शासकीय श्यामा प्रसाद मुखर्जी महाविद्यालय में रक्त दान शिविर का आयोजन….

spot_img

शासकीय श्यामा प्रसाद मुखर्जी महाविद्यालय में रक्त दान शिविर का आयोजन ।

आज 16 दिसंबर 2022 को शासकीय श्यामा प्रसाद मुखर्जी महाविद्यालय में एनसीसी , एनएसएस, यूथ रेड क्रॉस सोसायटी और रेड रिबन क्लब के संयुक्त तत्वावधान में महाविद्यालय कैंपस में रक्त दान शिविर का आयोजन किया गया । शिविर का आयोजन 28 बटालियन एनसीसी रायगढ़ के कर्नल विनय मल्होत्रा के निर्देशन एवं प्राचार्य श्रीमती शाशिमा कुजूर के मार्गदर्शन में किया गया । एनसीसी कैडेट्स, एनएसएस के स्वयं सेवकों तथा अन्य छात्रों का शिविर के प्रति विशेष उत्साह दिखाई दिया गया । शिविर में एनसीसी कैडेट्स सीनियर अंडर ऑफिसर अनिमेष गुप्ता, जूनियर अंडर ऑफिसर रोशनी तिग्गा, पूर्णिमा तिर्की , अभिषेक कुजूर, अमोष एक्का, शिवा कुमार, सोनिया पन्ना , विवेक कुमार लक्रा, प्रदीप सिंह सौरभ, हरावती, सुशीला, निकिता आदि स्वयं सेवकों ने मिलकर 24 यूनिट रक्त दान किया । संयुक्त रूप से शिविर का संचालन एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी डा रोहित कुमार बरगाह, एनसीसी अधिकारी लेफ्टी. सरिता देवी , क्रॉस सोसायटी कार्यक्रम अधिकारी श्रीमती शीला तिर्की तथा शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय अंबिकापुर के ब्लड बैंक प्रभारी डॉ विकास पाण्डेय तथा उनकी टीम के द्वारा सफलतापूर्वक संपन्न किया गया । रक्त दान- महादान को पूर्ण एवम् चरितार्थ करने के लिए सभी कैडेट्स , स्वयसेवकों तथा छात्रों ने अपना मह्वपूर्ण सहयोग किया ।

चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

Recent Posts

घरघोड़ा बना क्षय से सुरक्षित विकासखंड, टीबी मुक्त भारत की दिशा में रायगढ़ की उल्लेखनीय उपलब्धि

‘टीबी हारेगा, देश जीतेगा’ के संकल्प के साथ हुआ जिला स्तरीय कार्यक्रम, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जे.पी. नड्डा ने किया वर्चुअल संबोधन रायगढ़, 8 अक्टूबर 2026/...

CHHATTISGARH NEWS

घरघोड़ा बना क्षय से सुरक्षित विकासखंड, टीबी मुक्त भारत की दिशा में रायगढ़ की उल्लेखनीय उपलब्धि

‘टीबी हारेगा, देश जीतेगा’ के संकल्प के साथ हुआ जिला स्तरीय कार्यक्रम, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जे.पी. नड्डा ने किया वर्चुअल संबोधन रायगढ़, 8 अक्टूबर 2026/...

RAIGARH NEWS

अभियान संवेदना” के तहत लैलूंगा पुलिस की त्वरित कार्रवाई

शादी का झांसा देकर युवती का शारीरिक शोषण करने वाला आरोपी 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार पत्रकार हीरालाल राठिया लैलूंगा रायगढ़     रायगढ़, 08 अक्टूबर...