WhatsApp Image 2026-08-08 at 19.47.36
WhatsApp Image 2026-08-08 at 19.47.37 (1)
WhatsApp Image 2026-08-08 at 19.47.37 (2)

शैक्षणिक भ्रमण पर आए ग्रामीण अंचल के विद्यार्थियों से मुख्यमंत्री साय ने किया संवाद, बड़े सपने देखने और मेहनत से लक्ष्य हासिल करने की दी प्रेरणा

WhatsApp Image 2026-08-09 at 17.42.03
WhatsApp Image 2026-08-09 at 17.42.04
WhatsApp Image 2026-08-08 at 19.47.37

रायपुर। सरगुजा जिले के ग्रामीण अंचलों से शैक्षणिक भ्रमण पर आए मेधावी छात्र-छात्राओं ने मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय से उनके निवास कार्यालय में सौजन्य मुलाकात की। मुख्यमंत्री ने अंबिकापुर क्षेत्र के सात शासकीय विद्यालयों से आए करीब 50 विद्यार्थियों से आत्मीय संवाद किया और उनके अनुभव, रुचियों तथा भविष्य के सपनों के बारे में जानकारी ली।

विद्यार्थी जीवन भविष्य की मजबूत नींव : मुख्यमंत्री साय

मुख्यमंत्री श्री साय ने विद्यार्थियों से कहा कि विद्यार्थी जीवन भविष्य की मजबूत नींव तैयार करने का सबसे महत्वपूर्ण समय है। इस दौरान देखा गया सपना और उसे पूरा करने के लिए किया गया परिश्रम जीवन की दिशा तय करता है। उन्होंने विद्यार्थियों को बड़े सपने देखने और उन्हें साकार करने के लिए पूरे मनोयोग से प्रयास करने की प्रेरणा दी।

उन्होंने कहा कि कठिन परिश्रम, अनुशासन और लक्ष्य के प्रति समर्पण से जीवन में कोई भी मुकाम हासिल किया जा सकता है।

सफलता केवल डॉक्टर या इंजीनियर बनने तक सीमित नहीं

मुख्यमंत्री ने कहा कि सफलता का अर्थ केवल डॉक्टर या इंजीनियर बनना नहीं है। आज शिक्षा, विज्ञान, अनुसंधान, खेल, तकनीक, प्रशासन और उद्यमिता सहित हर क्षेत्र में युवाओं के लिए अनेक अवसर उपलब्ध हैं।

उन्होंने विद्यार्थियों से अपनी प्रतिभा और रुचि को पहचानकर सही लक्ष्य चुनने तथा पूरी प्रतिबद्धता के साथ उसे हासिल करने के लिए मेहनत करने का आह्वान किया। इस दौरान उन्होंने प्रदेश की विभिन्न प्रतिभाओं और उपलब्धियां हासिल करने वाले व्यक्तित्वों के प्रेरक प्रसंग भी विद्यार्थियों से साझा किए।

ग्रामीण विद्यार्थियों को समान अवसर देना सरकार की प्राथमिकता

मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि छत्तीसगढ़ बनने के बाद प्रदेश में शिक्षा के क्षेत्र में लगातार विस्तार हुआ है। राज्य में राष्ट्रीय स्तर के कई प्रतिष्ठित उच्च शिक्षण संस्थान स्थापित हुए हैं, जहां युवाओं को गुणवत्तापूर्ण उच्च एवं तकनीकी शिक्षा के अवसर मिल रहे हैं।

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार का प्रयास है कि ग्रामीण और दूरस्थ अंचलों के विद्यार्थियों को भी गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, मार्गदर्शन और आगे बढ़ने के समान अवसर मिलें। ऐसे शैक्षणिक भ्रमण बच्चों में नई जिज्ञासा पैदा करने के साथ उनके सपनों को भी विस्तार देते हैं।

केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू ने भी विद्यार्थियों को किया प्रेरित

केंद्रीय राज्य मंत्री श्री तोखन साहू ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि विद्यार्थी जीवन पूरे जीवन की नींव होता है। उज्ज्वल भविष्य के लिए इस दौरान अनुशासन, परिश्रम और समय का सदुपयोग बेहद जरूरी है।

उन्होंने विद्यार्थियों से अपने लक्ष्य को पहचानने, ज्ञान अर्जित करने और व्यक्तित्व निर्माण के लिए विद्यार्थी जीवन के इस महत्वपूर्ण समय का बेहतर उपयोग करने का आह्वान किया।

IIM, ट्रिपल IT और ट्राइबल म्यूजियम का किया भ्रमण

शैक्षणिक भ्रमण में शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कनकालों, बकिरमा, सुखरी, रामपुर, मेंड्राकला एवं करजी तथा शासकीय सेजेस केशवपुर के छात्र-छात्राएं शामिल हुए।

भ्रमण के दौरान विद्यार्थियों ने नवा रायपुर स्थित भारतीय प्रबंधन संस्थान (IIM), भारतीय सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान (ट्रिपल IT), ट्राइबल म्यूजियम और छत्तीसगढ़ राज्य युवा आयोग कार्यालय सहित विभिन्न प्रमुख संस्थानों एवं स्थलों का अवलोकन किया।

विद्यार्थियों ने इन संस्थानों की शैक्षणिक गतिविधियों, अध्ययन के अवसरों और भविष्य की संभावनाओं के बारे में जानकारी प्राप्त की। राजधानी और नवा रायपुर के प्रमुख संस्थानों को नजदीक से देखने का अनुभव उनके लिए उत्साहवर्धक रहा।

विद्यार्थियों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं

मुख्यमंत्री श्री साय ने ग्रामीण क्षेत्र के विद्यार्थियों के लिए आयोजित शैक्षणिक भ्रमण की सराहना की। उन्होंने कहा कि प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थानों से ग्रामीण बच्चों को परिचित कराने और उन्हें भविष्य की संभावनाओं के प्रति जागरूक करने की यह पहल सराहनीय है।

उन्होंने विद्यार्थियों को मन लगाकर पढ़ाई करने तथा अपने माता-पिता, विद्यालय और प्रदेश का नाम रोशन करने के लिए प्रेरित करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

अवसर पर छत्तीसगढ़ राज्य युवा आयोग के अध्यक्ष श्री विश्वविजय सिंह तोमर, जिला पंचायत सदस्य श्रीमती पायल सिंह तोमर, शिक्षकगण तथा बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

Recent Posts

साधना न्यूज के ‘मोर छत्तीसगढ़, मोर सरगुजा’ कार्यक्रम में वरिष्ठ पत्रकार नरेंद्र मिश्रा सम्मानित

अंबिकापुर। साधना न्यूज के विशेष कार्यक्रम ‘मोर छत्तीसगढ़, मोर सरगुजा’ का आयोजन अंबिकापुर स्थित होटल एवलोन इन में किया गया। कार्यक्रम में सरगुजा संभाग...

CHHATTISGARH NEWS

साधना न्यूज के ‘मोर छत्तीसगढ़, मोर सरगुजा’ कार्यक्रम में वरिष्ठ पत्रकार नरेंद्र मिश्रा सम्मानित

अंबिकापुर। साधना न्यूज के विशेष कार्यक्रम ‘मोर छत्तीसगढ़, मोर सरगुजा’ का आयोजन अंबिकापुर स्थित होटल एवलोन इन में किया गया। कार्यक्रम में सरगुजा संभाग...

RAIGARH NEWS

ईश्वरपुर में बीच सड़क धंसी पुलिया! रोज हादसे, राहगीर घायल—फिर भी प्रशासन और जनप्रतिनिधि मौन

लैलूंगा। लैलूंगा क्षेत्र के ग्राम ईश्वरपुर में सड़क के बीच बनी पुलिया का एक हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त होकर धंस गया है। पुलिया की...