WhatsApp Image 2026-08-08 at 19.47.36
WhatsApp Image 2026-08-08 at 19.47.37 (1)
WhatsApp Image 2026-08-08 at 19.47.37 (2)

बेमेतरा ,खैरी गांव में हुए हत्या का आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार….

WhatsApp Image 2026-08-09 at 17.42.03
WhatsApp Image 2026-08-09 at 17.42.04
WhatsApp Image 2026-08-08 at 19.47.37

बेमेतरा
खैरी गांव में हुए हत्या का आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

विनय सिंह बेमेतरा

छत्तीसगढ़ /बेमेतरा :बीते दिनों 14 दिसंबर को हुई हत्या के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है जहां हत्या कर आरोपी ने पुलिस को खुली चुनौती दी थी जिसके बाद से आरोपियों तक पहुंचना पुलिस के लिए चुनौती बन गया था, पुलिस ने चुनौती स्वीकार करते हुए आरोपियों तक पहुंचने में कामयाबी प्राप्त की और 24 घंटे के अंदर ही तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है जिसमें मुख्य आरोपी नाबालिग बताया जा रहा है ।
दरअसल पूरा मामला बेमेतरा जिले के नवागढ़ थाना अंतर्गत ग्राम खैरी का है जहां 14 दिसंबर की सुबह पुलिस को सूचना मिली कि खैरी में मोहरंगिया नाला के पास एक व्यक्ति की हत्या कर दी गई है सूचना पर पुलिस जब मौके पर पहुंची तो पुलिस को वहां चुनौती भरा पर्ची मिला, जिस पर उन्होंने पुलिस को खुलेआम चुनौती देते हुए कहा है दम है तो पकड़ लो नहीं तो 18 दिसंबर को और एक हत्या कर करूँगा । साथ ही साथ दूसरी पर्ची में अपना नाम महेश निषाद और किंग बताते हुए पर्ची छोड़ी जिसमें उन्होंने मर्डर के लिए सुपारी के लिए संपर्क करने के लिए मोबाइल नंबर भी दिया । मौके पर पहुंची पुलिस टीम आरो मृतक की शिनाख्त और आरोपियों की पतासाजी में जुट गए । चित्र बता दी मामले में बेमेतरा पुलिस अधीक्षक इंदिरा कल्याण ऐलेसेला ने खुलासा करते हुए बताया की जांच के दौरान पता चला कि मृतक का नाम आनंद साहू है जो मुंगेली जिले के ग्राम गितगरा गांव का रहने वाला है , जांच के दौरान पता चला कि मृतक एक नाबालिक मुख्य आरोपी का दोस्त है जिसका किसी एक नाबालिक लड़की से लव ट्रायंगल चल रहा था जिसको लेकर दोनों में आए दिन झगड़े होते रहते थे , मामले में आरोपियों तक पहुंच जब पुलिस ने तहकीकात गई तो मामले का खुलासा हुआ और आरोपी ने अपने दो दोस्तों शेषनारायण साहू और राहुल साहू के साथ मिलकर हत्या को अंजाम देना स्वीकार किया हत्या के लिए बकायदा उनके दोस्त शेष नारायण साहू ने 10 दिन पहले ही प्लानिग किया था , और पुलिस को गुमराह करने के लिए पर्ची लिखकर चुनौती दीया था । हत्या के दिन आरोपियों ने मृतक को बिजनेस में जानकारी के लिए बुलाया और उन्हें शराब पीने के बहाने घटनास्थल लेकर आए उसके बाद हत्या कर फरार हो गए थे । मामले में पुलिस अधीक्षक ने लोगों से अपील की है कि पुलिस सभी के साथ है और 18 दिसंबर की हत्या की बातें भ्रामक थीl

क्राइम (अपराध)छत्तीसगढ़बेमेतरा
खैरी में पत्थर से सिर कुचल कर युवक की हत्या अंधे कत्ल बना पुलिस के लिए चुनौती आरोपी ने पुलिस को दिया था खुला चैलेंज

चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

Recent Posts

रायगढ़ में भगवान सहस्रबाहु की भव्य प्रतिमा का अनावरण, शिक्षा और नई पीढ़ी को आगे बढ़ाने पर हुआ मंथन

स्वास्थ्य और वित्त मंत्री ने किया प्रतिमा का अनावरण रायगढ़। प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल एवं वित्त मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी ने...

CHHATTISGARH NEWS

रायगढ़ में भगवान सहस्रबाहु की भव्य प्रतिमा का अनावरण, शिक्षा और नई पीढ़ी को आगे बढ़ाने पर हुआ मंथन

स्वास्थ्य और वित्त मंत्री ने किया प्रतिमा का अनावरण रायगढ़। प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल एवं वित्त मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी ने...

RAIGARH NEWS

रायगढ़ में भगवान सहस्रबाहु की भव्य प्रतिमा का अनावरण, शिक्षा और नई पीढ़ी को आगे बढ़ाने पर हुआ मंथन

स्वास्थ्य और वित्त मंत्री ने किया प्रतिमा का अनावरण रायगढ़। प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल एवं वित्त मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी ने...