIGARH NEWS

रायगढ़ में यात्री बसों पर प्रशासन की कार्रवाई, 45 बसों से वसूला 1.14 लाख रुपये जुर्माना

बिना फिटनेस और टैक्स के चल रही एक बस जब्त, ओवरलोडिंग, अधिक किराया वसूली और सुरक्षा मानकों की अनदेखी पर भी कार्रवाई रायगढ़, 28 अक्टूबर...