WhatsApp Image 2026-08-08 at 19.47.36
WhatsApp Image 2026-08-08 at 19.47.37 (1)
WhatsApp Image 2026-08-08 at 19.47.37 (2)

कलेक्टर के आदेश का अधिकारी नही कर रहे है पालन, मनमानी पर उतारू खतरनाक स्थिति में शाला संचालन…

WhatsApp Image 2026-08-09 at 17.42.03
WhatsApp Image 2026-08-09 at 17.42.04
WhatsApp Image 2026-08-08 at 19.47.37

कलेक्टर के आदेश का अधिकारी नही कर रहे है पालन, मनमानी पर उतारू खतरनाक स्थिति में शाला संचालन

विनय सिंह बेमेतरा

नवागढ़ विकास खण्ड में संचालित शासकीय स्कूल अतरगवां, झांकी, नेवसा, गनिया, हरदी व हाई स्कूल गाडामोर सहित दर्जनों स्कूल का जिला पंचायत सभापति एवं शिक्षा स्थायी समिति सदस्य बिंदिया अश्वनी मिरे ने निरीक्षण कर जायजा लिया। उन्होंने बताया कि अकेले नवागढ़ ब्लाक में 198 प्राथमिक स्कूल संचालित है जिसमें अतरगवां सहित 76, मा शाला 98 में झांकी को मिलाकर 32, एवं 1 हायर सेकेण्डरी स्कूल भवन अति जर्जर अवस्था में होने के कारण डिस्मेंटल हेतु प्रस्तावित है। विदित हो कि जगह अभाव के कारण जर्जर एवं बदतर हालात के इन्हीं शाला भवनों में डे व सुबह पाली में खुले में स्कूल लगाकर छोटे छोटे बच्चों का भविष्य गढ़ने का कार्य शिक्षक कर रहे है । विगत वर्ष प्राथमिक स्कूल रनबोड में घटित घटना के मददेनजर कलेक्टर द्वारा जिले के जर्जर पड़े शाला भवनों को जमीदोज करने जिला शिक्षा अधिकारी को निर्देशित किया गया था । किंतु जिम्मेदार ब्लाक शिक्षा अधिकारियों के मनमानी के चलते यह आदेश फाइलों मे धरे के धरे रह गए ।
कम्प्यूटर शिक्षा का लाभ नही :- श्रीमति मिरे ने कहा कि प्रा शाला अतरगवां के होनहार बच्चे व लगनशील शिक्षकीय कार्य को ध्यान में रखते हुए लाखों रुपये का प्रोजेक्टर एवं कम्प्यूटर सेट प्रदाय किया गया है। किंतु जर्जर भवन एवं जगह अभाव के चलते इन बच्चों को कम्पयूटर ज्ञान का लाभ शिक्षक नही दे पा रहे है, यहाँ बताना लाजमी होगा कि जर्जर शाला भवन व शौचलय के चलते निर्माणाधिन पंचायत भवन में स्कूल संचालित किया जा रहा हा । जहाँ स्कूली बच्चे खुले में लोटा लेकर जाने विवश है ।
बेटियों को सायकल की दरकार :- जिला पंचायत सभापति बिंदिया अश्वनी मिरे ने कहा कि आधा शिक्षा सत्र बितने के बाद भी कक्षा नवमी में अध्ययनरत बेटियों को निः शुल्क सरस्वती सायकल योजना का लाभ नही मिल पाया है। दूरदराज से स्कूल आने वाली इन बेटियों को आज भी पैदल या दूसरों के सहारा लेकर स्कूल आना जाना पड़ रही है। जबकि वितरण हेतु सायकल जिले के विकास खण्डों तक पहुंचकर धूल खाते कार्यालय की शोभा बढ़ा रही है।
स्थानांतरित शिक्षकों की कार्यमुक्ति कब? सितम्बर माह में जारी कलेकटर कार्यालय के दोअलग अलग आदेश में 84 शिक्षकों का स्थानांतरण किया गया है। जिसमें नवागढ़ ब्लाक के स्थानांतरित शिक्षकों को छोड़कर . अन्य ब्लाक के शिक्षक कार्यमुक्त हो चुके है। एक माह बीत जाने के बाद भी कार्यमुक्त नही करना लेन देन की संदेह को जन्म देता है । इस अवसर पर रामनारायण तिरिथ साहू बी बी कंठले भरत साहू अनिता माथुर विकास बंजारे पुष्पा उषा धिरेन्द्र साहू ज्योति बंजारे चन्द्रप्रकाश उपस्थित रहे ।

चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

Recent Posts

रायगढ़ में भगवान सहस्रबाहु की भव्य प्रतिमा का अनावरण, शिक्षा और नई पीढ़ी को आगे बढ़ाने पर हुआ मंथन

स्वास्थ्य और वित्त मंत्री ने किया प्रतिमा का अनावरण रायगढ़। प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल एवं वित्त मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी ने...

CHHATTISGARH NEWS

रायगढ़ में भगवान सहस्रबाहु की भव्य प्रतिमा का अनावरण, शिक्षा और नई पीढ़ी को आगे बढ़ाने पर हुआ मंथन

स्वास्थ्य और वित्त मंत्री ने किया प्रतिमा का अनावरण रायगढ़। प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल एवं वित्त मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी ने...

RAIGARH NEWS

रायगढ़ में भगवान सहस्रबाहु की भव्य प्रतिमा का अनावरण, शिक्षा और नई पीढ़ी को आगे बढ़ाने पर हुआ मंथन

स्वास्थ्य और वित्त मंत्री ने किया प्रतिमा का अनावरण रायगढ़। प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल एवं वित्त मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी ने...