प्रभारी मुख्य नगरपालिका अधिकारी सीपी श्रीवास्तव मूल पद में वापस…..

spot_img

प्रभारी मुख्य नगरपालिका अधिकारी सीपी श्रीवास्तव मूल पद में वापस


लैलूंगा- नगर पंचायत लैलूंगा में वर्षों से पदस्थ प्रभारी मुख्य नगरपालिका अधिकारी चंद्र प्रकाश श्रीवास्तव को अपने मूल पद सामुदायिक संगठक नगर निगम बिलासपुर में स्थानांतरित कर दिया गया है।
छत्तीसगढ़ शासन के नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग से जारी आदेश क्रमांक एफ 4-1/2022 /18 दिनाक 05.12.22 कर्मचारियों को प्रशासनिक दृष्टि से समान सामर्थ्य सेवा शर्तों एवं निबंधनों के अधीन अस्थायी रूप से तत्काल प्रभाव से पदस्थ किया है।नगर पंचायत किरोड़ीमलनगर पंकज पाण्डेय, सहायक राजस्व निरीक्षक को प्रभारी मुख्य नगर पालिका अधिकारी, नगर पंचायत लैलूंगा के पद पर नवीन पदस्थापना की गयी है।
संयुक्त सचिव द्वारा जारी आदेशानुसार उपरोक्त कर्मचारी 07 दिवस के भीतर नवीन पदस्थापना स्थान पर कार्यभार ग्रहण करेंगे। समयावधि में कार्यभार ग्रहण नहीं करने पर वर्तमान स्थान से वेतन आहरित नहीं होगा। यदि वेतन आहरित किया जाता है तो नियंत्रण अधिकारी के विरूद्ध अनुशासनात्मक कार्यवाही की जावेगी।जिसकी प्रतिलिपि निज सचिव मान मंत्रीजी नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग, मंत्रालय, महानदी भवन, नवा रायपुर, अटल नगर, संचालक, नगरीय प्रशासन एवं विकास, संचालनालय, इंद्रावती भवन, नवा रायपुर, अटल नगर, संबंधित महापौर / आयुक्त, नगर पालिक निगम छत्तीसगढ़, संबंधित संयुक्त संचालक, नगरीय प्रशासन एवं विकास क्षेत्रीय कार्यालय छत्तीसगढ़, संबंधित अध्यक्ष / मुख्य नगर पालिका अधिकारी नगर पालिका परिषद छत्तीसगढ़ को प्रेषित की गयी है।नगरीय प्रशासन विभाग वर्षो से महेरबान रहा है।धन बल और उच्च पहुंच के कारण मनचाही पोस्टिंग करने में माहिर सामुदायिक संगठक सी पी श्रीवास्तव बहुत लंबे समय से लैलूंगा में प्रभारी मुख्य नगरपालिका अधिकारी के पद पर पदस्थ रहे।

चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

Recent Posts

घरघोड़ा बना क्षय से सुरक्षित विकासखंड, टीबी मुक्त भारत की दिशा में रायगढ़ की उल्लेखनीय उपलब्धि

‘टीबी हारेगा, देश जीतेगा’ के संकल्प के साथ हुआ जिला स्तरीय कार्यक्रम, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जे.पी. नड्डा ने किया वर्चुअल संबोधन रायगढ़, 8 अक्टूबर 2026/...

CHHATTISGARH NEWS

घरघोड़ा बना क्षय से सुरक्षित विकासखंड, टीबी मुक्त भारत की दिशा में रायगढ़ की उल्लेखनीय उपलब्धि

‘टीबी हारेगा, देश जीतेगा’ के संकल्प के साथ हुआ जिला स्तरीय कार्यक्रम, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जे.पी. नड्डा ने किया वर्चुअल संबोधन रायगढ़, 8 अक्टूबर 2026/...

RAIGARH NEWS

अभियान संवेदना” के तहत लैलूंगा पुलिस की त्वरित कार्रवाई

शादी का झांसा देकर युवती का शारीरिक शोषण करने वाला आरोपी 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार पत्रकार हीरालाल राठिया लैलूंगा रायगढ़     रायगढ़, 08 अक्टूबर...