महिलाओं को उत्पीड़न से बचाने छात्राओं को दी जानकारी….

spot_img

महिलाओं को उत्पीड़न से बचाने छात्राओं को दी जानकारी

विनय सिंह

बेमेतरा कलेक्टर जितेन्द्र कुमार शुक्ला के निर्देशानुसार एवं जिला महिला एवं बाल विकास अधिकारी के मार्गदर्शन में सखी वन स्टॉप सेंटर द्वारा महिलाओं को उत्पीड़न से बचाने हेतु सखी वन स्टॉप सेंटर बेमेतरा के केस वर्कर-श्रीमती सरिता शर्मा एवं आई. टी. वर्कर श्रीमती मोना सिंह द्वारा 03 दिसम्बर 2022 को शा.उ.मा. विद्यालय लोलेसरा के सभी छात्राओं को महिला हेल्पलाइन नं.-181, गुड टच बैड टच हेल्पलाईन नं.-1098 के बारे में जागरूक किया गया। केस वर्कर श्रीमती सीमा यदु एवं बहुउद्देशीय सहायक श्रीमती विसर्जनी ठाकुर द्वारा कल स्वामी आत्मानंद पू.मा. विद्यालय सिंघौरी बेमेतरा के समस्त छात्राओं को महिला हेल्पलाइन नं.-181, गुड टच बैड टच हेल्पलाईन नं.-1098 के बारे में जागरूक किया गया। सखी वन स्टॉप सेंटर के उद्देश्य एवं कार्याे की जानकारी देने के साथ ही सखी तक पहुंचने के तरीके जैसे 181- महिला हेल्पलाइन नं., 112-पुलिस हेल्प लाईन नं. एवं 1098-चाइल्ड हेल्पलाइन नं. की जानकारी दी गई। घरेलू हिंसा दहेज प्रताड़ना, बलात्कार, छेड़-छाड़, बाल विवाह, साइबर क्राइम, संपत्ति विवाद, पॉक्सो एक्ट, टोनही प्रताड़ना एवं विधिक सहायता की जानकारी दी गई।

चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

Recent Posts

घरघोड़ा बना क्षय से सुरक्षित विकासखंड, टीबी मुक्त भारत की दिशा में रायगढ़ की उल्लेखनीय उपलब्धि

‘टीबी हारेगा, देश जीतेगा’ के संकल्प के साथ हुआ जिला स्तरीय कार्यक्रम, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जे.पी. नड्डा ने किया वर्चुअल संबोधन रायगढ़, 8 अक्टूबर 2026/...

CHHATTISGARH NEWS

घरघोड़ा बना क्षय से सुरक्षित विकासखंड, टीबी मुक्त भारत की दिशा में रायगढ़ की उल्लेखनीय उपलब्धि

‘टीबी हारेगा, देश जीतेगा’ के संकल्प के साथ हुआ जिला स्तरीय कार्यक्रम, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जे.पी. नड्डा ने किया वर्चुअल संबोधन रायगढ़, 8 अक्टूबर 2026/...

RAIGARH NEWS

अभियान संवेदना” के तहत लैलूंगा पुलिस की त्वरित कार्रवाई

शादी का झांसा देकर युवती का शारीरिक शोषण करने वाला आरोपी 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार पत्रकार हीरालाल राठिया लैलूंगा रायगढ़     रायगढ़, 08 अक्टूबर...