WhatsApp Image 2026-08-08 at 19.47.36
WhatsApp Image 2026-08-08 at 19.47.37 (1)
WhatsApp Image 2026-08-08 at 19.47.37 (2)

गौवंश तस्करी : 14 चक्का ट्रक में ठूंस-ठूंसकर ले जाए जा रहे 46 गौवंश बरामद, 7 की मौत; 39 का सुरक्षित रेस्क्यू

WhatsApp Image 2026-08-09 at 17.42.03
WhatsApp Image 2026-08-09 at 17.42.04
WhatsApp Image 2026-08-08 at 19.47.37

रायगढ़। गौवंश तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे “ऑपरेशन शंखनाद” के तहत धरमजयगढ़ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने बरसापाली जंगल में एक 14 चक्का ट्रक से 46 गौवंश बरामद किए, जिन्हें कथित तौर पर क्षमता से अधिक संख्या में बेहद अमानवीय तरीके से परिवहन किया जा रहा था। इनमें 7 गौवंश मृत पाए गए, जबकि 39 जीवित गौवंश को सुरक्षित रेस्क्यू कर कांजी हाउस धरमजयगढ़ भेजा गया।

पुलिस की घेराबंदी की भनक लगते ही ट्रक छोड़कर भागे तस्कर

पुलिस के अनुसार, 12 अगस्त 2026 की रात करीब 2:20 बजे धरमजयगढ़ पुलिस को सूचना मिली थी कि 14 चक्का ट्रक से जंगल के रास्ते गौवंश को ले जाया जा रहा है। थाना प्रभारी निरीक्षक राजेश जांगड़े ने सूचना पर मुखबिरों को सक्रिय किया और संदिग्ध वाहन की तलाश शुरू कराई।

संदिग्ध ट्रक के बरसापाली जंगल की ओर जाने की जानकारी मिलने पर पुलिस टीम को तत्काल मौके के लिए रवाना किया गया। पुलिस की घेराबंदी की भनक लगते ही ट्रक में सवार तस्कर वाहन को जंगल में छोड़कर अंधेरे का फायदा उठाते हुए फरार हो गए।

ट्रक में 46 गौवंश, 7 की मौत

पुलिस टीम ने जंगल में तिरपाल से ढके लावारिस हालत में खड़े ट्रक क्रमांक CG 14 D 0739 की तलाशी ली। ट्रक में 46 गौवंश ठूंस-ठूंसकर भरे हुए थे। पुलिस के मुताबिक, परिवहन के दौरान पर्याप्त चारा-पानी की व्यवस्था भी नहीं थी।

तलाशी में 7 गौवंश मृत मिले। वहीं 39 जीवित गौवंश को पुलिस टीम ने तत्काल ट्रक से बाहर निकाला और सुरक्षित रेस्क्यू किया।

कांजी हाउस में कराया गया इंतजाम

जीवित 39 गौवंश को कांजी हाउस धरमजयगढ़ पहुंचाया गया, जहां उनके लिए चारा-पानी की व्यवस्था कराई गई है। कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक राजेश जांगड़े, सहायक उप निरीक्षक मंजू मिश्रा, प्रकाश गिरी गोस्वामी एवं हमराह स्टाफ की भूमिका रही।

फरार तस्करों की तलाश जारी

धरमजयगढ़ पुलिस ने ट्रक चालक और फरार पशु तस्करों के खिलाफ छत्तीसगढ़ कृषक परिरक्षण अधिनियम, 2004 की धारा 10 के तहत अपराध दर्ज किया है। पुलिस फरार आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए लगातार पतासाजी कर रही है।

एसएसपी ने कहा—तस्करी के नेटवर्क पर होगी कार्रवाई

एसएसपी शशि मोहन सिंह ने कहा कि गौवंश तस्करी और पशुओं के साथ क्रूरता करने वालों के खिलाफ रायगढ़ पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। उन्होंने कहा कि “ऑपरेशन शंखनाद” के तहत जिले में गौवंश तस्करी के नेटवर्क पर प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जा रही है।

पुलिस ने नागरिकों से की अपील

रायगढ़ पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि गौवंश की अवैध तस्करी, पशु क्रूरता या संदिग्ध रूप से पशुओं के परिवहन की जानकारी तत्काल नजदीकी थाना या पुलिस को दें। पुलिस के अनुसार, सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान गोपनीय रखी जाएगी।

चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

Recent Posts

Raigarh Cyber Awareness : CISF जवानों को साइबर ठगी के नए तरीकों से किया जागरूक, डिजिटल अरेस्ट से बचाव के बताए उपाय

रायगढ़, 13 अगस्त 2026। साइबर अपराधों से बचाव के लिए रायगढ़ पुलिस द्वारा चलाए जा रहे जागरूकता अभियान के तहत घरघोड़ा पुलिस ने तिलाईपाली...

CHHATTISGARH NEWS

Raigarh Cyber Awareness : CISF जवानों को साइबर ठगी के नए तरीकों से किया जागरूक, डिजिटल अरेस्ट से बचाव के बताए उपाय

रायगढ़, 13 अगस्त 2026। साइबर अपराधों से बचाव के लिए रायगढ़ पुलिस द्वारा चलाए जा रहे जागरूकता अभियान के तहत घरघोड़ा पुलिस ने तिलाईपाली...

RAIGARH NEWS

Raigarh Cyber Awareness : CISF जवानों को साइबर ठगी के नए तरीकों से किया जागरूक, डिजिटल अरेस्ट से बचाव के बताए उपाय

रायगढ़, 13 अगस्त 2026। साइबर अपराधों से बचाव के लिए रायगढ़ पुलिस द्वारा चलाए जा रहे जागरूकता अभियान के तहत घरघोड़ा पुलिस ने तिलाईपाली...